
Samsung जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। क्योंकि कंपनी का अपकमिंग मॉडल Samsung Galaxy M47 5G BIS (Bureau of Indian Standards) और Geekbench जैसे प्लेटफॉर्म्स पर स्पॉट हुआ है। जिससे इसके भारत में लॉन्च, प्रोसेसर, RAM और सॉफ्टवेयर जैसी कई अहम डिटेल्स सामने आ गई हैं।
BIS डेटाबेस में यह स्मार्टफोन “SM-M476B/DS” मॉडल नंबर के साथ दिखाई दिया है। हालांकि सर्टिफिकेशन में फोन का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन इससे पहले IMEI डेटाबेस में यही मॉडल नंबर Galaxy M47 5G से जुड़ा हुआ बताया गया था। लिस्टिंग के मुताबिक डिवाइस को 15 मई 2026 को डेटाबेस में शामिल किया गया था। जिससे इसके जल्द भारतीय लॉन्च होने की संभावना बढ़ गई है। “DS” टैग से यह भी लगता है कि फोन डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आ सकता है।
Galaxy M47 5G की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रोसेसर हो सकता है। Geekbench लिस्टिंग के अनुसार फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट दिया जा सकता है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर चार परफॉरमेंस कोर 2.40GHz क्लॉक स्पीड और चार एफिशिएंसी कोर 1.80GHz स्पीड के साथ आ सकता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 710 GPU मिलने की उम्मीद है। शुरुआती बेंचमार्क डिटेल्स से लगता है कि यह फोन डेली यूज, मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए बेहतर साबित हो सकता है।
Geekbench लिस्टिंग से यह भी सामने आया है कि फोन का टेस्टेड वैरियंट 8GB RAM के साथ देखा गया था। इसके अलावा Galaxy M47 5G Android 16 आउट ऑफ द बॉक्स पर रन कर सकता है। संभावना है कि Samsung इसमें अपना नया One UI 8 इंटरफेस दे सकती है। कंपनी पिछले कुछ सालों से अपने स्मार्टफोंस में लंबे सॉफ्टवेयर अपडेट्स और बेहतर UI एक्सपीरियंस देती आई है। ऐसे में यह फोन भी लंबे समय तक अपडेट सपोर्ट के साथ आ सकता है।
Samsung Galaxy M47 SM-M476B confirms to be powered by Qualcomm’s Snapdragon 6 Gen 3 SoC.
Specifications:
⬛ CPU
4 × 2.40GHz
4 × 1.80GHz
🎮 GPU: Adreno 710
🍭 Android 16
— 8GB RAMGeekbench GPU score:
OpenCL: 2,256 pic.twitter.com/aN2M0KTlY9— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) May 15, 2026
रिपोर्ट्स के मुताबिक Samsung Galaxy M47 5G और अपकमिंग Samsung Galaxy F70 Pro 5G एक जैसे हो सकते हैं। BIS डेटाबेस में Galaxy F70 Pro 5G को “SM-E476B/DS” मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। दोनों मॉडल नंबर लगभग एक जैसे हैं। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि Samsung इन दोनों फोंस को अलग-अलग सीरीज में रीब्रांड करके लॉन्च कर सकता है। कंपनी पहले भी Galaxy M और Galaxy F सीरीज में इसी तरह का पैटर्न अपना चुकी है।
फिलहाल Galaxy M47 5G के और स्पेसिफिकेशंस सामने नहीं आई हैं, लेकिन अब तक आई रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में Super AMOLED डिस्प्ले, 5G कनेक्टिविटी और बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है।
Samsung ने अभी तक Galaxy M47 5G के बारे में कोई ऐलान नहीं किया है, लेकिन लगातार सामने आ रही लिस्टिंग्स से लग रहा है कि कंपनी जल्द ही इस फोन को भारतीय बाजार में पेश कर सकती है। यदि आप कुछ हफ्ते रुक सकते हैं तो ये बढ़िया ऑप्शन बन सकता है। हम आपको लगातार इसका अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।










