अगर आज़माएंगे ये स्टाईल, तो आपकी फोटो बनेगी ‘द परफेक्ट सेल्फी’

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/01/Types-of-selfies-FB-feat.jpg

यूं तो अपने ही फोन से अपनी ही फोटो क्लिक कर लेने को सेल्फी लेना कह दिया जाता है। लेकिन आज का यूथ थोड़े में कहां सब्र करने वाला है। सेल्फी लेना आज सिर्फ एक तकनीक ही नहीं बल्कि एक आर्ट बन चुकी है। ​अब लोग सिर्फ ‘पाउट’ वाला ‘क्यूट फेस’ बनाकर ही सेल्फी नहीं लेते ​बल्कि अपने आस-पास ही चीजों समेत खुद की फुल पोज़ तथा साथ ही अपनी एक्टिविटी को भी फ्रंट कैमरे से ही फोटो में कैद कर लेते हैं।
‘द परफेक्ट सेल्फी’ के लिए आज-कल ट्रेंड में चल रहे ऐसे ही सेल्फी के टाइप्स को बताने जा रहे हैं हम, जिन्हें अपनाकर आप भी अपनी सेल्फी को कूल और अटरेक्टिव बना पाएंगे।

क्लासिक सेल्फी

सेल्फी का यह स्टाईल न सिर्फ आपकी फोटो को ट्रेडिशनल, अनफिल्टर्ड और ओरिजन लुक देता है ​बल्कि आपके द्वारा की जा रही ही किसी भी एक्टिविटी के मज़ेदार पलों को कैंडिड फोटे के रूप में कैप्चर करता है। सेल्फी स्टीक के साथ या फिर अपनी बाहों को लंबा कर फ्रंट कैमरे से खींची जाने वाली ये फोटोज़ आजकल सोशल मीडिया पर सबसे ज़्यादा देखी जाती है। आपके खास लम्हों को आपकी भावनाओं के साथ इस सेल्फी स्टाईल से बखूबी बयान किया जा सकता है। अपने क्यूट और फनी एक्स्प्रेशन के साथ ही इस स्टाईल में आप अपनी एक्टिविटी के साथ अपनी मौजूदा जगह भी दिखा सकते हैं, फिर चाहें आप जिम में हो या बाज़ार में।

ग्रुपफी / वीफी

अपनी सेल्फी लेनी है लेकिन अपनी गैंग को भी नहीं छोड़ सकते, तो सेल्फी का यह स्टाईल आपके दोस्तों को आपकी सेल्फी में शामिल करेगा। यह कहना कोई गलत नहीं होगा कि ग्रुपफी या वीफी आज के समय में सबसे ज़्यादा जरूरी हो गया है। जब तक दोस्तों के साथ मस्ती ना की हो कोई भी ट्रिप सक्सेस नहीं मानी जा सकती और ग्रुपफी आपके दोस्तों की उसी मस्ती को कैमरे में कैद कर सबसे ज़्यादा यादगार बनाएगी। सेल्फी का यह स्टाईल आपके दोस्तों के ग्रुप के साथ ही आपकी ट्रिप की आकर्षक लोकेशन को भी एक ही फोटो में कैप्चर करने में सक्षम होती है। ग्रुपफी के बढ़ते क्रेज का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है ​कि कुछ मोबाईल कंपनियां जैसे ओपो अपने स्मार्टफोन्स में हैवी मेगापिक्सल कैमरे वाले फ्रंट कैमरे के साथ ही वाईड-एंगल लैस का प्रयोग करने लगी है। एफ1एस ऐसे ही सेल्फी सेंट्रिक फोन का प्रमुख उदाहरण है।

मिरर सेल्फी

हॉट फिगर हो यह सेक्सी ड्रैस, सेल्फी का यह स्टाईल आपकी अदाओं को बखूबी कैमरे के कैद करता है। किसी भी आईने के सामने खड़े होकर खुद की फोटो लेने का यह स्टाईल आपके स्टाईल में चार चांद लगा देगा। सेल्फी का यह स्टाईल आपको रियर कैमरे का भी प्रयोग करने का मौका देता है जिससे की आपकी फोटो की क्वालिटी और ज़्यादा बेहतर आ सके। मिरर सेल्फी जितनी ज़्यादा फैशनेबल लगती है उतनी ही ज़्यादा क्लिक करने में भी आसान है।

फिल्टर-पॉवर्ड सेल्फी

लाईव सेल्फी फिल्टर्स के साथ लॉन्च हुई स्नैपचैट ने कुछ ही दिनों में विश्वभर के लोगों को अपना शौकिन बना दिया था और इसके साथ ही सेल्फी को एक नया ट्रेंड और स्टाईल का आगाज़ हुआ था। इस ऐप से यूजर सेल्फी क्ल्कि करने के दौरान ही अपनी फोटो पर लाईव इफेक्ट्स डाल सकते हैं। फेस स्वाईप तथा रियल टाईम इफेक्ट्स से आपकी सेल्फी आर्कषक और मज़ेदार होती है। सेल्फी के इस स्टाईल को ओपो एफ1एस जैसे स्मार्टफोन्स में भी जोड़ा गया है जिससे आप अपनी फोटो​ क्लिक करने के साथ ही लाईव फिल्टर्स के जरिये उन्हें खूबसूरत और अटरेक्टिव बना सकें।

ज़ज़ेल्फी

जस्ट-आउट-आॅफ-बेड सेल्फ यही है ज़ज़ेल्फी। इस स्टाईल का सिम्पल सा फंडा है खुद की फोटो कैप्चर करना ​बिना किसी स्टाईल या अंदाज़ के। और यकिन मानिए अगर अपनी गर्लफ्रेंड को अहसास कराना है कि आप उन्हें कितना मिस कर रहे हैं तो यह सेल्फी आपकी फिलिंग्स ​को बखूबी समझा पाएगी। और आपकी ऐसी नैचुरल सेल्फी पर एक ही कमेंट आएगी ‘हाउ क्यूट’

दोस्तों, सेल्फी लेने के ये कुछ स्टाईल आपकी किसी भी सेल्फी में और अधिक खास बनाते हैं। सेल्फी लेना तो सभी पंसद करते हैं, लेकिन अगर से स्टाईल अपनाकर आप भी कोई फोटो क्ल्कि करते हैं तो यकिनन वह होगी ‘द परफेक्ट सेल्फी’