
भारत दुनिया के सबसे बड़े टू-व्हीलर बाजारों में से एक है और इसी को देखते हुए इंडिया में काफी समय से नई-नई इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्टार्टअप दिखाई दे रहे हैं। कुछ हफ्ते पहले ओबेन को भारत में रोर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के साथ ईवी स्पेस में प्रवेश किया था। वहीं, अब एक आईआईटी-दिल्ली इनक्यूबेटेड स्टार्टअप Trouve Motor देश में एक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल (Electric Bike) को लॉन्च करने के लिए तैयार दिखाई दे रहा है। इस कंपनी ने अपनी Electric Motorcycle को लॉन्च करने से पहले टीज करना भी शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि Trouve Electric Bike लंबी रेंज के साथ ही हाई-स्पीड के साथ सड़कों पर दौड़ेगी।
Trouve Electric Bike
कंपनी ने अपनी ऑफिशियल साइट पर इस इलेक्ट्रिक बाइक को टीज किया है। टीजर में बाइक की लुक को देखा जा सकता है। वहीं, माना जा रहा है कि ट्रोव मोटर इस साल अगस्त-अस्टूबर में अपनी इलेक्ट्रिक वबाइक इंडिया में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, फिलहाल आप www.trouvemotor.com पर इस बाइक से जुड़ी अपनी रुचि भी जाहिर कर सकते हैं।
रेंज और स्पीड
कंपनी का दावा है कि ट्रोव की इलेक्ट्रिक सुपरबाइक की टॉप स्पीड 200 किलोमीटर प्रति घंटे तक की होगी। माना जा रहा है कि इस इलेक्ट्रिक सुपरबाइक की बैटरी रेंज 300-500 किलोमीटर प्रति चार्ज मिल सकती है और इसमें फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन भी दिया जाएगा। इसके अलावा बताया जा रहा है कि इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक बाइक में ऑल इलेक्ट्रिक पावरट्रेन देखने को मिलेगा, जो कि लिक्विड कूल्ड एसी इंडक्शन मोटर से लैस है और यह 40 kW पावर जेनरेट करने में सक्षम होगा।
ट्रूव मोटर विश्व के पहले पूरी तरह से विकसित प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक निर्माताओं में से एक है और इसने बताया है कि यह सुपरबाइक एक ऑल-इलेक्ट्रिक पावरट्रेन होगी, जिसमें 40 केडब्ल्यू बिजली उत्पन्न करने वाली एक लिक्विड-कूल्ड एसी इंडक्शन मोटर होगी। एआई से सक्षम एक सिस्टम से पावर्ड इस सुपरबाइक में नये जमाने के फीचर्स होंगे, जैसे लेज़र लाइटिंग पैकेज, एलईडी एडवांस्ड इंफोटेनमेंट डिस्प्ले,
ट्रूव मोटर के संस्थापक अरुण सनी ने अपकमिंग मॉडल पर बात करते हुए कहा, “हम अपनी नई सुपरबाइक के लॉन्च का खुलासा करने के लिए उत्साहित हैं। हमें विश्वास है कि हमारे उत्पाद इलेक्ट्रिक वाहनों के भविष्य के हमारे मोटो को पूरा करेंगे और यह उपभोक्ताओं के बाइक चलाने के तरीके को बदल देगा। साथ ही इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में एक क्रांति लाएगा।”
लेटेस्ट वीडियो
कार जैसे होंगे फीचर्स
उम्मीद की जा रही है कि ट्रोव मोटर की अपकमिंग हाइपर स्पोर्ट इलेक्ट्रिक सुपरबाइक में इलेक्ट्रिक कार की तरह फीचर्स देखने को मिलेंगे। ट्रोव इलेक्ट्रिक सुपरबाइक में लेजर लाइटिंग पैकेज के साथ ही अडवांस एलईडी इन्फोटेनमेंट सिस्टम, टीएफटी टचस्क्रीन डिस्प्ले, 360 कैमरा, टीएफटी टच स्क्रीन डिस्प्ले, कनेक्टेड फीचर्स, जीपीएस नैविगेशन, रियल-टाइम व्हीकल डायग्नोस्टिक, ड्यूअल-चैनल एबीएस वाले ब्रेम्बो ब्रेक्स, एडजस्टेबल सस्पेंशन और कई अन्य पेटेंटेड टेक्नोलॉजीज, जो विश्व के टू-व्हीलर सेगमेंट में पहली बार दिखेंगी। अन्य फीचर्स के बारे में जल्दी ही खुलासा किया जाएगा।




















