
सैमसंग गैलेक्सी एस26 सीरीज का लॉन्च करीब आ गया है। कंपनी ने अपनी नेक्स्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन जेनरेशन को टीज़ करना शुरू कर दिया है। Galaxy ‘S’ series उन चुनिंदा मॉडल्स में से एक है जिसका इंतजार पूरे साल किया जाता है। हर साल की तरह इस बार भी Samsung का फोकस बेहतर कैमरा, ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर, एडवांस AI फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन पर रहेगा। नई गैलेक्सी एस26 सीरीज में इस बार क्या खास मिल सकता है इसका ब्यौरा हमने यहां लिखा है। अभी तक सामने आई लीक रिपोर्ट्स और अनुमान पर आधारित ओवरव्यू आप आगे पढ़ सकते हैं।
Samsung Galaxy S26 series लॉन्च डेट
सैमसंग ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है कि वह आने वाली 25 फरवरी को अपना Galaxy Unpacked Event आयोजित करेगी। इसी ईवेंट के मंच से कंपनी की नेक्स्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज ‘गैलेक्सी एस26’ सीरीज टेक मंच पर पेश की जाएगी। यह बड़ा लॉन्च ईवेंट अमेरिका में आयोजित होगा। इंडियन समयानुसार 25 फरवरी की रात 11 बजकर 30 मिनट पर Samsung Galaxy S26 series भारत में अनाउंस कर दी जाएगी। सैमसंग के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आप यह लॉन्च ईवेंट लाइव देख सकते हैं।
Samsung Galaxy S26 series के फोन
सबसे पहले सीरीज में लाए जाने स्मार्टफोन मॉडल्स की ही बात करें तो कंपनी इस महीने तीन मोबाइल फोन पेश कर सकती है। इनके नाम होंगे:
Samsung Galaxy S26
Samsung Galaxy S26 Plus
Samsung Galaxy S26 Ultra
ये तीनों वो नाम हैं जो इसी महीने टेक मंच पर दस्तक दे सकते हैं। वहीं आने वाले समय में यानी साल की दूसरी छमाही में कंपनी इस सीरीज में Samsung Galaxy S26 FE और Galaxy S26 Edge स्मार्टफोन भी लॉन्च कर सकती है।
Samsung Galaxy S26 series का प्राइस
सैमसंग गैलेक्सी ए26 इस सीरीज का बेस मॉडल होगा। अनुमान के मुताबिक इस मोबाइल को कंपनी 80 हजार रुपये की रेंज में ला सकती है। Galaxy S26 का प्राइस 79,999 रुपये से शुरू हो सकता है जिसमें 256GB मेमोरी मिल सकती है। वहीं स्मार्टफोन के टॉप स्टोरेज वेरिएंट का रेट 84,999 रुपये तक जा सकता है।
इसी तरह Samsung Galaxy S26 Plus की कीमत तकरीबन 99,999 रुपये से शुरू होकर 1,19,999 रुपये तक जा सकती है। वहीं सीरीज के सबसे प्रीमियम मोबाइल फोन Galaxy S26 Ultra को कंपनी 1,29,000 रुपये तक की शुरुआती कीमत पर ला सकती है। वहीं 1TB गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा का रेट 1,59,999 तक हो सकता है।
Samsung Galaxy S26 series की स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy S26
सैमसंग गैलेक्सी एस26 इस सीरीज का स्टैंडर्ड मॉडल होगा। इस फोन को डेका-कोर प्रोसेसर पर लाया जाएगा जिसमें 3.80GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला Exynos 2600 चिपसेट दिया जा सकता है। फोन को 12GB RAM पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं कंपनी Android 16 के साथ इसे लेटेस्ट OneUI पर लॉन्च करेगी। यह मोबाइल 7 साल की ओएस अपग्रेड के साथ भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है।
लीक्स के अनुसार इस सैमसंग फोन में 6.26-इंच से लेकर 6.3-इंच तक की डिस्प्ले दी जा सकती है। यह फ्लैट सर्फेस स्क्रीन होगी जिसे M14 एलटीपीओ ओएलइडी पैनल पर बनाया जा सकता है। गैलेक्सी एस26 में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है जिसके साथ हाई ब्राइटनेस मिलने की उम्मीद है। लीक में इस मोबाइल की थिकनेस 6.9mm बताई गई है। वहीं फोन को IP68 रेटिंग पर लाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए इस Samsung Galaxy S26 को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 1/1.56 इंच 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर मिल सकता है जिसके साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 12 मेगापिक्सल 3एक्स टेलीफोटो सेंसर दिया जा सकता है। इस मोबाइल को 12 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा पर लाया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए 5,000mAh तक की बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ 25W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग मिल सकती है।
Samsung Galaxy S26+
सैमसंग गैलेक्सी एस26 प्लस 5जी फोन में बड़ी डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जाएगा। सामने आए लीक्स के अनुसार यह मोबाइल फोन 6.7-इंच की क्वॉडएचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है जो AMOLED पैनल पर बनी होगी और 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ हाई ब्राइटनेस सपोर्ट करेगी। पावर बैकअप के लिए इसमें लगभग 4,900mAh बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग मिलने की उम्मीद है। यह मोबाइल भी वायरलेस और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करेगा।
चर्चा है कि Samsung Galaxy S26 Plus को कुछ मार्केट्स में जहां Exynos 2600 प्रोसेसर पर लाया जाएगा, वहीं कुछ जगह पर यह Snapdragon प्रोसेसर पर लॉन्च हो सकता है। हमारा अनुमान है कि कंपनी इंडिया में गैलेक्सी एस26+ को एक्सनोस चिपसेट पर ही लाएगी। इसे भी 12GB RAM पर लॉन्च किया जाएगा जिसमें एंड्रॉयड 16 ओएस और One UI 8 का सपोर्ट मिलेगा।
इस फोन का कैमरा सेटअप सीरीज के बेस मॉडल गैलेक्सी एस26 जैसा ही होगा। उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी इमेज प्रोसेसिंग और वीडियो स्टेबलाइजेशन में हल्का सुधार देखने को मिल सकता है।
Samsung Galaxy S26 Ultra
गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा सीरीज का सबसे प्रीमियम फोन होगा। या यूं कहें कि यह सैमसंग द्वारा लाया जाने वाला अभी तक का सबसे महंगा स्मार्टफोन (नॉ-फोल्डेबल) बन सकता है। इस स्मार्टफोन को 6.9-इंच की QHD+ Dynamic AMOLED पर लॉन्च किया जा सकता है जो अडेप्टिव रिफ्रेश रेट, हाई ब्राइटनेस और HDR सपोर्ट के साथ आएगी। इस मोबाइल के साथ S-Pen भी मिलेगा और उम्मीद है कि कंपनी इस बार फोन थिकनेस को कम और डिजाइन को पतला व हल्का बनाएगी।
प्रोसेसिंग के लिए Galaxy S26 Ultra में क्वालकॉम का फ्लैगशिप प्रोसेसर Snapdragon Elite Gen 5 दिया जा सकता है। वहीं हैवी गेमिंग के लिए इसमें एडवांस लेवल का वीसी कूलिंग सिस्टम लगाया जा सकता है। यह मोबाइल 16GB RAM पर लॉन्च हो सकता है जिसके साथ 1TB तक की स्टोरेज देखने को मिलेगी। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 5000mAh बैटरी दी जा सकती है।
गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा में 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ ही वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। फोटोग्राफी सेगमेंट की बात करें तो यह सैमसंग का 200MP कैमरा वाला फोन बनकर आएगा। इसके कैमरा सेटअप में मल्टीपल टेलीफोटो लेंस और बेहतर ऑप्टिकल ज़ूम का सपोर्ट मिलेगा। इस बार वीडियो रिकॉर्डिंग और लो-लाइट फोटोग्राफी में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है।
नोट : Samsung Galaxy S26 series से जुड़ी नई और ऑफिशियल जानकारी सामने आने पर इस आर्टिकल को अपडेट कर दिया जाएगा।

























