25 मई को लॉन्च होगा 6GB RAM, 90Hz डिसप्ले और 5,000mAh बैटरी वाला यह सस्ता स्मार्टफोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/05/Tecno-Spark-7-Pro.jpg

TECNO ने पिछले महीने अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपनी ‘स्पार्क सीरीज़’ के तहत Tecno Spark 7 Pro स्मार्टफोन पेश किया था जो MediaTek Helio G80 चिपसेट, 90Hz डिसप्ले और 5,000mAh बैटरी जैसे शानदार फीचर्स से लैस है। ग्लोबल मार्केट में एंट्री लेने के बाद अब यह मोबाइल फोन इंडिया मार्केट में भी दस्तक देने जा रहा है। टेक्नो इंडिया ने घोषणा कर दी है कि कंपनी Tecno Spark 7 Pro को भारत में लॉन्च करने वाली है और यह स्मार्टफोन आने वाली 25 मई को इंडियन मार्केट में उतार दिया जाएगा।

Tecno Spark 7 Pro के इंडिया लॉन्च की जानकारी कंपनी ने अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर कर दी है। यह मोबाइल फोन 25 मई को भारत में लॉन्च होगा। फोन कर लॉन्च डेट के साथ ही टेक्नो इंडिया ने यह भी साफ कर दिया है कि टेक्नो स्पार्क 7 प्रो देश में शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि फोन की कीमत क्या होगी और यह किस तारीख से सेल के लिए उपलब्ध होगा, इस जानकारी के लिए 25 मई का इंतजार करना होगा। लॉन्च से पहले ही अमेज़न इंडिया पर फोन का प्रोडक्ट पेज भी लाईव हो जाएगा।

Tecno Spark 7 Pro की स्पेसिफिकेशन्स

ग्लोबल मार्केट में हो चुके डेब्यू के चलते टेक्नो स्पार्क 7 प्रो स्मार्टफोन की लुक व स्पेसिफिकेशन्स पहले से ही सार्वजनिक हो चुकी है। इस फोन को पंच होल डिसप्ले डिजाईन पर बनाया गया है जो 6.6 इंच की फुलएचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन की स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। यह डिसप्ले बेजल लेस है तथा सेल्फी कैमरे से लैस होल स्क्रीन के उपरी बाएं कोने पर प्लेस किया गया है। यह भी पढ़ें : Xiaomi Redmi Note 10 Ultra स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन हुए लीक

Tecno Spark 7 Pro को एंडरॉयड 11 पर पेश किया गया है जो हाईओएस 7.5 के साथ काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हीलियो जी80 चिपसेट दिया गया है। उम्मीद है इंडिया में भी यह फोन इसी चिपसेट पर लॉन्च होगा। वहीं ग्लोबल मार्केट में टेक्नो स्पार्क 7 प्रो को 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज तथा 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया था।

फोटोग्राफी के लिए टेक्नो स्पार्क 7 प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इस सेटअप में एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद है जिसके साथ एक डेप्थ सेंसर और एक AI लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। आशा है कि फोन का इंडियन मॉडल भी यही कैमरा सेग्मेंट सपोर्ट करेगा। यह भी पढ़ें : Redmi Note 8 स्मार्टफोन फिर से होगा लॉन्च, Xiaomi ने की इतिहास दोहराने की तैयारी

Tecno Spark 7 Pro डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। बहरहाल फोन के इंडियन मॉडल की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के लिए 25 मई का इंतजार करना होगा।