Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: जानें, 150 रुपए से कम कौन दे रहा बेस्ट रिचार्ज प्लान

Join Us icon

इंडिया की सभी टेलिकॉम कंपनियों के बीच कम कीमत वाली प्रीपेड सेवाओं को लेकर जबरदस्त मुकाबला देखा जा रहा है। कंपनियों की कोशिश है कि वह कम कीमत वाले प्लान में यूजर्स को ज्यादा से ज्यादा लाभ देकर अपनी ओर खींचें। इस लिस्ट में जियोएयरटेल और वोडाफोन आइडिया शामिल हैं। इन कंपनियों के पास कई सस्ते प्रीपेड रिचार्ज प्लान हैं, जिनमें ग्राहकों को शानदार फायदे दिए जा रहे हैं। वहीं. आज हम आपको 150 रुपए से कम के ऐसे रिचार्ज प्लान के बारे में जानकारी देंगे जो कि फ्री कॉलिंग और डाटा के साथ आते हैं। तो आइए जानते हैं इन प्लान में आपको क्या फायदे मिलेंगे।

Reliance Jio

150 रुपए से कम में Jio के पास 2 रिचार्ज प्लान मौजूद हैं, जिनमें 129 रुपए वाला प्लान और 149 रुपए वाला प्लान शामिल है। सबसे पहले हम बात करेंगे। जियो के 129 रुपए वाले प्लान के बारे में इस प्रीपेड रिचार्ज में यूजर्स को 28 दिन की वैलिडिटी दी जा रही है, जिके साथ 2GB डाटा मिलता है। प्लान में जियो-टू-जियो कॉलिंग बिलकुल फ्री है। वहीं, दूसरे नेटवर्क के नंबर पर कॉल करने के लिए 1,000 मिनट मिलते हैं। साथ ही प्लान में यूजर्स को 300 SMS फ्री मिलते है। इसके अलावा, जियो ऐप्स का कॉम्प्लीमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी यूजर्स को मिलता है। इसे भी पढ़ें: Jio vs Airtel: जानें, 401 रुपए वाले प्लान में कौन दे रहा ज्यादा डाटा और कॉलिंग का लाभ

वहीं, जियो के पास दूसरा प्लान 149 रुपए का है। इस प्लान की बात करें तो यूजर्स को प्रति दिन 1GB डाटा दिया जा रहा है। इस प्लान की वैलिडिटी 24 दिन है। यानी, जियो ग्राहकों को कुल 24जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में जियो-टू-जियो कॉलिंग फ्री है। वहीं, दूसरे नेटवर्क के नंबर पर कॉल करने के लिए 300 मिनट मिलते हैं। प्लान में हर दिन 100 SMS फ्री मिलेंगे। इसके अलावा, जियो ऐप्स का कॉम्प्लीमेंट्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

airtel-vs-jio-vs-voda
Airtel

एयरटेल के पास फ्री कॉलिंग और डाटा वाले प्लान की शुरुआत 19 रुपए से होती है। इसमें दो दिन की वैधता भी दी जाती है। वहीं, 100 रुपए से कम वाले एयरटेल प्लान के लिए यहां क्लिक कर सभी जानकारी ले सकते हैँ। अगर बात करें 150 रुपये से कम में एयरटेल का प्लान के बारे में तो यह 149 रुपए वाला है। इसे भी पढ़ें: 250 रुपये के बजट में देखें किसका प्लान है बेस्ट, Reliance Jio, Airtel या फिर Vodafone Idea

इस प्लान में यूजर्स को किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का लाभ मिलता है। साथ ही रिचार्ज में यूजर्स को 2GB डाटा दिया जा रहा है। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। साथ ही इलता है। प्लान में यूजर्स को 300 SMS भेजने की भी सुविधा मिलती है। इसके अलावा, एयरटेल एक्सट्रीम ऐप का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

Vodafone Idea

अगर बात करें वोडाफोन आइडिया की तो जियो की तरह ही वोडाफोन के पास 129 रुपए और 149 रुपए वाला प्लान है। साथ ही वोडाफोन के पास फ्री कॉलिंग, डाटा और वैधता वाले प्लान की शुरुआती कीमत 19 रुपए है। वहीं, अगर बात करें वोडाफोन के 129 रुपए वाले प्लान की तो इस प्लान में फ्री कॉलिंग के साथ 2GB डाटा मिलता है। वहीं, इस प्लान की वैलिडिटी 24 दिन की है। रिचार्ज के साथ प्रति दिन 300 SMS फ्री मिलेंगे औ वोडाफोन प्ले का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

इसके अलावा अगर बात करें 149 रुपए वाले वोडाफोन प्लान की तो इसमें हर दिन 2GB डाटा दिया जा रहा है। डाटा के साथ ही यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ भी मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। इन सबके अलावा यूजर्स को वोडाफोन प्ले का सब्सक्रिप्शन भी बिल्कुल फ्री मिलेगा।

गौरतलब है कि एयरटेल और वोडाफोन के रिचार्ज प्लान में आपको किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉल करने के साथ डेटा का फायदा मिल रहा है। वहीं, रिलायंस जियो के इन प्लान में डाटा के साथ जियो-टू-जियो फ्री कॉलिंग और दूसरे नेटवर्क के नंबर पर कॉल करने के लिए कुछ नॉन जियो मिनट दिए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here