प्लस मॉडल की जगह ले सकता Samsung Galaxy S26 Edge, फोन की जानकारी आई सामने

Join Us icon
Highlights

  • Samsung Galaxy S26 Edge मॉडल नंबर SM-S947 के साथ GSMA डेटाबेस पर देखा गया है।
  • Galaxy S26 Edge को अगले साल की शुरुआत में Galaxy S26 सीरीज के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
  • खबरों के अनुसार Apple भी अपने आगामी लाइनअप में iPhone 17 Plus को हटाकर iPhone 17 Air लॉन्च कर सकता है।

Samsung Galaxy S26 सीरीज के तीन मॉडल्स को GSMA डेटाबेस पर देखा गया है, लेकिन इनमें Galaxy S26 Plus नहीं दिखा है। इसके बजाय, लिस्टिंग में जो एक मॉडल नंबर सामने आया है, जो संभवतः Galaxy S26 Edge का हो सकता है। अगर यह सही साबित होता है, तो यह उन पुरानी अफवाहों की पुष्टि करता है जिनमें कहा गया था कि Samsung अपने Plus वैरियंट को बंद कर सकता है और इसकी जगह Edge मॉडल को पेश कर सकता है। यह बदलाव संभवतः 2026 की शुरुआत में होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट में देखने को मिल सकता है।

SammyPolice ने GSMA डेटाबेस पर SM-S942 (संभावित रूप से Galaxy S26), SM-S947 (संभावित रूप से Samsung Galaxy S26 Edge) और SM-S948 (संभावित रूप से Samsung Galaxy S26 Ultra) को खोजा है। तुलना के लिए, Galaxy S25 का मॉडल नंबर SM-S931 है और यह ‘2’ पर समाप्त नहीं होता है। S25 Edge का मॉडल नंबर SM-S937 है और S25 Ultra का मॉडल नंबर SM-S938 है। इस बीच, S25 Plus का मॉडल नंबर SM-S936 है।

हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन Galaxy S26 Edge को अगले साल की शुरुआत में Galaxy S26 सीरीज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। आमतौर पर Samsung तीन मॉडल्स की घोषणा करता आया है।

यह इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि ब्रांड की प्रतिद्वंद्वी कंपनी Apple के बारे में भी अफवाहें हैं कि वह iPhone 17 Plus को हटाकर iPhone 17 Air पेश कर सकती है।

जो लोग नहीं जानते उनके लिए बता दें कि किसी भी स्मार्टफोन सीरीज में ‘Plus’ वैरियंट (जैसे Galaxy S25+ या iPhone 16 Plus) का मतलब आमतौर पर बड़े डिस्प्ले और बड़ी बैटरी से होता है, जो स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में ज्यादा होते हैं।
हालांकि इनका हार्डवेयर ज्यादातर उसी जैसा होता है जैसा रेगुलर मॉडल में होता है, और यह Ultra या Pro वेरिएंट्स जितना प्रीमियम नहीं होता। दिलचस्प बात यह है कि Samsung और Apple, दोनों ब्रांड्स के नई रणनीति में एक चीज समान है अफवाहों के अनुसार, Galaxy S26 Edge और iPhone 17 Air दोनों ही पतले (slimmer) डिजाइन के साथ आ सकते हैं।

यह बदलाव इस ओर इशारा कर सकता है कि Samsung और Apple दोनों ही यह समझने लगे हैं कि Plus मॉडल्स यूजर्स के बीच ज्यादा लोकप्रिय नहीं हो पा रहे हैं, संभवतः इसलिए क्योंकि ये डिवाइस आम यूजर्स के लिए बहुत बड़े होते हैं या पावर यूजर्स के लिए पर्याप्त प्रीमियम नहीं लगते हैं। एक पतला और ज्यादा एर्गोनोमिक डिजाइन वाला “Edge” या “Air” डिवाइस डिजाइन और उपयोगिता के बीच एक बेहतर संतुलन ला सकता है।

ब्रांड्स अब पतले स्मार्टफोंस लॉन्च कर रहे हैं क्योंकि ये दिखने में स्टाइलिश और प्रीमियम लगते हैं और ऐसे यूजर्स को आकर्षित करते हैं जो एक स्लीक, पोर्टेबल और एर्गोनोमिक डिवाइस को प्राथमिकता देते हैं। हालांकि, इस कॉम्पैक्ट साइज में Plus वेरिएंट्स जैसी बड़ी बैटरी फिट करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन इसका समाधान सिलिकॉन-कार्बन बैटरी के रूप में देखा जा रहा है। ऐसी बैटरियां समान आकार में ज्यादा चार्ज स्टोर कर सकती हैं। अफवाहों के मुताबिक, Samsung अपनी Galaxy S26 सीरीज में इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकता है।

हालांकि यह सही है कि पतले स्मार्टफोन देखने में आकर्षक होते हैं, लेकिन इनके साथ थर्मल मैनेजमेंट और बैटरी लाइफ के मामले में कुछ समझौते भी आते हैं। भले ही सिलिकॉन-कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी एक उभरता हुआ और उम्मीदों से भरा विकल्प है, लेकिन यह अभी भी नई तकनीक है। क्या यह तकनीक मौजूदा Plus मॉडल्स की बैटरी परफॉर्मेंस और लंबी चलने की क्षमता को पूरी तरह टक्कर दे पाएगी यह तो वक्त ही बताएगा।

यह देखना दिलचस्प होगा कि बिना उन खूबियों को खोए जो Plus मॉडल्स को खास बनाती थी। क्या यह नया “Edge” वैरियंट प्रीमियम फीचर्स और एर्गोनोमिक डिजाइन का सही संतुलन पेश कर पाएगा। अगर इसे सही तरीके से पेश किया गया तो यह 2026 में मिड-टियर फ्लैगशिप स्मार्टफोंस की परिभाषा को पूरी तरह से बदल सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here