मोबाइल फोन चोरी या गुम होने पर सबसे पहले करें ये तीन जरूरी काम

हमारे फोन में प्राइवेट तस्वीरें, बैंकिंग डिटेल्स और दूसरे ऑफिशियल जानकारियां सेव रहती है। ऐसे में फ़ोन गुम होने पर फ़ोन में मौजूद डेटा का कोई ग़लत इस्तेमाल न करें। इसलिए ये काम जरूर करें।

Join Us icon

मोबाइल फोन चोरी होने या फिर खो जाने के बाद आमतौर पर यूज़र्स सिर्फ़ FIR दर्ज करवाते हैं। इसके साथ ही फ़ोन को ट्रैक करने की कोशिश करते रहते हैं। लेकिन इन सब जद्दोजहद के बीच हम अपने चोरी हुए फ़ोन के डेटा को सुरक्षित करने पर हमारा ध्यान नहीं जाता है। ऐसे में फ़ोन चोरी या खोने के बाद फ़ोन का डेटा सुरक्षित रहे यह ज़रूरी है। हमारे फ़ोन में आज कल सभी डेटा मौजूद रहता है। इसमें हमारी प्राइवेट तस्वीरें, बैंकिंग डिटेल्स और दूसरे ऑफिशियल जानकारियां सेव रहती है। ऐसे में फ़ोन गुम होने पर हमारे फ़ोन में मौजूद डेटा का कोई ग़लत इस्तेमाल न करें। ऐसे में सबसे पहले हमें SIM ब्लॉक, रिमोटली डेटा इरेज़र और फ़ोन से फ़ोटो और वीडियो डिलीट करना ज़रूरी है। आज हम आपको बता रहे हैं जो फ़ोन चोरी या गुम होने आपको सबसे पहले करनी चाहिए।

फोन ब्लॉक कैसे करें?

www.ceir.gov.in
www.ceir.gov.in

CEIR डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम की ऑफिशियल वेबसाइट है, जिसके जरिए मोबाइल फोन यूजर्स अपने चोरी हुए या फिर गुम हुए पोन को ब्लॉक और अनब्लॉक कर सकते हैं। यह वेबसाइट www.ceir.gov.in है, जहां आपको एक फ़ॉर्म भरकर चोरी या खोए हुए फ़ोन की जानकारी देनी है। इसके लिए आपको सबसे पहले FIR की कॉपी, इनवॉइस, पुलिस कंप्लेन के डॉक्यूमेंट प्रोवाइड करने होंगे जैसे ही आप ऑनलाइन एप्लीकेशन फिल करते हैं तो आपको एक अकनोलेजमेंट स्लिप मिलती है। इसके साथ ही फोन मिलते ही आप इसे अनब्लॉक भी कर सकते हैं।

रिमोटली डेटा करें डिलीट

अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टफ़ोन इस्तेमाल करते हैं तो आपको www.google.com/android/find पर अपने गूगल आईडी और पासवर्ड से लॉगइन करना है। इसके बाद आपको फोन की डिटेल और लोकेशन दिखाई देगी। यहां आपको सेटअप सिक्योर एंड इरेज (Set up Secure and Erase) का ऑप्शन सलेक्ट कर फोन का सारा डेटा डिलीट करना है।

chieses-phone

iPhone यूजर्स को www.icloud.com/find/ पर अपनी Apple ID और पासवर्ड से लॉगइन करना है। यहां आपको एप्पल डिवाइस की लिस्ट देखने को मिलेगी। इसमें से आप अपने गुम हुए डिवाइस को सलेक्ट कर डेटा डिलीट करने के लिए ‘erase’ पर टैप करना है। अगर आपका खोया हुआ आईफोन ऑफलाइन है तो डेटा तभी डिटील होगा जब डिवाइस ऑनलाइन होगा। यह भी पढ़ें : whatsapp account banned reason : व्हाट्सऐप पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, एक झटके में अकाउंट होगा बैन

सिम कार्ड ब्लॉक करें

5 points to follow when buying new sim card

फ़ोन चोरी या खो जाने की स्थिति में हमें सबसे पहले अपना सिम कार्ड ब्लॉक करना चाहिए। सिम कार्ड ब्लॉक करने पर आपके मोबाइल नंबर का किसी तरह से ग़लत इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। आप अपने टेलीकॉम ऑपरेटर को कॉल कर सिम कार्ड ब्लॉक कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here