
Samsung Galaxy Note 10 Lite और Samsung Galaxy S10 Lite स्मार्टफोन कई दिनों से लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। पिछले हफ्ते ही खबर सामने आई थी जिसमें बताया गया था कि Samsung 7 जनवरी से शुरू होने वाले CES 2020 ईवेंट (कन्ज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो) में हिस्सा लेगी और इसी ईवेंट के मंच से Galaxy Note 10 Lite और Galaxy S10 Lite टेक बाजार में उतारे जाएंगे। इन दोनों ही स्मार्टफोंस को लेकर अभी तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं वहीं इस कड़ी में अब Galaxy S10 Lite का यूजर मैन्युअल भी लीक हो गया है और इस लीक के साथ ही स्मार्टफोन के डिजाईन का भी खुलासा हो गया है।
ऐसा होगा डिजाईन
Samsung Galaxy S10 Lite का यूजर मैन्युअल सैममोबाइल्स ने लीक किया है, जिसकी वजह से फोन के डिजाईन की पूरी जानकारी सामने आ गई है। फ्रंट पैनल की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। यह पंच-होल डिसप्ले के बीच में स्थित होगा। वही फोन को बेजल लेस डिसप्ले पर बाजार में उतारा जाएगा। Galaxy S10 Lite के बैक पैनल की बात करें तो यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा।
रियर कैमरा सेटअप बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर स्थित रहेगा। तीनों कैमरा सेंसर वर्टिकल शेप में फिट होंगे। इस कैमरा सेटअप के दाईं ओर फ्लैश लाईट लगी हुई है। यूजर मैन्युअल से पता चला है कि यह फोन एनएफसी भी सपोर्ट करेगा। Galaxy S10 Lite को कंपनी द्वारा इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है। वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दोनों फोन के दाएं ओर दिए गए हैं।
Samsung Galaxy S10 Lite
फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Samsung द्वारा Galaxy S10 Lite स्मार्टफोन को 19.5:5 आस्पेक्ट रेशियो वाली पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। फोन की डिसप्ले पूरी तरह से बेजल लेस होगी तथा स्क्रीन के उपरी ओर बीच में सेल्फी कैमरे से लैस पंच-होल दिया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक इस स्मार्टफोन में 2,400X 1,080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की एमोलेड डिसप्ले देखने को मिलेगी। यह भी पढ़ें : Infinix ला रही है बेहद सस्ता पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला फोन, नए साल में होगा लॉन्च
Galaxy S10 Lite को इस रिपोर्ट में वन यूआई 2.0 आधारित एंडरॉयड 10 ओएस से लैस बताया गया है। वहीं रिपोर्ट की मानें तो यह स्मार्टफोन क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के लॉन्च किया जाएगा। ध्यान रहे कि स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट Galaxy S10 Lite के यूरोपियन मॉडल में बताया गया है। ऐसे में हो सकता है कि इंडियन मार्केट में Samsung Galaxy S10 Lite में एक्सनॉस चिपसेट देखने को मिले। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 640 जीपीयू दिए जाने की बात सामने आई है।
Samsung Galaxy S10 Lite की इस मीडिया रिपोर्ट में 8जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज से लैस बताया गया है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 1टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Samsung Galaxy S10 Lite क्वॉड रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च होगा। यह कैमरा सेटअप L-शेप का होगा जो फोन के बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर दिया जाएगा। इस कैमरा सेटअप में चार सेंसर्स के साथ एक फ्लैश लाईट भी मौजूद रहेगी। यह भी पढ़ें : Realme ला रही है अपनी खुद की फास्ट चार्जिंग तकनीक, Realme Dart और SuperDart नाम के साथ होगी एंट्री
रिपोर्ट के अनुसार Galaxy S10 Lite 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही फोन के बैक पैनल पर 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एक टीओएफ सेंसर दिया जाएगा। वहीं सेल्फी के लिए Samsung Galaxy S10 Lite में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट के अनुसार यह स्मार्टफोन 45वॉट सुपर फास्ट चार्जिंग 2.0 तकनीक वाली 4500एमएएच की बैटरी दी जाएगी। Samsung Galaxy S10 Lite को इस रिपोर्ट में ब्लैक, ब्लू और व्हाईट कलर में बताया गया है।






















