
कुछ हफ्ते पहले ही सभी प्राइवेट कंपनियों अपने प्रीपेड प्लान्स की कीमत 20 से 25 प्रतिशत तक महंगी कर दी थी, जिसके बाद से यूजर्स परेशान हैं। वहीं, अब जो खबर सामने आ रही है वह मोबाइल यूजर्स के पैरों के नीचे से जमीन खिसकाने वाली है। दरअसल, इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो यूजर्स पर साल 2022 में महंगाई का एक और पहाड़ टूटने वाला है। रिपोर्ट की माने तो 5G सर्विसेज के शुरू होने के साथ नए साल में टेलिकॉम कंपनियां अपने प्रीपेड प्लान्स के टैरिफ को एक बार और बढ़ा सकती हैं। हालांकि, अभी तक किसी टेलिकॉम कंपनी की ओर से इस प्रकार के संकेत सामने नहीं आए हैं।
न्यूज रिपोर्ट में बताया गया है कि 5G सर्विसेज के शुरू होने से टेलिकॉम कंपनियों को डिजिटल सर्विस सेगमेंट और एंटरप्राइज से एक्स्ट्रा रेवेन्यू कमाने सहारा मिलेगा। लेकिन इसके लिए कंपनियों को बड़ी रकम भी देनी होगी। साथ ही इसमें सबसे बड़ा हिस्सा कंपनियों को ऑक्शन में एयरवेव्स के लिए देना होगा। इसके अलावा ICRA के अनुसार 31 मार्च 2022 तक इंडस्ट्री में मौजूद टेलिकॉम कंपनियों के ऊपर 4.7 लाख करोड़ रुपए का बकाया रह सकता है और यह 31 मार्च 2023 तक 4.5 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है। इसे भी पढ़ें: JIO का Super Value रिचार्ज, 730GB डाटा और फ्री कॉलिंग के साथ मिलते हैं ये लाभ
गौरतलब है कि रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया देश में अलग-अलग राज्यों में 5G ट्रायल कर रही हैं। वहीं, अब तक जिन शहरों में 5G ट्रायल हो रहा गुरुग्राम, बेंगलुरु, कोलकाता, मुंबई, चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू, अहमदाबाद, पुणे, लखनऊ, चेन्नै, हैदराबाद और गांधी नगर शामिल हैं। इसे भी पढ़ें: खत्म होने वाला है Jio का ये धमाकेदार ऑफर, Free है 29 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी और डाटा

इसके अलावा डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम्यूनिकेशन ने भारत में 5G सर्विस के रोलआउट को लेकर एक प्रेस रिलीज़ शेयर की थी जिसमें बताया गया है कि 224 करोड़ रुपये के क़ीमत वाला यह प्रोजेक्ट 31 दिसंबर 2021 तक पूरा किया जा सकता है। DoT ने अपनी रिलीज़ में बताया है कि 2022 में सबसे पहले 5G सर्विस – अहमदाबाद, बैंगलुरू, चंडीगढ़, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, दिल्ली और मुंबई में रोलआुट किया जाएगा।
DoT ने फ़िलहाल आधिकारिक रूप से यह पुष्टी नहीं की है कि कौन सा टेलीकॉम ऑपरेटर भारत में सबसे पहले कमर्शियली 5G सर्विस शुरू करेगा। हमारा मानना है कि भारत की तीनों कंपनियां, जियो, एयरटेल और वोडाफ़ोन आइडिया एक साथ 5G सर्विस को लेकर आ सकती हैं। तीनों कंपनियों ने ऊपर बताए शहरों में अपने 5G नेटवर्क के लिए टेस्टिंग (5G launch in India) भी शुरू कर दी है।













