ये हैं 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले टॉप 5 स्मार्टफोन्स, कीमत 20,000 से भी कम

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/08/64mp-cameras-phone.png

कई वर्षों से स्मार्टफोन्स हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बने हुए हैं। स्मार्टफोन्स आज के समय में ना केवल बातचीत का एक जरिया हैं बल्कि इन स्मार्टफोन्स ने अलग से कैमरा रखने की जरुरत को भी कई हद तक खत्म कर दिया है। मौजूद समय में स्मार्टफोन्स में कुल 6 रियर कैमरे आना आम बात हो गई है। वहीं, फोन्स में 64 मेगापिक्सल और 108 मेगापिक्सल तक लेंस दिए जा रहे हैं। लेकिन, आज हम आपको उन स्मार्टफोन्स के बारे में जानकारी देंगे जो 20,000 रुपए से कम कीमत में 64 मेगापिक्सल के रियर कैमरा से लैस हैं।

अगर आप भी 64-मेगापिक्सल कैमरा सेटअप वाले बेस्ट स्मार्टफोन की तलाश है कर रहे हैं तो यह न्यूज आपके काम आ सकती है। आइए अब ज्यादा समय खराब ने करते हुए आगे आपको उन टॉप 5 स्मार्टफोन्स के बारे में बताते हैं जो 64एमपी कैमरा से लैस हैं।

Samsung Galaxy M31

Samsung Galaxy M-सीरीज़ के अंदर आने वाले Galaxy M31s (रिव्यू) में 64-मेगापिक्सल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस कैमरा में ISOCELL Bright GW1 प्राइमरी सेंसर इस्तेमाल किया गया है। है। इसके अलावा इसमें 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सैमसंग गैलेक्सी एम31 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,499 रुपए है। यहां क्लिक कर पढ़ें फोन की पूरी स्पेसिफिकेशन्स। इसे भी पढ़ें: 15,000 रुपये से कम बजट के 5 नॉन चाइनीज फोन जो कर सकते हैं Xioami, Realme, Vivo और OPPO को रिप्लेस

Realme 6 Pro

इस साल मार्च में Realme 6 सीरीज़ को भारत में लॉन्च किया गया था। इस सीरीज में आने वाले Realme 6 और Realme 6 Pro में 64-मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। Realme 6 की शुरुआती कीमत 14,999 रुपए है जो कि 4जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है। वहीं, Realme 6 Pro की शुरुआती कीमत 17,999 रुपए है। इन फोन्स में चार रियर कैमरें मिलते हैं। दोनों फोन में एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का Samsung GW1 प्राइमरी सेंसर दिया गया है। यहां क्लिक कर पढ़ें फोन की पूरी स्पेसिफिकेशन्स।

Redmi Note 9 Pro Max

Xiaomi ने इस साल मार्च में मिड-रेंज सेगमेंट में रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स को पेश किया था। फोन में 64-मेगापिक्सल कैमरा सेटअप मिलता है। वहीं, डिवाइस के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए है। इसके अलावा फोन और भी कई रैम व स्टोरेज ऑप्शन में आता है। यहां क्लिक कर पढ़ें फोन की पूरी स्पेसिफिकेशन्स। इसे भी पढ़ें: बेस्ट कैमरा वाले टॉप 5 Samsung स्मार्टफोन, जिनकी कीमत है 20,000 रुपये से कम

Motorola One Fusion+

मोटोरोला के पॉप-अप सेल्फी कैमरा वाले One Fusion+ में भी आपको 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा। इस डिवाइस के 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,499 रुपए है। वहीं, डिवाइस में फ्रंट पर सेल्फी के लिए 16-मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा है। यहां क्लिक कर पढ़ें फोन की पूरी स्पेसिफिकेशन्स।

Poco X2

Poco X2 में भी आपको 64 मेगापिक्सल का Sony IMX686 सेंसर मिलेगा। कुल मिलकार पोको के इस फोन में 6 कैमरे हैं, जिसमें से 4 रियर और दो फ्रंट में मौजूद हैं। डिवाइस के 6 जीबी + 64 जीबी की कीमत 17,499 रुपए है। यहां क्लिक कर पढ़ें फोन की फुल स्पेसिफिकेशन्स।