SBI personal loan कैसे मिलेगा (2025): ब्याज दरें, योग्यता और लोन फीस

Join Us icon

क्या आपको तत्काल पैसे की जरूरत है?…तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) आपको ‘एसबीआई क्विक पर्सनल लोन’ (SBI QUICK Personal Loan) के जरिए केवल कुछ मिनट में लोन की सुविधा प्रदान करने का दावा करता है। PSB59 के जरिए कम समय में ₹20 लाख तक के पर्सनल लोन के लिए डिजिटल अप्रूवल प्राप्त कर सकते हैं, वह भी बिना किसी भागदौड़ के। जानें एसबीआई पर्सनल लोन की ब्याज दर क्या है, कैसे आपको ऑनलाइन लोन मिल सकता है, आवेदन का तरीका क्या है, इसके लिए योग्यता क्या है आदि (SBI personal loan kaise le)।

SBI personal loan की ब्याज दरें (2024)

एसबीआई क्विक पर्सनल लोन के लिए रीपेमेंट की अवधि 6 महीने से 72 महीने है। लोन के लिए प्रोसेसिंग फीस 1.50 प्रतिशत है, जो लोन अमाउंट पर निर्भर करता है। इसके साथ आपको GST भी देना होगा।

एसबीआई पर्सनल लोन स्कीम ब्याज दर 
SBI Xpress Credit Personal Loan11.05%-14.05% p.a.
SBI Xpress Elite Scheme11.05%-11.80% p.a.
SBI Xpress Flexi Scheme11.30%-14.30% p.a.
SBI Xpress Lite Scheme 12.05%-15.05% p.a.
SBI Quick Personal Loan11.30%-14.30% p.a.
SBI Pension Loans 11.20 % p.a. onwards
Pre-approved Personal Loans (PAPL) to Non CSP Customers13.55%-14.05% p.a.
Xpress Credit Insta Top-up Loans12.15% p.a.

SBI personal loan के लिए online apply कैसे करें

एसबीआई पर्सनल लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो फिर तरीका आसान है। इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगाः

स्टेप-1: SBI क्विक पर्सनल लोन के लिए आपको पहले https://www.sbiloansin59minutes.com/signup साइट पर विजिट करना होगा।

स्टेप-2: फिर आपको यहां रजिस्टर करने के लिए अपना नाम, ईमेल आईडी, कैप्चा कोड के साथ मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इस पर ओटीपी प्राप्त होगा। फिर मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी के जरिए रजिस्टर कर पाएंगे।

SBI Quick Personal Loan

स्टेप-3: इसके बाद ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड के जरिए साइनइन कर करना होगा। इसके बाद आपको अपना पासवर्ड सेटअप करना होगा।

SBI Quick Personal Loan

स्टेप-4: अगर आप पहली बार पर्सनल लोन ले रहे हैं, तो फिर अपना नया प्रोफाइल क्रिएट करना होगा। इसके लिए डैशबोर्ड से प्रोफाइल वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

स्टेप-5: इससे बाद लोन वाले ऑप्शन से आपको पर्सनल लोन वाले सेक्शन पर जाना है। फिर आपको कंफर्म करना होगा कि किस लिए लोन ले रहे हैं। इसके बाद प्रोसीड पर क्लिक करें।
SBI Quick Personal Loan

स्टेप-6: इसके बाद आपको अपना आईटीआर अपलोड करना होगा। फिर प्रोसीड पर क्लिक करें।

SBI Quick Personal Loan

स्टेप-7: फिर यहां पर अलग पेज पर तीन महीने का बैंक स्टेटमेंट अपलोड करना होगा।

स्टेप-8: अब अगले पेज पर बेसिक इंफॉर्मेशन दर्ज करना होगा और टर्म और कंडीशन को पढ़ने के बाद एग्री बटन पर क्लिक करना होगा।

SBI Quick Personal Loan

स्टेप-9: फिर क्रेडिट डेटा फैच करने के लिए रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा। आपको वेरिफाई करना होगा।

स्टेप-10: अब आप पर्सनल लोन वाले पेज पर पहुंच जाएंगे, जहां आपको दर्ज करना होगा कि कितने अमाउंट की जरूरत है। फिर ईमेल वेरिफिकेशन के लिए ओटीपी दर्ज करना होगा।

SBI Quick Personal Loan

स्टेप-11: यहां पर अलग-अलग लोन देने वाले बैंकों के ऑप्शन दिखाई देंगे, जहां इंट्रेस्ट रेट को कंपेयर कर सकते हैं। फिर आपको जिस बैंक से लोन लेना है, उसका ब्रांच, सिटी आदि सलेक्ट करना होगा और फॉर्म भरना होगा।

स्टेप-12: फिर आपको इन-प्रिसिंपल अप्रवूल लेटर रजिस्टर्ड ईमेल के जरिए प्राप्त होगा। कंफर्मेशन के बाद लोन अमाउंट आपके अकाउंट में भेज दिया जाएगा।

SBI Quick Personal Loan

SBI personal loan किसको मिल सकता है (eligibility)

एसबीआई से क्विक पर्सनल लोन लेने के लिए निम्न योग्यता जरूरी हैः

  • राज्य और केंद्र सरकार में कार्यरत होना
  • अर्ध-सरकारी उद्यम में कार्यरत होना
  • केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम में कार्यरत होना
  • राज्य सार्वजनिक उपक्रम में कार्यरत होना
  • शैक्षणिक संस्थान में कार्यरत होना
  • निजी/सार्वजनिक कॉर्पोरेट्स में कार्यरत होना
  • कर्मचारियों का किसी अन्य बैंक में सैलरी अकाउंट होना
  • आवेदक की न्यूनतम मासिक सैलरी 15,000 रुपये होना
  • नेट मंथली इनकम और EMI का अनुपात 50% से अधिक नहीं होना
  • आवेदक की आयु 21 से 58 वर्ष के बीच होनी चाहिए
  • आवेदक की न्यूनतम 1 वर्ष की सर्विस होनी चाहिए

SBI पर्सनल लोन के लिए डॉक्यूमेंट

एसबीआई पर्सनल लोन के लिए नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ेगीः

  • लोन एप्लीकेशन फॉर्म
  • 2 पासपोर्ट साइज फोटो
  • ड्राइविंग लाइसेंस/पासपोर्ट/पैन/वोटर आईडी
  • इनकम टैक्स, पैन कॉपी
  • आवासीय पते का प्रमाण जैसे कि रेंट एग्रीमेंट/पासपोर्ट/ यूटिलिटी बिल (3 महीने तक पुराना)।
  • इनकम प्रूफ डॉक्यूमेंट जैसे कि 3 महीने का सैलरी स्लीप, बैंक स्टेटमेंट, ईएमआई डेबिट मैसेज।

SBI personal loan एप्लीकेशन स्टेटस को कैसे ट्रैक करें

एसबीआई पर्सनल लोन के लिए अप्लाई करने के बाद अपने एप्लीकेशन स्टेटस को ट्रैक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करेंः

SBI Quick Personal Loan

स्टेप-1: एसबीआई लोन एप्लीकेशन स्टेटस को ट्रैक करने के लिए https://onlineapply.sbi.co.in/personal-banking/application-status पर विजिट करना होगा।
स्टेप-2: इसके बाद आपको यहां पर यूनिक रेफरेंस नंबर (URN) दर्ज करना होगा।
स्टेप-3: अब आपको अपना मोबाइल नंबर और ISD code (91 for India) दर्ज करना होगा।
स्टेप-3: “Track” बटन पर क्लिक करें। फिर एप्लीकेशन स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।

SBI personal loan helpline number

एसबीआई के पास डेडिकेटेड टोल-फ्री नंबर हैं, जिन पर पर्सनल लोन से संबंधित जानकारी हासिल कर सकते है। इसके लिए 1800 1234, 1800 2100, 1800 11 2211, 1800 425 3800, 080-26599990 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, वैकल्पिक रूप से कस्टमर केयर टीम से संपर्क करने के लिए टोल नंबर 080 26599990 पर डायल कर सकते हैं।

संबंधित सवाल (FAQs)

क्या SBI पर्सनल लोन के लिए मुझे किसी प्रकार की सिक्योरिटी देनी होगी?

पर्सनल लोन के लिए किसी भी तरह की सिक्योरिटी देने की जरूरत नहीं पड़ती है।

क्या लोन प्राप्त करने के लिए जीवनसाथी की आय को जोड़ा जा सकता है?

हां, पति/पत्नी की आय जोड़ी जा सकती है, बशर्ते वह लोन गारंटी देता हो या सह-आवेदक हो।

मैं एसबीआई से तत्काल ऋण कैसे प्राप्त कर सकता हूं?

एसबीआई से तत्काल प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन प्राप्त करने के लिए आपको योनो ऐप का उपयोग करना होगा। नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

स्टेप-1: योनो ऐप या वेबसाइट पर लॉग इन करें
स्टेप-2: पर्सनल लोन के अंतर्गत ‘Avail Now’ पर क्लिक करें
स्टेप-3: अपना टेन्योर और अमाउंट चुनें।
स्टेप-4: अपने मोबाइल नंबर पर भेजा गया ओटीपी दर्ज करें।
स्टेप-5: लोन अमाउंट आपके खाते में जमा कर दी जाती है।

मुझे अपने एसबीआई पर्सनल लोन पर सबसे अच्छी ब्याज दर क्या मिल सकती है?

एसबीआई पर्सनल लोन की ब्याज दरें 9.60% से शुरू होती हैं।

एसबीआई से व्यक्तिगत ऋण प्राप्त करने के लिए न्यूनतम आय मानदंड क्या है?

आवेदक की न्यूनतम आय 15,000 रुपये प्रति माह होनी चाहिए।

पर्सनल लोन प्रोसेस होने में कितना समय लगता है?

सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ विधिवत भरा हुआ आवेदन पत्र जमा करने पर एसबीआई को पर्सनल लोन जारी करने में आमतौर पर 2-7 कार्यदिवस लगते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here