Samsung Galaxy Note20 सीरीज़ इंडिया में लॉन्च, प्री-बुकिंग पर मिल रहा है 19,000 का फायदा

Join Us icon

Samsung ने कल टेक मार्केट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। कंपनी की ओर से जहां गैलेक्सी नोट सीरीज़ में Samsung Galaxy Note20 और Galaxy Note20 Ultra 5G स्मार्टफोन और गैलेक्सी टैब सीरीज़ में Samsung Galaxy Tab S7 और Galaxy Tab S7+ लॉन्च किए गए हैं। वहीं साथ ही कंपनी का अनूठा फोल्डेबल फोन Samsung Z Fold 2 और Samsung Galaxy Buds व Samsung Galaxy Watch 3 भी बाजार में उतारे हैं। ग्लोबल मंच पर बड़ा धमाका करने के कुछ ही घंटो बाद अब सैमसंग की ओर से गैलेक्सी नोट 20 सीरीज़ को भारतीय बाजार में भी लॉन्च कर दिया है।

वेरिएंट व कीमत

Samsung Galaxy Note20 और Galaxy Note20 Ultra 5G को भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर लॉन्च ​कर दिया गया है। सबसे पहले गैलेक्सी नोट20 की बात करें तो यह फोन 12 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जोे 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन को 77,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जिसे Mystic Bronze, Mystic Green और Mystic Black कलर में खरीदा जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी नोट20 अल्ट्रा को कंपनी ने 5जी कनेक्टिविटी के साथ पेश किया है। यह फोन भी 12 जीबी रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को भी Mystic Bronze, Mystic Green और Mystic Black कलर में लॉन्च किया गया है जिसे 1,04,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा।

प्री-बुक पर ऑफर

कंपनी की ओर से ये दोनों पावरफुल फोन फ्लैगशिप सेग्मेंट में उतारे गए हैं जो आज से ही पूरे देश में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हो गए हैं। इन स्मार्टफोंस को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही सैमसंग रिटेल ​स्टोर्स पर भी प्री-बुक किया जा सकता है। कंपनी की ओर से गैलेक्सी नोट20 सीरीज़ की प्री-बुकिंग पर 19,000 रुपये तक बेनिफिट दिया जा रहा है। इसके साथ ही ये दोनों फोन नो कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद के लिए उपलब्ध है।

Samsung Galaxy Note 20 Ultra 5G india pre booking start price sale offer specs

Samsung Galaxy Note20 की बुकिंग पर कंपनी द्वारा 7,000 रुपये तथा Galaxy Note20 Ultra 5G को प्री-बुक करने पर कंपनी की ओर से 10,000 रुपये का गिफ्ट कूपन दिया जा रहा है। इस कूपन से सैमसंग शॉप पर कोई भी प्रोडक्ट खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही एचडीएफसी कार्ड के जरिये शॉपिंग करने वाले यूजर्स को गैलेक्सी नोट20 पर 6,000 रुपये तथा गैलेक्सी नोट20 अल्ट्रा 5जी पर 9,000 रुपये का कैशबैक प्राप्त होगा। एक्सचेंज ऑफर के तहत 5,000 रुपये तक का डिस्काउंट भी प्राप्त हो रहा है।

Samsung Galaxy Note20 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

Samsung Galaxy Note20 Ultra 5G की डिटेल्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here