
Samsung अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन लाइनअप को विस्तार दे सकता है। इसमें Samsung Galaxy A27 5G आ सकता है। इसे लेकर नई जानकारी सामने आई है। पहले यह डिवाइस IMEI डेटाबेस पर स्पॉट हुआ था और अब यह Geekbench प्लेटफार्म पर भी दिखाई दिया है। जिससे इसके कई अहम स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। इस लिस्टिंग से लगता है कि कंपनी जल्द ही इस फोन को लॉन्च कर सकती है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Geekbench डेटाबेस पर ‘SM-A276B’ मॉडल नंबर वाला Samsung स्मार्टफोन देखा गया है, जिसे पहले IMEI लिस्टिंग के जरिए Galaxy A27 5G बताया गया था। बेंचमार्क लिस्टिंग के अनुसार, इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें चार कोर 2.40GHz की क्लॉक स्पीड पर और बाकी चार कोर 1.80GHz पर काम करते हैं। इसके साथ ही लिस्टिंग से यह भी सामने आया है कि डिवाइस Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन कर सकता है। जो इसे लेटेस्ट सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस देने वाला बना सकता है।
परफॉरमेंस की बात करें तो Geekbench सोर्स कोड से Adreno 710 GPU होने की जानकारी मिली है। जिससे लगता है कि फोन में Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट मिल सकता है। यह चिपसेट मिड-रेंज सेगमेंट में बेहतर बैलेंस्ड परफॉरमेंस देने के लिए जाना जाता है। साथ ही, लिस्टिंग में 6GB RAM वैरियंट मिलने की डिटेल्स दी गई है। हालांकि लॉन्च के वक्त और भी मेमोरी वैरियंट आ सकते हैं।
Geekbench स्कोर की बात करें तो Samsung Galaxy A27 5G ने सिंगल-कोर टेस्ट में 777 और मल्टी-कोर टेस्ट में 1802 अंक हासिल किए हैं। यदि पिछले मॉडल Galaxy A26 5G से तुलना करें तो इसमें Exynos 1380 प्रोसेसर दिया गया था, यानी नया डिवाइस परफॉरमेंस के मामले में अपग्रेड के रूप में सामने आ सकता है।

फिलहाल Samsung ने Galaxy A27 5G की लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन लगातार सामने आ रही लीक और सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से लगता है कि इसका लॉन्च जल्द हो सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में इस स्मार्टफोन से जुड़ी और भी डिटेल्स सामने आने की उम्मीद है।
यदि आप एक मिड रेंज सैमसंग फोन लेने की सोच रहे हैं और कुछ समय इंतजार कर सकते हैं तो यह अच्छा विकल्प बन सकता है। आप इसका वेट कर सकते हैं। हम आपको आगे भी इसका अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।













