Tecno Pova 7 5G सीरीज का इंडिया लॉन्च कंफर्म, फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट हुई लाइव

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/06/tecno-pova-7-5g-series-india-launch-confirmed-flipkart-microsite-live.jpg
Highlights

पिछले कुछ महीनों से Tecno की अपकमिंग Pova 7 सीरीज को लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है। वहीं, अब ब्रांड ने आखिरकार अपने दमदार और बजट लाइनअप Tecno Pova 7 5G लाने की पुष्टि कर दी है। इसे लेकर Flipkart प्लेटफार्म पर डेडिकेटेड लैंडिंग पेज लाइव हो गया है, जिसमें ‘Change starts here’ टैगलाइन के साथ सीरीज को टीज किया गया है। हालांकि अभी श्रृंखला में आने वाले मोबाइल्स के नाम सामने नहीं आए हैं, लेकिन उम्मीद है कि इसमें Pova 7 5G और Pova 7 Pro 5G आ सकते हैं। आइए, आगे लेटेस्ट डिटेल्स जानते हैं।

Tecno Pova 7 5G सीरीज लॉन्च कंफर्म

Tecno Pova 7 5G सीरीज में आ सकते हैं ये फोंस

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Tecno इस सीरीज के तहत फिलहाल दो स्मार्टफोंस लेकर आ सकते हैं। जिसमें Pova 7 5G और Pova 7 Pro 5G शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही बाद में Pova 7 Ultra 5G या Pova 7 Pro+ 5G को लाया जा सकता है। क्योंकि इन्हें लेकर भी पूर्व में लीक जानकारियां सामने आई हैं।

Tecno Pova 7 5G सीरीज स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

Tecno Pova 7 5G और Pova 7 Pro 5G को Google Play Console और Geekbench लिस्टिंग्स पर देखा गया है, जिससे इनके कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं: