एक्सक्लूसिव: Samsung Galaxy A33 5G और Galaxy A13 5G भारत में जल्द होंगे लॉन्च

Join Us icon

Samsung इन दिनों अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लॉन्च की तैयारी में व्यस्त है। लेकिन कंपनी मिड रेंज और बजट स्मार्टफोन पर भी फोकस है। सैमसंग बहुत जल्द Galaxy A33 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। इस स्मार्टफोन के रेंडर पहले सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही कंपनी बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy A13 5G को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। अब 91 मोबाइल्स को Samsung Galaxy A33 5G और Galaxy A13 5G के इंडिया लॉन्च को लेकर एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है। यहां हम आपको इन दोनों स्मार्टफ़ोन के लॉन्च के बारे में बता रहे हैं।

Samsung Galaxy A33 5G और Galaxy A13 5G : इंडिया लॉन्च

टिपस्टर मुकुल शर्मा के मुताबिक Samsung बहुत जल्द Galaxy A33 5G और Samsung Galaxy A13 5G स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर सकता है। Samsung Galaxy A13 स्मार्टफोन का 4G वेरिएंट भी लॉन्च करेगा। हालांकि, 4G वेरिएंट के लॉन्च के बारे मं जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया है कि सैमसंग इन दोनों स्मार्टफोन के 5G वेरिएंट्स को भारत में फरवरी 2022 में लॉन्च करेगा। मुकुल शर्मा ने Samsung Galaxy A33 5G स्मार्टफोन की कीमत को लेकर कहा है कि भारत में यह स्मार्टफोन 25,000 रुपये तक की क़ीमत में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : OnePlus 10 Pro ने लॉन्च से पहले Geekbench पर दिखाया दम, जानें कैसी रही परफॉर्मेंस

samsung-galaxy-a33-5g

Samsung Galaxy A33 5G के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Samsung Galaxy A33 5G स्मार्टफोन में 6.4-इंच Infinity-U डिस्प्ले दिया जाएगा। फोन में सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच दी जाएगी। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि सैमसंग के इस फोन में हेडफोन जैक नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही Samsung Galaxy A33 5G स्मार्टफोन को लेकर लीक रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसमें MediaTek 5G प्रोसेसर दिया जाएगा। सैमसंग के इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : OnePlus 10 pro स्मार्टफोन का प्रोमो वीडियो हुआ लीक, जानें कब होगा लॉन्च और खूबियां

No posts to display

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here