गोली की गति से भी 10 गुना तेज स्पीड के साथ धरती के पास आया उल्कापिंड: रिपोर्ट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/09/Asteroid-2022-QC7.jpg

अंतरिक्ष अनगिनत रहस्यों से भरा पड़ा है। स्पेस में ऐसी घटनाएं घटती रहती हैं जो हमारी सोच और ख्यालों से भी परे हैं। दुनियाभर के वैज्ञानिक इन रोचक घटनाओं पर हमेशा नज़र बनाए रखते हैं तथा इन्हें समझने की कोशिश करते रहते हैं। ऐसी ही एक विचित्र खगोलीय घटना फिर से प्रकाश में आई है। एक अल्का पिंड speed of sound यानि ध्वनि की गति तथा बुलेट की स्पीड से भी कई गुणा तेज धरती के पास से गुजरा है इस अल्कापिंड को Asteroid 2022 QC7 नाम दिया गया है। Asteroid 2022 QC7 Speed 9.10 kilometers per second मतलब 32,760 kilometers per hour नापी गई है।

Asteroid 2022 QC7 की स्पीड

Asteroid 2022 QC7 को लेकर वैज्ञानिक भी अचंभे में हैं जिसकी वजह इस उल्कापिंड की स्पीड है। यह एस्टरॉयड यूं तो 16 मीटर से लेकर 36 मीटर तक लंबा है जो बेहद ज्यादा नहीं है लेकिन इसकी गति आवाज की गति से भी कई गुणा ज्यादा है। यह उल्कापिंड धरती की ओर 9.10 किलोमीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से आया है।

एस्टरॉयड 2022 क्यूसी7 की स्पीड 32,760 किलोमीटर प्रति घंटा रिकॉर्ड की गई है जो आवाज की गति (Speed of sound = 1,225 km/h) से 27 गुणा अधिक तेज है। वहीं एक औसत बुलेट की स्पीड तकरीबन 2,736 किलोमीटर प्रति घंटा मानी जाती है। इसी तरह दुनिया का सबसे फास्ट जेट प्लेन American X-15 है जो 7,200 किलोमीटर प्रति घंटे की तेजी से उड़ता है।

कितना खतरनाक है उल्कापिंड

अंतरिक्ष की हलचल पर पैनी नज़र बनाए रखने वाले वैज्ञानिकों ने इसे एस्टरॉयड 2022 क्यूसी7 को खतरनाक नहीं माना है। यह उल्कापिंड धरती से 46 लाख किलोमीटर की दूरी से निकला है जिसका कोई भी प्रभाव मानवजाति पर नहीं पड़ेगा।