Tata Altroz EV भारत में 6 अप्रैल को लॉन्च हो सकती है, जानें क्या होंगी खूबियां

Tata ने अपने नई इलेक्ट्रिक कार को टीज करते हुए ऐलान किया है कि इससे 6 अप्रैल को पर्दा उठाया जाएगा। इस टीजर में टाटा के अपकमिंग ईवी कार के बॉडी की झलक देखने को मिलती है। इससे पहले लीक रिपोर्ट्स में अंदाजा लगाया जा रहा था कि टाटा 6 अप्रैल को अपने अपडेटेड Tata Nexon EV के बेहतर रेंज और पावर के साथ लॉन्च कर सकती है। अब कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि वह 6 अप्रैल को इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। इस टीजर में इस इलेक्ट्रिक व्हीकल का नाम कंपनी ने शेयन नहीं किया है। माना जा रहा है कि Tata अपने 6 अप्रैल के इवेंट में – 2022 Tata Nexon EV, Tata Altroz EV, और Tata Tigor EV में से किसी एक ईवी को लॉन्च कर सकता है।
Tata इलेक्ट्रिक कार भारत में 6 अप्रैल को लॉन्च होगी
टाटा के शेयर टीजर में लिखा है “Different is Electrifying” और इसमें इस कार के अलग अलग बॉडी पार्ट्स की झलक देखने को मिलती है। इस टीजर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह Tata Altroz इलेक्ट्रिक कार हो सकती है। कंपनी का कहना है कि यह Altroz EV को लाने का सही समय है। टाटा की Altroz EV को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह सिंगल चार्ज में 300km तक की रेंज ऑफर कर सकता है। Tata ने सबसे पहले Tata Altoz कॉन्सेप्ट को 2019 के जिनेवा मोटर शो में पेश किया था। टाटा की यह इलेक्ट्रिक कार अपडेटेड Ziptron टेक्नोलॉजी के साथ आएगी। यह टेक्नोलॉजी Tata Nexon EV में भी देखने को मिली थी।
Stunning. Dynamic. Electrifying.
Stay tuned to #DiscoverDifferent on 06.04.2022 #EvolveToElectric pic.twitter.com/xL8koQJz26— Tata Passenger Electric Mobility Limited (@Tatamotorsev) March 31, 2022
Tata Tigor EV
टाटा की लिस्ट में अगली इलेक्ट्रिक कार Tata Tigor EV है। टाटा टीगौर के अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार मॉडल के बारे में बताया जा रहा है कि यह बड़ी बैटरी पैक के साथ पेश की जाएगी जो ज्यादा ड्राइविंग रेंज ऑफर करेगी। मौजूदा Tigor को लेकर कंपनी का दावा है कि यह 306km की रेंज ऑफर करती है। बड़ी बैटरी पैक के साथ Tigor की रेंज बढ़ कर 365km से 400km तक हो सकती है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A73 स्मार्टफोन का भारत में ये होगी कीमत, 108MP कैमरा और Snapdragon 778G प्रोसेसर से है लैस
Tata Nexon EV 2022
फ़िलहाल टाटा ने Tata Altroz इलेक्ट्रिक कार के लॉन्च को कंफर्म नहीं किया है। ऐसे में संभव है कि कंपनी 6 अप्रैल को अपडेटेड Tata Nexon EV 2022 को लॉन्च कर सकती है। टाटा की अपडेटेड नेक्सॉन को कई बार टेस्टिंग के दौरान रोड में स्पॉट किया जा चुका है। इसके साथ ही टाटा नेक्सॉन की लॉन्च रेंज कंपनी की पाइपलाइन में है। संभव है कि यह ईवी भारत में 6 अप्रैल को लॉन्च किया जा सकती है।Tata Nexon में 40 kWh बैटरी दी जाएगी जो 400km तक की रेंज ऑफ़र करेगा। यह भी पढ़ें : Moto G22 स्मार्टफोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, 50MP कैमरा और मीडियाटेक के Helio G37 प्रोसेसर के साथ करेगा ग्रेंड एंट्री