Samsung Galaxy A24 की स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक, इस सस्ते स्मार्टफोन में मिलेगी 6GB RAM और 48MP Camera

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/10/Samsung-Galaxy-A24.jpg

सैमसंग ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी ‘एम’ सीरीज़ का नया मोबाइल फोन Samsung Galaxy M32 Prime Edition लॉन्च किया है। सैमसंग गैलेक्सी एम32 प्राइम एडिशन 64MP Camera, 6GB RAM, MediaTek Helio G80 चिपसेट और 6,000mAh Battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है तथा Samsung Galaxy M32 Prime Edition Price 10,999 रुपये है। सैमसंग से जुड़ी एक नई खबर सामने आ रही है कि कंपनी बेहद जल्द Samsung Galaxy A24 भी लॉन्च करने वाली है।

Samsung Galaxy A24

सैमसंग गैलेक्सी ए24 की जानकारी द पिक्सल के जरिये सामने आई है जिसने फोन लॉन्च से पहले ही इसी स्पेसिफिकेशन्स लीक की है। फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स पर नज़र डालें तो रिपोर्ट के मुताबिक Samsung Galaxy A24 स्मार्टफोन को 6.24 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा जो सुपर एमोलेड पैनल पर बनी होगी तथा 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी।

Samsung Galaxy A24 को लेकर बताया गया है कि यह स्मार्टफोन कंपनी के ही एक्सनॉस 7904 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 14नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना प्रोसेसर है जिसके साथ माली जी71 जीपीयू मिलता है। लीक की मानें तो यह मोबाइल फोन 6 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च होगा 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। हालांकि इस फोन के और भी वेरिएंट बाजार में उतारे जा सकते हैं। यह भी पढ़ें: आ रहा है सस्ते वाला POCO C50, कम कीमत पर होगा इंडिया में लॉन्च

फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए24 में ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है। लीक के अनुसार इस स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद रहेगा जो 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल सेंसर के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। Samsung Galaxy A24 को 4,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है जो 15वॉट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।