Sony का Smart TV हुआ सस्ता, 91 हजार वाला टीवी अभी खरीदें 55 हजार से कम में

अगर आप अपने घर के लिए एक नया 55-इंच स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो Sony BRAVIA 2 II Series का यह मॉडल आपकी शॉर्टलिस्ट में जरूर होना चाहिए। Sony लंबे समय से अपनी शानदार पिक्चर क्वालिटी और विश्वसनीय टीवी तकनीक के लिए जाना जाता है। फिलहाल Flipkart पर इस टीवी पर अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे यह प्रीमियम सेगमेंट में एक आकर्षक विकल्प बन गया है। 4K Ultra HD डिस्प्ले, Sony का पावरफुल 4K Processor X1, Google TV प्लेटफॉर्म और Dolby Audio जैसे फीचर्स इसे मूवी, वेब सीरीज, लाइव स्पोर्ट्स और गेमिंग के लिए बेहतरीन बनाते हैं।
Sony का यह 55 इंच BRAVIA 2 II Smart Google TV (K-55S25EM2) इस समय Flipkart पर 61,990 रुपये में उपलब्ध है, जबकि इसकी एमआरपी 91,900 रुपये है यानी ग्राहकों इस डील में करीब 29,910 रुपये की सीधी बचत कर सकते हैं। अब अगर बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स की बात करें, तो आप एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते हैं, तो 8,750 रुपये की छूट मिल रही है। इस तरह टीवी को 55 हजार रुपये से कम में खरीद सकते हैं। वहीं फ्लिपकार्ड एक्सिस बैंक और एसबीआई बैंक क्रेडिट कार्ड पर 8,325 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा, ग्राहकों को पुरानी टीवी एक्सचेंज करने पर 3750 रुपये तक का ऑफर भी दिया जा रहा है। साथ ही, आप नो-कास्ट ईएमआई का भी फायदा उठा सकते हैं।
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 55-इंच का 4K Ultra HD (3840 x 2160 पिक्सल) LED पैनल दिया गया है। Sony का 4K Processor X1 कंटेंट को रियल-टाइम में प्रोसेस करके बेहतर क्लैरिटी, कलर और कॉन्ट्रास्ट प्रदान करता है। चाहे आप OTT प्लेटफॉर्म पर 4K कंटेंट देखें या सामान्य टीवी चैनल, यह प्रोसेसर तस्वीरों को ज्यादा डिटेल्ड और नेचुरल बनाने में मदद करता है। वहीं 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल की वजह से कमरे के अलग-अलग कोनों से भी पिक्चर क्वालिटी प्रभावित नहीं होती है।
साउंड एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए टीवी में 20W आउटपुट वाले दो स्पीकर्स दिए गए हैं। Dolby Audio सपोर्ट और Down-Firing Open Baffle Speaker डिजाइन की मदद से डायलॉग ज्यादा स्पष्ट सुनाई देते हैं और मूवी या वेब सीरीज देखते समय बेहतर ऑडियो अनुभव मिलता है। यदि आप साउंडबार का उपयोग करते हैं, तो यह टीवी और भी बेहतर होम थिएटर अनुभव दे सकता है।
स्मार्ट फीचर्स की बात करें, तो यह टीवी Google TV ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। Google TV इंटरफेस यूजर्स को Netflix, Prime Video, YouTube, JioHotstar, Sony LIV और Apple TV+ जैसे लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म्स तक आसान पहुंच देता है। Google TV आपकी देखने की आदतों के आधार पर कंटेंट रिकमेंडेशन भी देता है, जिससे पसंदीदा शो और फिल्में ढूंढना आसान हो जाता है। बिल्ट-इन Wi-Fi सपोर्ट के साथ ऑनलाइन स्ट्रीमिंग का अनुभव भी काफी आसान रहता है।
कनेक्टिविटी के लिए Sony ने इस टीवी में 4 HDMI पोर्ट और 2 USB पोर्ट दिए हैं। इससे आप सेट-टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल, साउंडबार, ब्लू-रे प्लेयर या अन्य एक्सेसरीज को एक साथ कनेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा, मोबाइल और लैपटॉप से स्क्रीन कास्टिंग की सुविधा भी मिलती है, जिससे बड़ी स्क्रीन पर कंटेंट देखना आसान हो जाता है।
यह टीवी Sony की X-Protection Pro तकनीक के साथ आता है, जो धूल, नमी, बिजली के उतार-चढ़ाव और अन्य बाहरी प्रभावों से अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करती है। यही वजह है कि Sony के टीवी लंबे समय तक भरोसेमंद प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं।
अगर आपका बजट 60 हजार रुपये के आसपास है और आप बेहतर पिक्चर क्वालिटी, भरोसेमंद ब्रांड, Google TV प्लेटफॉर्म और शानदार कनेक्टिविटी फीचर्स वाला 55-इंच स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं, तो Sony BRAVIA 2 II Series का यह मॉडल एक मजबूत विकल्प साबित हो सकता है।