
Samsung के आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन को लेकर लगातार जानकारियां सामने आ रही हैं। यह Z Fold 7 के सक्सेसर के तौर पर Samsung Galaxy Z Fold 8 नाम से आएगा। कंपनी इसे 2026 में अपने प्रीमियम बुक-स्टाइल फोल्डेबल के तौर पर बड़े अपग्रेड के साथ लाएगी। बताया जा रहा है कि इस बार डिजाइन, ड्यूरेबिलिटी और परफॉरमेंस सहित हर मामले में कुछ नया देखने को मिल सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
लीक के अनुसार आगामी Samsung Galaxy Z Fold 8 को जुलाई 2026 के आसपास लॉन्च किया जा सकता है, जो पिछले मॉडल Samsung Galaxy Z Fold 7 के लगभग एक साल बाद होगा। इस बार डिवाइस में 8-इंच का इनर फोल्डिंग डिस्प्ले और 6.5-इंच का कवर स्क्रीन मिल सकता है, दोनों ही 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकते है।
डिजाइन और ड्यूरेबिलिटी इस बार Samsung का बड़ा फोकस हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Samsung Galaxy Z Fold 8 फोन में डुअल लेयर अल्ट्रा-थिन ग्लास का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसके नीचे लेजर-ड्रिल्ड मेटल सपोर्ट प्लेट दी जा सकती है। इससे फोन की मजबूती बढ़ेगी और क्रीज (fold mark) पहले से कम दिखाई दे सकती है। साथ ही, Galaxy Z Fold 8 को पहले के मुकाबले पतला और हल्का भी बनाया जा सकता है।
परफॉरमेंस की बात करें तो इसमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 फॉर Galaxy चिपसेट मिलने की उम्मीद है। इसके साथ 16GB तक RAM और 256GB से 1TB तक स्टोरेज ऑप्शन मिल सकते हैं। खास बात यह है कि इस बार फोन में वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया जा सकता है, जो लंबे समय तक बेहतर परफॉरमेंस दे सकता है।
कैमरा सेटअप में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। लीक में बताया गया है कि Samsung Galaxy Z Fold 8 में 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड और 10MP का टेलीफोटो लेंस (3x जूम के साथ) मिल सकता है। हालांकि, कैमरा को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। इसलिए देखना होगा कि ब्रांड असल में कौन से लेंस देता है।
बैटरी की बात करें तो Samsung Galaxy Z Fold 8 में 5000mAh बैटरी दी जा सकती है, जिससे बैटरी लाइफ में सुधार संभव हो सकता है। साथ ही चार्जिंग के लिए 45वॉट सपोर्ट दिया जा सकता है।

बताते चलें कि ऊपर बताई गई जानकारी लीक पर आधारित है, लेकिन अगर ये सच साबित होती है तो Samsung इस बार अपने फोल्डेबल को पहले से ज्यादा बेहतर बना रहा है। यह उन ग्राहकों के लिए खास हो सकता है जो प्रीमियम फोल्डेबल एक्सपीरियंस के साथ बेहतर परफॉरमेंस और ड्यूरेबिलिटी चाहते हैं। यदि आप भी इसे लेना चाहते हैं तो आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।













