25 फरवरी को लॉन्च हो सकती है Samsung Galaxy S26 सीरीज

Join Us icon

सैमसंग गैलेक्सी एस26 सीरीज का लॉन्च जैसे जैसे करीब आता जा रहा है, इसे लेकर चर्चाओं को बाजार में भी गर्म होने लगा है। कंपनी की ओर से हालांकि अभी तक सीरीज लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की गई है लेकिन, बताया जा रहा है कि इसे 25 फरवरी को पेश किया जाएगा। खबर है कि इस दिन कंपनी Galaxy Unpacked 2026 ईवेंट का आयोजन करेगी जिसके मंच से नए सैमसंग फ्लैगशिप फोन लॉन्च होंगे।

सैमसंग गैलेक्सी एस26 सीरीज 25 फरवरी 2026 को लॉन्च हो सकती है। इस सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन मॉडल लाए जा सकते हैं जिनमें Samsung Galaxy S26, Samsung Galaxy S26+ और Samsung Galaxy S26 Ultra शामिल किए जा सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार 25 फरवरी को सैमसंग अमेरिका में बड़े ईवेंट का आयोजन करेगी और उसी के मंच से नई गैलेक्सी एस सीरीज के फोन ग्लोबल मार्केट सहित इंडिया में लॉन्च किए जाएंगे।

Samsung Galaxy S26 Ultra

लीक के अनुसार 25 फरवरी को Galaxy S26 स्मार्टफोन मॉडल लॉन्च होने बाद कंपनी इन्हें प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराएगी। गैलेक्सी एस26 सीरीज को 26 फरवरी से लेकर 4 मार्च तक प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा और इसके बाद 5 मार्च से 10 मार्च के बीच सैमसंग गैलेक्सी एस26, गैलेक्सी एस26 प्लस और गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा को सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। बता दें कि इस साल MWC 2026 (Mobile World Congress) का आयोजन भी 2 मार्च से 5 मार्च के बीच किया जाएगा।

Samsung Galaxy S26 Ultra सीरीज का सबसे बड़ा और पावरफुल मोबाइल होगा। इसे Snapdragon 8 Elite Gen 5 पर लाया जा सकता है। वहीं गैलेक्सी एस26 को लेकर लीक्स में कहा जा रहा है कि यह मोबाइल Samsung Exynos 2600 प्रोसेसर पर लॉन्च हो सकता है। यह दुनिया का पहला 2नैनोमीटर मोबाइल चिपसेट हो सकता है जिसे Galaxy S26+ मॉडल में भी लगाया जा सकता है।

गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा मॉडल में फोटोग्राफी के लिए इसमें 200MP + 50MP + 50MP + 10MP क्वॉड रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। सीरीज के बेस मॉडल को भी कंपनी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च कर सकती है जिसके बैक पैनल पर तीनों 50 मेगापिक्सल सेंसर और फ्रंट पर 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है। अल्ट्रा मॉडल में एडवांस Galaxy AI मिलेगा और S-Pen भी नए फीचर्स से लैस होगा।

Samsung Galaxy S26 कॉम्पैक्ट फोन के रूप में आ सकता है जिसमें 6.3-इंच तक की फ्लैट ओएलइडी डिस्प्ले दी जा सकती है। इस फोन में 25W वायर्ड और 15W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के साथ 4,300mAh बैटरी दी जा सकती है। अल्ट्रा मॉडल में पावर बैकअप के लिए इसमें 45वॉट वायर्ड, वायरलेस और रिवर्स चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच तक की बैटरी दी जा सकती है।

कीमत की बात करें तो इस बार ये सैमसंग फ्लैगशिप स्मार्टफोंस पिछले जेनरेशन के मुकाबले कुछ ज्यादा महंगे रेट पर लॉन्च किए जा सकते हैं। चर्चा है कि बेस मॉडल Galaxy S26 का प्राइस Galaxy S25 से करीब 6 हजार रुपये तक अधिक हो सकता है। वहीं S26+ का रेट पिछली जेनरेशन के मुकबाले 10 हजार तक ज्यादा रखा जा सकता है। इसी तरह Galaxy S26 Ultra का प्राइस 2 लाख रुपये को छू सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here