
Tecno ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना सस्ता स्मार्टफोन Tecno Spark 4 लॉन्च किया था जो सिर्फ 7,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। Tecno कंपनी जुलाई महीने में Phantom 9 लॉन्च कर चुकी है जो 6 जीबी रैम, ट्रिपल रियर कैमरा और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इंडिया का सबसे सस्ता फोन है। वहीं अब खबर आ रही है कि Tecno कैमोन सीरीज़ का एक और नया फोन भारतीय बाजार में लाने की तैयारी कर रही है जिसे Tecno Camon 12 Air नाम से लॉन्च किया जाएगा।
Tecno Camon 12 Air के इंडिया लॉन्च की जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि Tecno आने वाली 11 अक्टूबर को इंडिया में एक ईवेंट का आयोजन करने वाली है और इसी ईवेंट के मंच से कंपनी का नया फोन Tecno Camon 12 Air भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार Tecno Camon 12 Air ओशियन ब्लू और गोल्ड कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।
Tecno Camon 12 Air
Tecno Camon 12 Air की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होने वाली पहला पंच-होल डिसप्ले वाला फोन होगा। कंपनी ने इस डिसप्ले को डॉट-इन डिसप्ले का नाम दिया है। Tecno Camon 12 Air में 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.55 इंच की एचडी+ डिसप्ले देखने को मिलेगी। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित होगा जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हेलीयो पी22 चिपसेट पर रन करेगा। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में पावरवीआर जीई8320 जीपीयू दिए जाने की बात कही गई है।

Tecno Camon 12 Air को लेकर कहा गया है कि यह डिवाईस इंडिया में 3 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च होगा। इस फोन में 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 500 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Tecno Camon 12 Air एआई ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : 2 साल में बेच डाले 7 करोड़ Jio Phone, Reliance Jio ने बनाया नया रिकॉर्ड
इसी तरह रियर कैमरा सेटअप में 120डिग्री की क्षमता वाला 5 मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर देखने को मिलेगा। सेल्फी के लिए Tecno Camon 12 Air में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए जहा फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर होगा वहीं पावर बैकअप के लिए Tecno Camon 12 Air में 4000एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात कही गई है।



















