4GB RAM और 48MP Rear Camera के साथ लॉन्च हुआ कम कीमत वाला सस्ता स्मार्टफोन Tecno Camon 18i

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/10/tecno-Camon-18i.jpg

Tecno ने पिछले महीने ही इंटरनेशनल मार्केट में अपनी ‘कैमोन 18 सीरीज़’ को पेश करते हुए तीन नए मोबाइल फोन Tecno Camon 18 Premier, Tecno Camon 18 और Tecno Camon 18P लॉन्च किए थे। वहीं अब कंपनी ने नाइजीरिया में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए एक और नया मोबाइल फोन Tecno Camon 18i भी पेश कर दिया है। यह स्मार्टफोन मिडबजट में उतारा गया है जो MediaTek Helio G85 चिपसेट, 4GB RAM और 48MP Rear Camera से लैस है।

फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स

Tecno Camon 18i को कंपनी की ओर से 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.6 इंच की लार्ज आईपीएस डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जिसमें स्क्रीन के तीन किनारें बेजल लेस दिए गए हैं तथा तीने हल्का चौड़ा चिन पार्ट मौजूद है। नया टेक्नो फोन एंडरॉयड 11 ओएस पर काम करता है जिसके साथ आक्टाकोर प्रोसेसर तथा मीडियाटेक हीलियो जी85 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह नया टेक्नो फोन माली जी52 जीपीयू सपोर्ट करता है।

टेक्नो कैमोन 18आई में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इस सेटअप में एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है। इसके साथ ही यह टेक्नो फोन 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही थर्ड सेंसर सपोर्ट करता है। Tecno Camon 18i के सेल्फी सेंसर की पुख्ता डिटेल नहीं मिल पाई है लेकिन चर्चा है कि यह फोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Tecno Camon 18i एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन में फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर तो दिया ही गया है तथा साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए टेक्नो कैमोन 18आई में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है जिसे 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

कीमत व सेल

Tecno Camon 18i को फिलहाल सिर्फ नाइजीरियन मार्केट में ही उतारा गया था तथा इंडिया में फोन की उपलब्धता की कोई जानकारी नहीं है। नाइजीरिया में यह फोन 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट वाली 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज से लैस है। इस फोन को N84,500 में लॉन्च किया गया है जो भारतीय करंसी अनुसार 14,000 रुपये के करीब है।