5,000mAh Battery और 13MP Camera वाला यह सस्ता टेक्नो फोन 1 जुलाई को होगा इंडिया में लॉन्च

Join Us icon

Tecno का नाम उन स्मार्टफोन ब्रांड्स में शुमार है जो अपने मोबाइल फोंस को कम कीमत और लो बजट में लेकर आते हैं। बड़ी बैटरी, लार्ज डिसप्ले और बेहतरीन कैमरा व प्रोसेसर से लैस Tecno Phone इस बजट सेग्मेंट में Xioami और Realme समेत VIVO तथा OPPO फोंस को चुनौती देने का मादा रखते हैं। इंडिया में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए टेक्नो ने घोषणा कर दी है कि कंपनी आने वाली 1 जुलाई को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Spark Go 2021 लॉन्च करने वाली है।

Tecno Spark Go 2021 इंडिया लॉन्च

कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल के जरिये अनाउंस कर दिया है कि टेक्नो स्पार्क गो 2021 स्मार्टफोन आने वाली 1 जुलाई को इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा। इस फोन का प्रोडक्ट पेज शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर लाईव कर दिया गया है जिससे यह भी साफ हो गया है कि Tecno Spark Go 2021 की सेल अमेज़न पर ही होगी। लो बजट में आने वाला यह सस्ता स्मार्टफोन 1 जुलाई की दोपहर 12 बजे लॉन्च कर दिया जाएगा और इसकी कीमत व सेल के घोषणा कर दी जाएगी।

Tecno Spark Go 2021 India Launch on 1st July Price Specs Sale on amazon

Tecno Spark Go 2021 की लुक व डिजाईन

कंपनी की ओर से इस फोन की फोटोज़ को इंटरनेट पर शेयर किया जा चुका है। Tecno Spark Go 2021 की फोटोज़ कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड हो चुकी है जिनसे पता चला है कि यह फोन वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा, जिसके चारों ओर हल्के बेजल्स दिए गए हैं। फ्रंट पैनल पर फ्लैश लाईट भी लगाई गई है। फोन के बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर चौकोर शेप का रियर कैमरा सेटअप मौजूद रहेगा जिसमें दो कैमरा सेंसर और एक एलईडी लाईट दी जाएगी। रियर पैनल पैटर्न वाला है और यहां फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। यह भी पढ़ें : Vivo X60T Pro+ स्मार्टफोन Snapdragon 888 चिपसेट, 50 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Tecno Spark Go 2021 की स्पेसिफिकेशन्स

अमेज़न इंडिया पर बने प्रोडक्ट पेज ने लॉन्च से पहले ही बता दिया है कि टेक्नो स्पार्क गो 2021 स्मार्टफोन क्या स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करेगा। Tecno Spark Go 2021 को कंपनी की ओर से 6.52 इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया जाएगा। कंपनी ने इसे डॉटनॉच का नाम दिया है। फोन के फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा जिसके कंपनी फ्रंट फ्लैश भी दे रही है। यह फ्लैश डिसप्ले के उपरी बेजल पर बाईं ओर फिट की गई है।

Tecno Spark Go 2021 India Launch on 1st July Price Specs Sale on amazon

Tecno Spark Go 2021 स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी एआई सेंसर दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। टेक्नो का यह नया फोन डुअल 4जी वोएलटीई पर काम करेगा। बहरहाल Tecno Spark Go 2021 की फुल स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के लिए अभी 1 जुलाई का इंतजार करना होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here