Tecno मोबाइल 10,000 रुपये के कम में, देखें प्राइस लिस्ट और फीचर

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/07/Best-Tecno-phone-under-rs-10000.jpg

टेक्नो (Tecno) अपने किफायती स्मार्टफोन्स के लिए जाना जाता है, जो आकर्षक डिजाइन के साथ आता है। अगर आप 10,000 रुपये से कम की रेंज में Tecno के स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं, तो कंपनी के पास हाल ही लॉन्च हुए Tecno Spark Go 2 के साथ- साथ Tecno Pop 9 5G, Tecno Spark 30C और Tecno Spark Go 1 जैसे फोन मौजूद हैं। इनमें कुछ स्मार्टफोन 5G सपोर्ट के साथ आते हैं, वहीं कुछ 4जी के साथ। ये फोन उन यूजर्स के लिए आदर्श हैं जो बड़ी डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं। आइए, जानते हैं 10,000 रुपये से कम की कीमत में आने वाले Tecno फोन के प्राइस और फीचर के बारे में डिटेल सेः

10,000 रुपये से कम वाले Tecno फोन प्राइस लिस्ट (2025)

टेक्नो मोबाइल प्राइस
Tecno Spark Go 2 6,999 रुपये (4GB+64GB)
Tecno Pop 9 5G 8,199 रुपये (4GB+64GB)
Tecno Spark 30C 5G 9,999 रुपये (4GB+64GB)
Tecno Spark Go 1 6,899 रुपये (3GB+64GB)

 * यह प्राइस खबर लिखे जाने के समय की है। इसकी कीमत घट और बढ़ सकती है। 

Tecno Spark Go 2

Tecno Spark Go 2 किफायती फीचर-पैक स्मार्टफोन है। इस समय फोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 6,999 रुपये है। फोन में 6.67 इंच IPS LCD डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें डुअल कैमरा सेटअप, 5000mAh बैटरी और 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। यह Ella AI और IP64 रेटिंग के साथ आता है। यह 5जी नहीं, बल्कि 4जी सपोर्ट वाला स्मार्टफोन है।

स्पेसिफिकेशंस

क्यों खरीदें

क्यों न खरीदें

Tecno Pop 9 5G

10,000 रुपये की प्राइस रेंज में 5जी फोन चाहिए, तो आपके पास Tecno Pop 9 5G का एक विकल्प है। यह बजट 5G स्मार्टफोन है। इस समय फोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत अमेजन पर 8,199 रुपये है। फोन में 6.67 इंच IPS LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 48MP डुअल रियर कैमरा सेटअप है। यह MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 5000mAh बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।

स्पेसिफिकेशंस

क्यों खरीदें

क्यों न खरीदें

Tecno Spark 30C 5G

Tecno Spark 30C एक और 5G स्मार्टफोन है, जिसकी कीमत अमेजन पर 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरियंट के लिए 9,999 रुपये है। इसमें 6.67 इंच IPS LCD डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्टा है। यह 48MP डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। फोन में आपको MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 5000mAh बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग मिलता है।

स्पेसिफिकेशंस

क्यों खरीदें

क्यों न खरीदें

Tecno Spark Go 1

Tecno Spark Go 1 बेसिक बजट स्मार्टफोन है, जिसकी कीमत अमेजन पर 3GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरियंट के लिए 6,899 रुपये है। इसमें 6.67 इंच IPS LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 13MP रियर कैमरा है। इसके साथ आपको फोन में Unisoc T615 प्रोसेसर, 5000mAh बैटरी और 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जो इसे रोजमर्रा के उपयोग के लिए उपयुक्त बनाते हैं।

स्पेसिफिकेशंस

क्यों खरीदें

क्यों न खरीदें