Tata भारत में 31 अगस्त को लॉन्च करेगा किफायती और दमदार Tigor EV, जानें क्या होंगी खूबियां

Tata Motors भारत में अपनी Ziptron EV पावरट्रेन टेक्नोलॉजी के साथ 2021 Tigor EV को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। Tigor EV के पहले वर्जन को कंपनी ने सरकार, ट्रेवल ऑपरेटर्स के लिए पेश की थी। अब कंपनी हाल में लॉन्च की गई Xpres-T की तरह 2021 Tata Tigor EV को निजी खरीदारों के लिए पेश करने जा रही है। यह टाटा मोटर्स की Nexon EV के बाद दूसरी मास मार्केट ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल) है। Tigor EV की प्री बुकिंग ऑनलाइन और टाटा डीलरशिप पर शुरू हो गई है। यह कार 31 अगस्त को लॉन्च होनी है।
Tata Tigor EV का डिजाइन
Tata Tigor EV के डिजाइन की बात करें तो यह इंटरनल कंबंशन इंजन (ICE) Tigor फेसलिफ्ट जैसा होगा जिसे कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था। हालांकि इसमें कुछ डिफ्रेंस होगा। इसके साथ ही डिफ़रेंस की बात करें तो इसमें ट्रेडिशनल ग्रिल की जगह ग्लॉसी ब्लैक पैनल दिया जाएगा। इसके साथ ही पूरे सेटअप में एक ब्लू इलेक्ट्रिक एसेंट अंडरलाइनिंग दी है। Tigor EV के हेडलैंप में ब्लू हाईलाइट दिया जाएगा। इसकेसाथ ही 15-inch के अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे जो कि नया डिजाइन है।
Xpres-T से तुलना करें जो कि फेसलिफ़्टेड मॉडल पर भी आधारित है। Tigor EV में एडिशनल प्रोजेक्टर हेडलैंप के साथ-साथ रिवर्स फॉग लैंप हाउसिंग के साथ-साथ फ़्रंट बंदर में LED DRLs दिए गए हैं।
Tata Tigor EV: इंटीरियर और फीचर
Fasten your seatbelts. The all-new EV from Tata Motors is here! #Ziptron #ZiptronElectricAscent #TataMotors #ElectricVehicle #TataMotorsEV pic.twitter.com/OKMuKrK4BD
— Tata Motors Evolve To Electric (@Tatamotorsev) August 11, 2021
Tata Tigor EV के इंटीरियर की बात करें तो इसका डिजाइन स्टेंडर्ड Tigor जैसा होगा। हालांकि Tigor EV कार ICE-से अलग होगा। इस कार के अंदर ब्लू एसेंट दिया गया है। फीचर की बात करें तो Tigor EV में 7.0-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है जो कि Apple CarPlay और Android Auto, 4 स्पीकर और 4 ट्वीटर्स, iRA कनेक्टेक्ट कार टेक, मल्टी फंशन स्टीयरिंग व्हील, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, डिजिटल इंट्रूमेंट कलस्टर और भी कई फीचर मिलते हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो, Tigor EV में डुअल एयरबैग, ABS के साथ EBD, रियर पार्किंग सेंसर, रियर पार्किंग कैमरा, सीट बेल्ट रिमाइंडर और कई फ़ीचर मिलते हैं।
Tata Tigor EV: पावरट्रेन और चार्जिंग
2021 Tigor EV कार में सबसे बड़ा अपडेट इसके पावरट्रेन में है।Tata ने Ziptron EV powertrain के साथ अपनी इलेक्ट्रिक Nexon को लॉन्च किया था। 2021 Tigor EV में एडवांस Ziptron हाइ-वोल्टेज 300V+ आर्कटेक्चर में परमानेंट मैग्नेट स्रिकोनाइज इलेक्ट्रिक मोटर दी है जो कि 75hp और 170Nm की पीक टॉर्क प्रोवाइड करता है। इसके साथ ही यह कार 0 से 60kph की स्पीड सिर्फ 5.7 सेकेंड में अचीव कर लेती है।
Tata अपनी Tigor EV में 26kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक और इलेक्ट्रिक मोटर दी है जो कि IP67 रेटिंग दिया गया है। नई Ziptron टेक के तहत Tigor EV में कंपेटिबल फास्ट चार्जिंग दी गई है। Tigor EV के फास्ट चार्ज को लेकर कंपनी का दावा है कि 0 से 80 प्रतिशत तक बैटरी सिर्फ 60 मिनट में चार्ज हो जाती है। इसके साथ ही Tata अपनी ईवी में 8 साल या 1,60,000km बैटरी और मोटर की वारंटी ऑफ़र कर रही है। यह भी पढ़ें : Xiaomi के अपकमिंग फ़्लैगशिप Mi 11T Pro की स्पेसिफिकेशन्स लीक, जानें क्या होंगी खूबियां
Tata Tigor EV: कीमत
Tata Tigor EV Ziptron की कीमत Nexon EV से कम होगी। कंपनी ने नेक्सॉन को 13.99 से 16.85 लाख रुपये की कीमत में पेश किया है। 2021 Tigor EV की क़ीमत की बात करें तो यह 7.81 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। ऐसे में Tigor EV भारत में प्राइवेट बॉयर्स के लिए सबसे किफायती ईवी होगी। Tata Motors इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में लीडिंग कंपनी है। ऐसे में नई इलेक्ट्रिक Tigor के साथ कंपनी भारत में अपनी दावेदारी को काफी मजबूत कर रही है। इस प्राइस सेगमेंट में Tigor EV के मुकाबले कोई कार नहीं है। यह भी पढ़ें : MG Motor ने अपकमिंग ASTOR से उठाया पर्दा, एडवांस AI टेक्नोलॉजी से लैस SUV का Creta और Seltos से होगा मुकाबला