Tecno Spark 50 5G गूगल प्ले कंसोल पर हुआ स्पॉट, सामने आए प्रमुख स्पेसिफिकेशंस

Join Us icon

Tecno अपनी Spark सीरीज के तहत एक नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में लग रहा है। इसे कंपनी Tecno Spark 50 5G नाम से लेकर आ सकती है। हालांकि अभी ब्रांड ने ऐलान नहीं किया है। इससे पहले ही डिवाइस Google Play Console साइट पर देखा गया है। जहां इसके कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। आइए, आगे जानकारी को विस्तार से जानते हैं।

Google Play Console लिस्टिंग के स्क्रीनशॉट के अनुसार इस फोन का मॉडल नंबर KN8 बताया गया है। आप नीचे दी गई इमेज में फोन का नाम Tecno Spark 50 5G भी देख सकते हैं। लिस्टिंग डिटेल्स के अनुसार यह आगामी स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। यह चिपसेट दो कोर 2.4GHz और छह कोर 2.0GHz क्लॉक स्पीड के साथ आता है, जबकि ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G57 GPU दिया जा सकता है। हालांकि लॉन्च के वक्त इसमें बदलाव संभव है क्योंकि पूर्व मॉडल का MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट इससे अच्छा है। इसलिए आने वाले मॉडल में अपग्रेड मिल सकता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो लिस्टिंग में Tecno Spark 50 5G फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ नजर आया है। इसमें 4GB या लगभग 6GB RAM देखने को मिल सकती है, जिससे यह माना जा रहा है कि कंपनी इसे कई मेमोरी विकल्पों में लॉन्च कर सकती है।

डिस्प्ले से जुड़ी जानकारी भी इस लिस्टिंग में सामने आई है। इसके अनुसार Tecno Spark 50 5G फोन में 720 × 1576 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसकी पिक्सेल डेंसिटी करीब 280 DPI बताई गई है। स्क्रीन डिजाइन की बात करें तो इसमें पंच-होल स्टाइल फ्रंट कैमरा कटआउट दिखाई देता है, जबकि बेजल्स थोड़े मोटे नजर आते हैं और नीचे की तरफ चिन भी थोड़ा मोटा हो सकता है। फोन के राइट साइड पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिखाई देते हैं। संभावना है कि पावर बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर इंटीग्रेट किया गया हो सकता है।

Tecno Spark 50 5G स्मार्टफोन का मॉडल नंबर TUV Rheinland सर्टिफिकेशन में भी देखा गया है। जहां इसकी बैटरी से जुड़ी जानकारी सामने आई थी। रिपोर्ट के मुताबिक फोन में 5,990mAh और 6,340mAh साइज की बैबैटरी हो सकती हैं, जो अलग-अलग रीजन के लिए अलग वैरियंट में लगाई जा सकती हैं। इसके अलावा डिवाइस को भारत में Carlcare सर्विस वेबसाइट पर भी स्पॉट किया गया था, जहां इसके तीन मेमोरी ऑप्शन 4GB + 128GB, 6GB + 128GB और 8GB + 256GB सामने आए थे।

फिलहाल Tecno ने इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट या अन्य आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन लगातार सामने आ रही लिस्टिंग्स से उम्मीद है कि Tecno Spark 50 5G को जल्द ही बाजार में पेश किया जा सकता है। यह कम बजट में अच्छा विकल्प बन सकता है। आप इसका इंतजार कर सकते हैं। हम आपको आगे भी इसके अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here