Samsung Galaxy A16 vs Moto G85 परफॉर्मेंस कंपैरिजन, जानें बजट में कौन है बढ़िया

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/11/Samsung-Galaxy-A16-vs-Moto-G85-performance-comparison-in-hindi.jpg

सैमसंग गैलेक्सी A16 में MediaTek का किफायती Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जबकि Moto G85 में Qualcomm का Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट मिलता है। दोनों फोन 5G सपोर्ट करते हैं और इनमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 6nm तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। सैमसंग गैलेक्सी A16 की भारत में कीमत ₹17,499 है, जबकि Moto G85 की कीमत ₹17,999 है।

हमने सैमसंग गैलेक्सी A16 और Moto G85 का परफॉर्मेंस जांचने के लिए बेंचमार्किंग ऐप्स का उपयोग किया, जिसमें AnTuTu ऐप ने पूरे सिस्टम की परफॉर्मेंस मापी। Geekbench ऐप ने प्रोसेसर की सिंगल और मल्टी-कोर परफॉर्मेंस की जांच की, जबकि Burnout ऐप ने भारी लोड के दौरान उनकी परफॉर्मेंस और स्टेबिविटी का परीक्षण किया। इसके अलावा, हमने इनकी असली परफॉर्मेंस और गर्म होने की समस्या का पता लगाने के लिए BGMI, Call of Duty और Real Racing 3 जैसे लोकप्रिय गेम खेले। दोनों फोन्स की क्षमता और थर्मल एफिशिएंसी के बारे में जानने के लिए रिजल्ट देखते हैंः

Tests Samsung Galaxy A16 Moto G85
AnTuTu (Overall performance test) 411561 471687
Geekbench (CPU test): Single Core 735 926
Geekbench (CPU test): Multi core 1948 2145
Burnout (CPU throttle) 62.2 percent 53.2 percent
Gaming (Overall temp increase after playing three games for 30 minutes each) 33.6 degree Celsius 15.6 degree Celsius

निष्कर्ष

Samsung Galaxy A16 भले ही रॉ परफॉर्मेंस वाला डिवाइस न हो, लेकिन इसके बेंचमार्क स्कोर Moto G85 के करीब हैं। इसका यह मतलब है कि सामान्य उपयोग में Galaxy A16 लगभग Moto G85 के समान स्थिरता और परफॉर्मेंस प्रदान करेगा। लेकिन इसके अधिक गर्म होने की प्रवृत्ति संभावित खरीदारों के लिए चिंता का विषय हो सकती है। दूसरी ओर, Moto G85 अपने Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर और 12GB रैम के कारण रॉ परफॉर्मेंस और मल्टीटास्किंग में बेहतर प्रदर्शन करता है, जिससे यह सामान्य उपयोग के लिए एक मजबूत विकल्प बनता है। वहीं, Samsung Galaxy A16 ज्यादा फ्रेम रेट के साथ स्मूथ गेमिंग का अनुभव देता है, लेकिन इसकी थर्मल मैनेजमेंट कमजोर है। यदि आप पावर यूजर हैं, तो ₹20,000 से कम की कीमत में iQOO Z9, Realme Narzo 70 Turbo और Vivo T3 जैसे विकल्प बेहतर प्रदर्शन और ज्यादा वैल्यू प्रदान कर सकते हैं।