बैटरी वाली Royal Enfield Bullet जल्द होगी लॉन्च, दमदार फीचर्स के साथ मिलेगी लंबी रेंज

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/04/Royal-Enfield-bullet-electric.jpg

Electric Vehicle की डिमांड को देखते जल्द ही रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield Electric Bike) भी अपनी इलेक्ट्रिक बाइक (Electric Bullet) को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हालांकि, कंपनी ने सीधे तौर इस बारे में कुछ जानकारी नहीं दी है। लेकिन, लीक रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी 2023 तक अपनी बैटरी वाली बाइक को लॉन्च कर सकती है। दरअसल, रॉयल एनफील्ड को फर्श से अर्श तक ले जाने वाले प्रबंध निदेशक, सिद्धार्थ लाल ने पुष्टि की है कि प्रोडक्शन लाइन को भारतीय और ग्लोबल बाइक मार्केट दोनों के लिए इलेक्ट्रिक बाइक (Royal Enfield Bullet 350) रेंज पर विचार करने के लिए गठबंधन किया जा रहा है।

बैटरी वाली बाइक

वहीं, सिद्धार्थ लाल के इस बयान से पहले अगस्त 2020 में रॉयल एनफील्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनोद दसारी ने खुद इस बात की पुष्टि की थी कि आयशर के स्वामित्व वाली कंपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में प्रवेश करने की योजना बना रही है। इसके बाद कंपनी ने वार्षिक रिपोर्ट 2020-21 में बताया था कि वह इलेक्ट्रिक रेंज का विकास करने का विचार कर रही है। इसे भी पढ़ें: बवंडर मचाने आ रही 500KM रेंज वाली ये Electric Bike, महज 3 सेकेंड पकड़ेगी 100kmph की स्पीड

इलेक्ट्रिक बुलट

रॉयल एनफील्ड बुलट का टशन इंडिया में सबसे खास और अलग है इसलिए उम्मीद है कि रॉयल एनफील्ड द्वारा इलेक्ट्रिक बाइक एक बुलट होगी जो दमदार फीचर्स के साथ ही लंबी रेंज भी देगी। ऑटो साइट इंडिया कार के अनुसार अपकमिंग इलेक्ट्रिक बाइक में 8 kWh से 10 kWh तक के बैटरी दी जा सकती है। वहीं, इस बाइक की पावर और पीक टॉर्क 40 bhp और 100Nm के आसपास हो सकती है।

गौरतलब है कि रॉयल एनफील्ड ने जल्द ही 350 सीसी सेगमेंट की पॉपुलर मोटरसाइकल बुलेट 350 का नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल लॉन्च करने वाली है। रिपोर्ट्स के अनुसार रॉयल एनफील्ड इस साल शॉटगन 650, हंटर 350 और सुपर मीटियॉर 650 जैसी बाइक लॉन्च करने वाली है। इसे भी पढ़ें: 135kmph टॉप स्पीड और स्पोर्टी लुक वाली Electric Bike हुई लॉन्च, सिर्फ 11,000 रुपए की पेमेंट करने पर होगी आपकी!

लेटेस्ट वीडियो

2023 में हो सकती है लॉन्च

रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी साल 2023 में अपने रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रिक बाइक को लॉन्च कर सकती है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इस बारे में कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में इस इलेक्ट्रिक बाइक के बारे में और नई जानकारी सामने आएगी।