रिलायंस जियो के 149 और एयरटेल के ​199 प्लान में जानें कौन है बेस्ट आॅफर

Join Us icon

पिछले साल दिसंबर के आखिरी सप्ताह में रिलायंस जियो ने हैप्पी न्यू ईयर 2018 आॅफर की शुरुआत की थी। कंपनी ने 199 और 299 रुपये के प्लान लॉन्च किए थे। हालांकि कंपनी ने इन प्लान्स की बराबरी में एयरटेल ने दूसरे दिन ही 199 रुपये का प्लान लॉन्च कर दिया। दोनों प्लान में मुख्य रूप से डाटा का अंतर था जियो .2जीबी ज्यादा दे रहा था। ऐसे में किसी प्लान को बहुत अच्छा या खराब नहीं कहा जा सकता है। परंतु अब रिलायंस जियो ने अपने प्लान की कीमत में 50 रुपये की कटौती की है। रिलायंस जियो के इस कटौती के बाद यूजर्स के लिए सवाल यही है क्या जियो बेस्ट है या फिर एयरटेल ज्यादा पैसे लेकर ज्यादा फायदा दे रहा है।

सबसे पहले एयरटेल का प्लान देखते हैं। एयरटेल के 199 रुपये वाला प्लान सिर्फ प्रीपेड यूजर के लिए है। इस प्लान के तहत कंपनी 28जीबी डाटा दे रही है। यह प्लान 28 दिनों के लिए वैध है और आप हर रोज 1जीबी डाटा का उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी ने अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की बात कही है। आप सभी तरह के नेशनल और लोकल कॉल मुफ्त में कर सकते हैं। एक्सक्लूसिव: जियो के जवाब में एयरटेल लाया है तीन धमाकेदार प्लान, 399 रुपये में 70जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

वहीं 199 रुपये के प्लान में कंपनी सभी तरह के नेशनल रोमिंग फ्री दे रही है। अर्थात आप रोमिंग के दौरान कॉल करते हैं या फिर कॉल रिसीव करते हैं तो भी अल्ग से शुल्क नहीं लगेगा। कॉलिंग और डाटा के अलावा कंपनी हर रोज 100 एसएमएस मुफ्त दे रही है। एयरटेल के इस प्लान का लाभ सभी तरह के प्रीपेड उपभोक्ता उठा सकते हैं चाहे वे 2जी, 3जी या फिर कंपनी की 4जी सर्विस का लाभ ले रहे हों।

यहां पर गौर करने वाली बात है कि एयरटेल के अनलिमिटेड कॉलिंग के दौरान एक दिन में सिर्फ 250 मिनट का कॉल की मुफ्त है। इसके बाद शुल्क लगेगा। वहीं सप्ताह में आप 1,000 मिनट का ही कॉल कर सकते हैं।

रिलायंस जियो के 149 रुपये का प्लान देखें तो कहीं भी इससे कम नहीं ठहरता है। रिलायंस जियो का के 149 रुपये वाले प्लान की वैधता 28 दिनों की है और इस प्लान में आपको 28जीबी डाटा मिलेगा। यह प्लान 28 दिनों के लिए वैध है और आप हर रोज 1जीबी डाटा का उपयोग कर सकते हैं। जैसा कि मालूम है रिलायंस ने शुरू में ही जानकारी दी है कि कॉलिंग के लिए कभी पैसे नहीं वसूलेगा। इसमें भी कंपनी अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग दे रही है। आप सभी तरह के नेशनल और लोकल कॉल मुफ्त में कर सकते हैं। इसके साथ कंपनी ने भारत में अपनी सर्विस लॉन्च के साथ ही सभी नेशनल रोमिंग फ्री कर दिया था। ऐसे में आपको रोमिंग के लिए कोई शुल्क चुकाना नहीं होगा।

रिलायंस जियो के 149 रुपये वाले प्लान में कॉलिंग और डाटा के अलावा कंपनी हर रोज 100 एसएमएस मुफ्त दे रही है। हालांकि यहां बताना जरूरी है​ कि आप को जियो सर्विस का लाभ सिर्फ 4जी फोन पर ही मिलेगा। आपके पास 2जी या ​3जी है तो सर्विस काम नहीं करेगी। यहां एयरटेल आगे निकल जाता है। परंतु जियो के अनलिमिटेड कॉलिंग में आपको हर रोज 300 मिनट फ्री कॉलिंग मिलती है जबकि एयरटेल 250 मिनट ही देता है।

कुल मिलाकर देखें तो यदि आपके पास 4जी फोन है तो आपको जियो का प्लान बेस्ट कहा जाएगा। न सिर्फ 50 रुपये सस्ता है बल्कि आपको कॉलिंग भी ज्यादा मिलती है।