
भारत में टेलीकॉम सेवा प्रदाता कंपनियां इन दिनों गज़ब की फुर्ती से काम कर रही है। इसे अपने ग्राहकों को खोने का डर कह ले या जियो के बढ़ते रूतबे का खौफ, लेकिन सभी बड़ी कंपनियां यूजर्स को लुभाने के भरकस प्रयास कर रही है। लेकिन भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी वोडाफोन को उस समय शर्म तथा क्षमा से भर जाना पड़ा जब स्वयं बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने वोडाफोन सर्विस की सरेआम शिकायत कर दी।
दरअसल बिग-बी अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट किया कि उनके वोडाफोन नंबर से भेजे जाने वाले मैसेज फेल हो जा रहे है तथा सेंड नहीं हो पा रहे हैं। अपनी शिकायत लिखते हुए उन्होंने वोडाफोन से इस समस्या को सुलझाने की सहायता मांगी।
VODAFONE WE HAVE A PROBLEM ..!! ALL SEND MESSAGES COMING FAILED .. RECEIVING SMS BUT NOT GOING .. HHEEEELLLLPPPPP !!!
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) January 31, 2017
लेकिन यह मामला तब ज़्यादा रोमांचक हो गया जब बच्चन साहब की इस ट्वीट पर रिलायंस जियो ने भी अपना पासा फेंकते हुए उन्हें जियो सिम की होम डिलीवरी करने का आॅफर दे डाला।
@SrBachchan Sir, we would be happy to deliver a Jio SIM to you & activate it instantly through our Aadhaar based eKYC home delivery process.
— Reliance Jio (@reliancejio) January 31, 2017
हालांकि अमिताभ बच्चन के पहले ट्वीट के तकरीबन एक घंटे बाद ही उनका ट्वीट आ गया कि उनकी सर्विस ठीक हो गई है। इस ट्वीट पर वोडाफोन ने उन्हें शुक्रिया कहने के साथ ही अन्य किसी सहायता के लिए भी पूछा।
6जीबी रैम के साथ सोनी आईएमएक्स सेंसर से लैस होगा शाओमी रेडमी प्रो 2
यहां तक सबको लगा था कि मामला रफा-दफा हो गया है। लेकिन कुछ ही घंटों बाद ही अमिताभ बच्चन ने वोडाफोन को फिर से ट्वीट करते हुए लिखा ”पग’ घूंघरू बांध.. के भाग गया”। जिससे अंदाज़ा लगा कि उन्हें वोडाफोन सर्विस में फिर से किसी खामी का सामना करना पड़ा हो।
T 2520 – VODAFONE, hiccup na ..? thankfully restored before time .. ! what happened !!?? " PUG' ghungroo baandh … ke bhaag gaya .."! pic.twitter.com/zAMuUTc2ts
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) January 31, 2017
और बच्चन साहब की इसी ट्वीट पर रिलायंस ने ट्वीट-रिप्लाई करते हुए सार्वजनिक कर दिया कि अमिताभ के घर पर जियो की डिलीवरी कर दी गई है। इस ट्वीट पर रिलायंस की ओर से लिखा गया था,”#पगपग आपके साथ हमेशा”।
@SrBachchan A #Reliance4G SIM has just been delivered to your doorstep. Enjoy the seamless speed & connectivity. #PugPug aapke saath hamesha
— Reliance Mobile (@RelianceMobile) February 1, 2017





















