लॉन्च से 3 दिन पहले ही वेबसाइट पर लिस्ट हुआ सैमसंग गैलेक्सी नोट 8, सामनें आई स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

सैमसंग का हाईएंड फ्लैगशिप डिवाईस गैलेक्सी नोट 8 इस सप्ताह वैश्विक स्तर पर लॉन्च होने जा रहा है। गैलेक्सी नोट 7 की कंट्रोवर्सी तथा सैमसंग नोट सीरीज़ की दिवानगी के चलते पूरे विश्व के टेक बाज़ार की निगाहें इस फोन की ओर है। अभी हाल ही में जहां गैलेक्सी नोट 8 की कुछ फोटोज़ सामनें आई थी, जिससे इसके डिजाईन व डिसप्ले की जानकारी मिली थी। वहीं अब गैलेक्सी नोट 8 को लॉन्च से पहले ही कंपनी की आॅफिशिसल वेबसाइट पर देखा गया है।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 की फोटोज़ आई सामनें, जानें कैसा दिखता है यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन

दरअसल 23 अगस्त को लॉन्च होने वाले सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 को किसी चूक की वजह से कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया था। हालांकि जल्द ही की कंपनी ने अपनी इस भूल को सुधारते हुए उस पेज का हटा लिया, लेकिन इस गलती के चलते गैलेक्सी नोट 8 की कुछ जानकारी सार्वजनिक हो गई है।

फोर्ब्स के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 को 18.5:9 रेशियो की बॉडी पर पेश किया जाएगा। इस फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा तथा कैमरा सेटअप के पास ही रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है। फोन में अलग से बिक्सबे बटन दिया गया है।

गैलेक्सी नोट 8 के छोटे वेरिएंट में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी तथा इसके बड़े वेरिएंट को एम्परर एडिशन के नाम से पेश किया जा सकता है। वहीं फोन को लेकर पहले सामनें आए लीक्स के अनुसार फोन में 6.3-इंच की सुपरएमोलेड स्क्रीन होगी।

जानें कूलपैड कूल प्ले 6 क्यों है शाओमी रेडमी नोट 4 से बेहतर च्वाइस

8जीबी तथा 6जीबी रैम के साथ यह फोन एक्सनोस 8895 और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करेगा तथा फोटोग्राफी के लिए इसमें 2एक्स ज़ूम वाला 12-मेगा​पिक्सल का डुअल रियर कैमरा तथा 8-मेगापिक्ल सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है। यह फोन आईपी68 सर्टिफाइड होगा तथा पावर बैकअप के लिए इसमें यूएसबी टाइप सी सपोर्ट के साथ 3,300 एमएएच बैटरी हो सकती है।