
सैमसंग ने आज टेक मार्केट में एक नया मोबाइल फोन Samsung Galaxy Buddy 2 पेश किया है। यह स्मार्टफोन कंपनी ने साउथ कोरिया में लॉन्च है जो अन्य मार्केट्स में Samsung Galaxy M23 या Samsung Galaxy F23 नाम के साथ उतारा जा चुका है। सैमसंग गैलेक्सी बड्डी 2 भारतीय बाजार में मौजूद गैलेक्सी एफ23 5जी फोन जैसा ही है। आगे इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई है।
Samsung Galaxy Buddy 2 की स्पेसिफिकेशन्स
यह सैमसंग मोबाइल 1080 x 2408 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 6.6 इंच की फुलएचडी+ टियरड्रॉप डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है। फोन की स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इस फोन का डायमेंशन 165.5 x 77 x 8.4एमएम और वजन 198ग्राम का है।

Samsung Galaxy Buddy 2 एंडरॉयड 12 पर लॉन्च हुआ है जो सैमसंग वनयूआई पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 750जी चिपसेट दिया गया है। कोरियन मार्केट में यह फोन 4 जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है जो 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें: Samsung ने अनाउंस किया Galaxy Z Flip 4 और Galaxy Z Fold 4 प्राइस, देखें इन लखपति फोंस में मिल रहा क्या
फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy Buddy 2 में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इस सेटअप में एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस व 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर भी मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
Samsung Galaxy Buddy 2 एक डुअल सिम फोन है जो 5जी व 4जी दोनों सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए यहां फोन के पावर बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर लगाया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह मोबाइल फोन 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। साउथ कोरिया में इस फोन का प्राइस KRW 399,300 तकरीबन 24,000 रुपये है।






















