
कोरियन कंपनी सैमसंग के हाईएंड डिवाइस गैलेक्सी एस8 का इंतज़ार सिर्फ स्मार्टफोन यूजर्स ही नहीं बल्कि समूचे टेक वर्ल्ड को है। एक तरफ जहां यह बात लगभग पुख्ता हो चुकी है कि सैमसंग अपने इस स्मार्टफोन को दो वेरिएंट्स में लॉन्च करेगी वहीं एक ताजा लीक में गैलेक्सी एस8 की वीडियो सामने आई है जिसमें इस स्मार्टफोन को 360डिग्री एंगल से दिखाया गया है।
शाओमी रेडमी नोट 4एक्स लॉन्च, वेलेंटाईन्स डे पर होगी पहली सेल
ताजा लीक में सैमसंग गैलक्सी एस8 और एस8 प्लस के डिजाईन को दिखाया गया है। इस वीडियो पर गौर करें तो गैलेक्सी एस8 में कर्व्ड डिसप्ले नज़र आ रही है तथा उपरी और निचले पैनल पर हल्के बेज़ल दर्शाये गए है। इस वीडियो में फोन के रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।
फोन को मैटल फ्रैम और ग्लास पैनल के साथ 8एमएम की बॉडी पर बनाया गया है जो 3.5एमएम आॅडियो जैक, आइरिस स्कैनर तथा यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से लैस है। वीडियो में फोन के दाएं पैनल पर एक ‘की’ देखी जा रही है जिसके लिए उम्मीद की जा रही है कि यह सैमसंग के नया वॉयस असीस्टेंट ‘बिक्सबे’ की आॅपरेटिंग ‘की’ हो सकती है।
6जीबी रैम के लैस होगा असूस ज़ेनफोन 4, लॉन्च से पहले जानकारी हुई लीक
आपको बता दें कि सैमसंग का यह वॉयस असीस्टेंट 8 अलग-अलग भाषाओं को सपोर्ट करेगा। हालांकि कंपनी की ओर इस फोन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन सूत्रों के अनुसारी सैमसंग अपने इस स्मार्टफोन को 29 मार्च को न्यूयार्क में ईवेंट के माध्यम से पेश करेगी।


















