
TECNO ने अपनी POVA सीरीज का नया मोबाइल भारत में पेश कर दिया है। यह यूनिक लुक में TECNO POVA Curve 5G नाम से लॉन्च हुआ है। ब्रांड ने इसे सबसे पतला कर्व डिस्प्ले वाला डिवाइस बताया है। इसमें ग्राहकों को 144Hz Curved AMOLED डिस्प्ले, 64MP का कैमरा सेटअप, MediaTek Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर, 5500mAh बैटरी जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। आइए, आगे खूबियां और कीमत विस्तार से जानते हैं।
TECNO POVA Curve 5G की कीमत और उपलब्धता
- TECNO POVA Curve 5G स्मार्टफोन को दो स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।
- बेस मॉडल 6 जीबी रैम +128 जीबी की कीमत 15,999 रुपये है। वहीं, 8 जीबी रैम +128 जीबी स्टोरेज 16,999 रुपये का है।
- डिवाइस की सेल आने वाले 5 जून से दोपहर 12:00 बजे शुरू होगी। इसे कॉमर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट पर खरीदा जा सकेगा।
- फोन के लिए ग्राहकों को Magic Silver, Neon Cyan और Geek Black जैसे तीन कलर्स मिल जाएंगे।
TECNO POVA Curve 5G स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले और डिजाइन
TECNO POVA Curve 5G में 6.78-इंच का FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 93.8% है और स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 1300 निट्स तक जाती है। इस फोन का PPI 393 है और आस्पेक्ट रेशियो 20.3:9 है। यह भारत का सबसे स्लिम कर्व्ड स्मार्टफोन है जिसकी मोटाई सिर्फ 7.45mm है और इसका वजन 188.5 ग्राम है। इस डिजाइन को Starship से प्रेरित बताया गया है, जो इसे अन्य मोबाइल्स से अलग बनाता है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
TECNO POVA Curve डिवाइस में MediaTek Dimensity 7300 Ultimate चिपसेट दिया गया है, जो 4nm आर्किटेक्चर पर आधारित है। इसमें 4x Cortex-A78 @2.5GHz और 4x Cortex-A55 @2.0GHz कोर मिलते हैं। ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G615 GPU दिया गया है, जो गेमिंग और वीडियो एडिटिंग के लिए शानदार साबित होगा।
रैम और स्टोरेज
फोन दो वेरिएंट्स में आता है एक मॉडल में 12GB RAM (6GB + 6GB वर्चुअल) और दूसरे में 16GB RAM (8GB + 8GB वर्चुअल) तकनीक दी गई है। दोनों ही वेरिएंट्स में 128GB की इंटरनल स्टोरेज है। रैम टाइप LPDDR5 है जो तेज और स्मूथ मल्टीटास्किंग का अनुभव देती है।
कैमरा सेटअप
TECNO POVA Curve 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 64MP का Sony IMX682 प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसमें AIGC पोर्ट्रेट, सुपर नाइट, टाइम-लैप्स, स्लो मोशन, Vlog मोड, डुअल वीडियो, डॉक्युमेंट स्कैनर और 4K@30fps वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं। वहीं, फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है, जो AIGC पोर्ट्रेट, सुपर नाइट, वाइड सेल्फी और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे मोड्स के साथ आता है।
बैटरी और चार्जिंग
फोन में 5500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार यह फोन सिर्फ 15 मिनट में 50% और 45 मिनट में 100% तक चार्ज हो जाता है। इस स्लिम डिजाइन में इतनी बड़ी बैटरी का होना इसे बेहद खास बनाता है।
कनेक्टिविटी
Tecno POVA Curve 5G में इंटेलिजेंट सिग्नल हब सिस्टम दिया गया है जो कमजोर नेटवर्क एरिया में भी बेहतर सिग्नल रिसेप्शन सुनिश्चित करता है। इसकी एंटीना कवरेज 86.5% है जिससे पूरे फोन में कोई सिग्नल ब्लाइंड स्पॉट नहीं होता। इसमें VoWiFi Dual Pass और No Network Communication सपोर्ट भी मिलता है।
अन्य फीचर्स
फोन में डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं जो Dolby Atmos ऑडियो को सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा इसमें इनबिल्ट इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल सेंसर, IP64 डस्ट एंड वाटर रेसिस्टेंस, TUV SUD 6 साल की सर्टिफिकेशन और Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं।
सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स
Tecno POVA Curve 5G स्मार्टफोन HiOS 15 पर चलता है जो कि Android 15 पर आधारित है। इसमें AI Smart Reply, AI Call Assistant, AI Auto Call Answering और भारतीय क्षेत्रीय भाषाएं (Indian Regional Languages) सपोर्ट जैसे कई फीचर्स शामिल हैं।
TECNO POVA Curve 5G के विकल्प
POVA Curve 5G के विकल्प के रूप में आप हाल ही में लॉन्च हुआ Alcatel V3 Pro भी देख सकते हैं यह परफॉर्मेंस और डिस्प्ले सहित हर मामले में शानदार है। इसकी कीमत भी 18,000 रुपये के करीब है। इसके साथ ही Oppo K 13 भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है इसमें ग्राहकों को स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 चिप, 7000mAh बैटरी जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। अगर अन्य विकल्प की बात करें तो Realme 14T भी अच्छा साबित हो सकता है क्योंकि इसमें 6000mAh, बैटरी 50 मेगापिक्सल डुअल कैमरा, 6.7 इंच बड़ा डिस्प्ले और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिप करीब 15,000 रुपये की रेंज में मिलता है।
See All Competitors














