Gome C7 Note की पहली झलक, डुअल कैमरा के दम पर क्या बना पाएगा मार्केट में अपनी अलग जगह

ई-कॉमर्स वेबसाइट स्नैपडील ने कुछ समय पहले हांगकांग की कंपनी गोम स्मार्टफोन के साथ साझेदार कर भारत में दो हैंडसेट Gome C7 Note और Note 7 को लॉन्च किया था। वहीं, यह डिवाइस स्नैपडील पर सेल के लिए उपलब्ध हैं। इस फोन के 2जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 6,499 रुपए है, जबकि 3जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 7,999 रुपए है। हमारे पास इस हैंडसेट का 3जीबी रैम वेरिएंट आया हमने थोड़े समय में इसे इस्तेमाल कर यह जानने की कोशिश की क्या अपनी कीमत के हिसाब से यह फोन मार्केट में दूसरे स्मार्टफोन को टक्कर दे पाएगा।
भारतीय मार्केट में आज फ्लैगशिप फोन के साथ ही बजट कैटगरी में आने वाले स्मार्टफोन का बोल-बाला है। इस कैटगरी में शाओमी ने अपना दबदबा पहले ही बना चुकी है। वहीं, इस दबदबे को हिलाने की कोशिश में रियलमी ने अपने C2 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। इस रेस में Gome C7 Note कहां टिकता है यह जानने की हमने कोशिश की। इसे
डिजाइन
बजट कैटगरी के डिवाइस में भी नॉच स्टाइल को पेश करने का एक चलन सा बन गया है। आज मार्केट में Realme और Xiaomi के फोन नॉच स्टाइल के साथ आ रहे हैं। लेकिन, Gome C7 Note में कंपनी ने ऊपर व नीचे मोटो बेजल दिए हैं जो काफी अजीब लगते हैं। वहीं, साइड में भी बेजल देखें जा सकते हैं। वहीं, फोन के राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। इसके अलावा लेफ्ट साइड में सिम ट्रे मौजूद है, जिसमें एक साथ दो सिम या एक सिम के साथ एक माइक्रोएस डी कार्ड दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन के नीचले हिस्से में स्पीकर ग्रिल और चार्जिंग के लिए माइक्रो यूएसबी पोर्ट मौजूद है। हैंडसेट का रियर प्लास्टिक बिल्ड है, जिसमें डुअल कैमरा के साथ एलईडी फ्लैश लाइट और फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है। कुल मिलाकर कहें तो फोन के डिजाइन में ऐसा कुछ खास नहीं है जो आपको अपनी ओर खींच सके।
डिसप्ले
गोम सी7 नोट में 5.99-इंच (18.9) में एचडी+ स्क्रीन डिसप्ले दिया गया है, जिससे बेहतरीन अनुभव प्राप्त होता है। डिसप्ले एक बजट फोन की ही लगती है, दूसरी ओर नए फोन में 19:9 आसपेक्ट रेशियो देखने को मिल रहा है। इस हिसाब से इसकी डिसप्ले काफी आम सी लगती है।
हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर
हैंडसेट में मीडियाटेक 2.0गीगार्हट्ज ओक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, फोन में 2जीबी रैम व 16जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ 3जीबी रैम व 32जीबी की स्टोरेज दी गई है। लेकिन, प्रोसेसर को लेकर मेरे मन में सवाल खड़े हो रहे हैँ। इस कीमत में Realme C2 मीडियाटेक पी22 ऑक्टा-कोर 2.0 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर के साथ आता है।
इसके अलावा Gome C7 Note फोन एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 8.1 एडिशन पर कार्य करता है। वहीं, गूगल ने एंडरॉयड 9 पाई एडिशन को भी लॉन्च कर दिया है। ऐसे में ओएस भी थोड़ा पुराना कहा जाएगा। हालांकि शुरुआती परफॉर्मेंस में थोड़ा ठीक-ठाक है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में डुअल कैमरा दिया गया है। इस फोन में रियर पर एक 13-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है, जिसकी परर्फोमेंस काफी अच्छी नहीं है। लेकिन, अगर आप फर्स्ट टाइम स्मार्टफोन यूजर हैं तो इसकी कैमर परर्फोमेंस आपको ठीक लगेगी। वहीं, फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो कि काम चलाऊ कहा जाएगा। मेरे टेस्ट के दौरान फ्रंट कैमरा से क्लिक की गईं फोटो ठीक ठाक थी ज्यादा अच्छी नहीं थीं। लो लाइट और फुल लाइट में क्लिक करने पर भी फोन के कैमरा परर्फोमेंस में ज्यादा फर्क नहीं आया।
बैटरी
3500 एमएएच बैटरी, जहां लम्बे समय तक चलती है वहीं गोम की मशीन लर्निंग ऑप्टिमाइजेशन विशेषता फोन की पावर परफॉरमेंस की क्षमता को और बढ़ाता है। फोन की बैटरी को चार्ज करन के लिए किसी प्रकार की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं है।
निष्कर्ष
Gome C7 Note को अगर देखेंगे तो स्पेडिजाइन के मामले में यह अच्छा है बहुत अच्छा नहीं कह सकते। हां स्पेसिफिकेशन अच्छे हैं और डुअल कैमरा व ऑक्टाकोर प्रोसेसर इसकी उपयोगिता और बढ़ाते हैं। वहीं बैटरी भी आपको निराश नहीं करेगा।