
Oppo A53 को कथित तौर पर इंडोनेशिया में लॉन्च कर दिया गया है। वहीं, अब यह फोन इंडिया में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। Oppo A52 स्मार्टफोन के अपग्रेडेड वेरिएंट पर पेश किए गए इस डिवाइस को 25 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। ओपो ए53 को कंपनी 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाले डिसप्ले के साथ पेश किया है। इसके अलावा फोन होल-पंच कटआउट वाली स्क्रीन के साथ आता आएगा। इतना ही नहीं OPPO ने इस बात की जानकारी दे दी है कि फोन की कीमत 15,000 रुपए से कम होगी। लेकिन, लॉन्च से पहले हम इस फोन कि उन 5 खास बातों को जानकारी देंगे, जिसे आप लॉन्चे से पहले जानक सकते हैं।
डिसप्ले व डिजाइन
अगर बात करें फ्रंट पैनल की तो डिवाइस तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट दिया गया है। डिवाइस में टॉप पर लेफ्ट की ओर पंच-हलो कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन के रियर में एक लाइन में ट्रिपल कैमरा वर्टिकल शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। साथ ही यह फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है फोन 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करता है।
रैम व रोम
फोन को एक दिन पहले ही इंडोनेशिया में 4 जीबी रैम + 64 जीबी मैमोरी के साथ पेश किया गया था। वहीं, इस फोन में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि फोन इंडिया में और भी रैम व स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: OPPO F17 Pro भारत में हुआ ऑफिशियल, यह है साल का सबसे पतला फोन, जानें क्या है कीमत

प्रोसेसर
OPPO A53 को एंडरॉयड 10 पर पेश किया जाएगा जो कलरओएस 7.2 पर काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए नए ओपो फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट दिया जाएगा। इसे भी पढ़ें: OPPO Reno सीरीज़ में आ रहे हैं दो नए फोन, Reno 4 Lite और Reno4 Z 5G नाम से होंगे लॉन्च
कैमरा
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो OPPO A53 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर फोन में मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओपो ए53 एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
बैटरी और कनेक्टिविटी फीचर्स
OPPO A53 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।
कीमत
ओप्पो ए53 को इंडोनेशिया में IDR 2,499,000 (लगभग 12,700 रुपये) कीमत पर लॉन्च किया था। कलर ऑप्शन की बात करें तो Oppo ने इस फोन को इलेक्ट्रिक ब्लैक और फैंसी ब्लू रंग लॉन्च किया गया था। वहीं, कंपनी ने इस बात की जानकारी दे दी है कि इंडिया में फोन 15,000 रुपए के अंदर पेश किया जाएगा।


















