BSNL को पटकनी दे JIO ने हासिल किया ये मुकाम, मोबाइल के साथ ब्रॉडबैंड का भी बना सरताज

Join Us icon

ब्रॉडबैंड सेगमेंट में वायरलेस सर्विस के साथ वायर्ड सर्विस में भी रिलायंस जियो का सिक्का चल रहा है। दरअसल, हाल ही में ट्राई द्वारा जारी की गई नवंबर 2021 के आंकड़ों के मुताबिक वायर्ड फिक्सड लाइन ब्रॉडबैंड सर्विस में सरकारी कंपनी बीएसएनएल को पटकनी देकर जियो ने नबंर वन की पोजीशन हासिल कर ली है। इसके अलावा इस रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि आज देश में Telecom Customer की संख्या नवंबर 2021 के आखिर में बढ़कर 119.1 करोड़ पर पहुंच गई है।

Jio के पास इतने ब्रॉडबैंड यूजर्स

रिपोर्ट के अनुसार लगभग 43 लाख 40 हजार वायर्ड फिक्सड लाइन ब्रॉडबैंड कनेक्शन्स के साथ जियो पहले नंबर पर और लगभग 42 लाख कनेक्शन के साथ बीएसएनएल दूसरे स्थान पर काबिज है। इसके अलावा 40 लाख 80 हजार कनेक्शन के साथ भारती एयरटेल ने अपनी तीसरी पोजीशन बरकरार रखी है।

Reliance Jio Fiber plan inr 351 monthly rs 199 weekly 10mbps speed internet data benefits

दो साल में हासिल किया ये मुकाम

अपने कमर्शियल लॉन्च के मात्र 2 साल के अंदर ही रिलायंस जियो की फाइबर सर्विस ने वायर्ड फिक्सड लाइन सर्विस सेगमेंट में नंबर वन की पोजिशन पर पहुंच गई है। आपको बता दें कि नवंबर में रिलायंस जियो ने करीब 1 लाख 90 हजार नए फाइबर कनेक्शन दिए। वहीं सेगमेंट की दिग्गज कंपनी बीएसएनएल के ब्रॉडबैंड ग्राहकों में कमी दर्ज की गई। एयरटेल की ग्राहक संख्या में भी करीब 1 लाख का इजाफा दर्ज किया गया।

jiofi

ट्राई रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल यानी नवंबर 2021 में वायरलेस और वायर्ड ब्रॉडबैंड सेगमेंट में रिलायंस जियो की कुल बाजर हिस्सेदारी 54.01 फीसदी जा पहुंची है। एयरटेल 26.21% के साथ दूसरे और वोडाफोन-आइडिया 15.27% के साथ तीसरे नंबर पर है।

लेटेस्ट वीडियो

वहीं, कुल मोबाइल ग्राहक संख्या के मामले में भी जियो अव्वल बना हुआ है। 30 नवंबर 2021 को जियो के नेटवर्क से 42 करोड़ 86 लाख से अधिक ग्राहक जुड़े थे। वहीं एयरटेल के पास 35 लाख 52 हजार तो वोडा-आइडिया के पास कुल 26 लाख 71 हजार के करीब ही ग्राहक थे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here