जन्मदिन पर भाई जान देंगे अपने फैन को ऐप्स का तोहफा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2016/12/salmaan.jpg

बॉलीवुड के दबंग खान आने वाली 27 तारीख को पूरे 51 साल के हो जाऐंगे। जाहिर सी बात है यह दिन ​सिर्फ सलमान या उनके परिवार के लिए ही नहीं बल्कि देश के करोड़ों फैन्स के लिए भी खास होगा। अपने जन्मदिन पर फैन्स को खास तोहफा देते हुए इंडस्ट्री के भाई सलमान खान इस जन्मदिन पर अपनी आॅफिशियल ऐप लॉन्च करने जा रहे है। इसकी जानकारी सलमान ने अपने ट्वीटर अकांउट के जरिये दी है।

मार्क जुकरबर्ग ने बनाया आयरन मैन के ‘जारविस’ जैसा असिस्टेंट

अपने ट्विटर हैंडल से सलमान ने ट्विट किया है कि यह 27 दिसंबर को मेरे ऐप बर्थडे है। बस आपके लिए। ऐप के जरिये सलमान के प्रशंसक उनकी फोटो, वीडियो, बैक स्टेज ईमेज़ तथा अन्य पर्सनल अपडेट देख सकेंगे। सलमान के जन्मदिन पर इस ऐप का लॉन्च होना सलमान के फैन्स के लिए एक बड़ा तोहफा माना जा रहा है। सलमान के करोड़ों प्रशंसक ऐप लॉन्चिंग की घोषणा से काफी खुश है।

हालांकि इस ऐप का आॅफिशियल नाम क्या होगा इस बात की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन यह ऐप सलमान खान या बीइंग ह्यूमन के मिले जुले नाम से हो सकती है। यह ऐप एंडरॉयड तथा आईफोन दोनों पर सपोर्टिड होगी।

गौरतलब है कि सलमान खान इससे पहले भी अपने फैन्स को बीइंग सलमान: द आॅफिशियल गेम ऐप का मोबाईल गेम दें चुके हैं। जहां उनके चुलबुल पांडे के अवतार को हर उम्र के लोगों के बेहद पसंद किया था।

अब फेसबुक में होगा लाइव ऑडियो स्ट्रीम

आपको बता दें कि सलमान से पहले सोनम कपूर और सनी लियोनी भी अपनी आॅफिशियल ऐप लॉन्च कर चुकी हैं। जहां अभिनेत्रियों द्वारा आॅफस्क्रीन लाईफ़ ईवेंट के अलावा फैशन, फिटनेस व ब्यूटी तथा शूटिंग की फोटोज् शेयर की जाती है।