
Electric Bike Delivery: Electric Motorcycle की डिमांड को देखते हुए इंडिया में टोर्क मोटर्स (Tork Motors) ने इस साल के शुरुआती महीनों में दो नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल क्रेटोस (Kratos) और क्रेटोस आर (Kratos R) को पेश किया था। वहीं, अब आखिरकार इस पुणे बेस्ड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्टार्ट-अप कंपनी की ओर से इन बैटरी वाली बाइक (electric two wheeler) की डिलीवरी शुरू कर दी है। वहीं, खास बात कंपनी अपनी मोटरसाइकिलों (Electric Bike) को एक कवर स्केल मॉडल की तरह डिजाइन किए गए बॉक्स में डिलीवर कर रही है जो कि देखने में काफी शानदार लग रहा है। डिलीवर करते हुए इन बाइक्स की वीडियो कंपनी ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर की है।
देखें अनोखे अंदाज में Tork Motors की Delivery
ऊपर वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक बॉक्स में कंपनी की बाइक को ग्राहकों तक डिलीवर किया जा रहा है। इस बॉक्स पर टॉर्क मोटर्स की ब्रांडिंग और इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के बारे में अन्य जानकारी दी गई हैं। वहीं, मोटरसाइकिल के इस डिलीवरी के तरीके ने राहगीरों का ध्यान आकर्षित किया है। उन्हें नई बाइक और उसकी पैकेजिंग की जांच करते हुए भी देखा गया। इसे भी पढ़ें: आ गई मारुति की पहली बैटरी वाली कार Grand Vitara, जानें क्या होंगी खूबियां
पहले दिन डिलीवर हुईं 20 यूनिट
बता दें कि कंपनी ने पहले दिन Kratos और Kratos R की 20 यूनिट ग्राहकों तक पहुंचाई है। ये सभी 20 यूनिट्स कंपनी के पुणे, महाराष्ट्र में बने मुख्यालय से ग्राहकों को सौंपी गईं। फिलहाल पुणे, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, अहमदाबाद और दिल्ली में ही कंपनी ने अपनी मोटरसाइकिल्स को पेश किया है।
Tork Kratos Electric Motorcycle
Tork Kratos की बात करें तो, यह लगभग 5 साल पहले प्रदर्शित की गई T6X की तुलना में पूरी तरह से अपडेटेड मोटरसाइकिल है। इसमें 4 kWh की बैटरी मिलती है जो अधिकतम 7.5 kW की पावर और 28 Nm का पीक टॉर्क देती है। साथ ही बाइक सिर्फ 4 सेकेंड में 0-40 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। वहीं, इसे केवल व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। सर्टिफाइड रेंज 180 किलोमीटर है जबकि असली रेंज 120 किलोमीटर है। इसकी टॉप स्पीड 100 kmph है।
Tork Kratos R Electric Motorcycle
यह बाइक Tork Kratos से अधिक महंगी और ज्यादा फीचर्स से लैस है। इसे व्हाइट, ब्लैक, रेड और ब्लू के 4 कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसमें Kratos की तरह 4 kWh की बैटरी भी मिलती है, लेकिन Kratos R 9 kW की अधिक शक्ति और 38 Nm का उच्च टॉर्क देता है। यह 3.5 सेकेंड में 0-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इसके अलावा Kratos R के साथ फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन भी मिलता है, जिससे ग्राहक केवल 1 घंटे में 0-80% चार्ज कर सकता है। टॉर्क पूरे भारत में एक फास्ट चार्जिंग नेटवर्क भी स्थापित कर रहा है। Kratos R के खरीदारों को पहले 2 वर्षों के लिए इन चार्जिंग नेटवर्क तक मुफ्त पहुंच प्राप्त होगी। स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले में इसकी टॉप स्पीड 105 kmph है। वहीं, सर्टिफाइड रेंज 180 किलोमीटर है जबकि असली रेंज 120 किलोमीटर है। इसे भी पढ़ें: 137KM रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, मिलेगी 2 साल की वारंटी
प्राइस
Tork Kratos Electric Bike की कीमत 1.08 लाख रुपये से शुरू होती है जो कि एक्स-शोरूम पुणे की का प्राइस है यह प्राइस राज्य और सरकारी सब्सिडी सहित। इसके अलावा Tork Kratos R की कीमत 1.23 लाख (एक्स-श पुणे) है जो कि सब्सिडी के बिना है।





















