Infinix के आने वाले मोबाइल फोन (2026), देखें कौन-कौन से मॉडल लॉन्च होंगे

Join Us icon

स्मार्टफोन ब्रांड Infinix 2026 में अपने पोर्टफोलियो को बड़े स्तर पर अपग्रेड करने की तैयारी में है। Note सीरीज में जहां प्रीमियम फीचर्स और पावरफुल बैटरी पर फोकस किया जाएगा, वहीं GT सीरीज गेमिंग यूजर्स को टारगेट करेगी। इसके अलावा, Hot सीरीज के जरिए कंपनी बजट 5G सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। लीक्स, वेबसाइट लिस्टिंग और IMEI डाटाबेस से मिली जानकारी के अनुसार 2026 में Note 60, GT 50 Pro और Hot 70 सीरीज जैसे कई मॉडल लॉन्च हो सकते हैं। हमने इस आर्टिकल में Infinix के अपकमिंग मोबाइल फोन (2026) की लिस्ट तैयार की है, जिसे आप नीचे देख सकते हैंः

Infinix Upcoming Phones 2026 लॉन्च डेट (संभावित)

स्मार्टफोन मॉडललॉन्च डेट (संभावित)
Infinix Note 60 Pro2026
Infinix Note 602026
Infinix Note 60 Ultra2026
Infinix GT 50 Pro2026
Infinix Hot 702026
Infinix Hot 70 Pro+2026

Infinix Note 60 Pro

लॉन्च डेटः 2026 (इंडिया, संभावित)

2026 में Infinix अपनी Note सीरीज को नए स्तर पर ले जाने की तैयारी में है और Note 60 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण माना जा रहा है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्टिंग से इसके कई स्पेसिफिकेशन पहले ही सामने आ चुके हैं। यह स्मार्टफोन 6.78-इंच 1.5K LTPS AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस और 100% DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट करेगा। स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन मिलेगी, जिससे यह मजबूती के मामले में भी बेहतर साबित हो सकता है। परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें 4nm आधारित Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया जाएगा, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.7GHz तक होगी। यह फोन LPDDR5 RAM (8GB तक) और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आ सकता है। कैमरा सेक्शन में 50MP का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलेगा। सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा, जो 4K/30fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करेगा। बैटरी इसकी सबसे बड़ी ताकत हो सकती है। इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी, 90W वायर्ड और 30W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। साथ ही, IP64 रेटिंग और Android 16 आधारित XOS 16 मिलेंगे।

Infinix Note 60

लॉन्च डेटः 2026 (इंडिया, संभावित)

इनफिनिक्स नोट 60 को कंपनी एक बैलेंस्ड मिड-रेंज ऑप्शन के तौर पर पेश कर सकती है। डिजाइन और डिस्प्ले के मामले में यह Pro मॉडल जैसा ही होगा। इसमें 6.78-इंच 1.5K AMOLED पैनल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स ब्राइटनेस मिलने की उम्मीद है। इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultimate प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.6GHz तक होगी। यह चिपसेट डेली यूज और गेमिंग के लिए बेहतर ऑप्टिमाइजेशन के साथ आ सकता है। कैमरा सेटअप Pro जैसा ही होगा। इसमें 50MP + 8MP डुअल रियर कैमरा और 13MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है। बैटरी भी 6,500mAh की ही रहेगी, लेकिन चार्जिंग स्पीड 45W वायर्ड और 30W वायरलेस होगी। यह मॉडल उन यूजर्स के लिए बेहतर हो सकता है जो बड़ी बैटरी और शानदार डिस्प्ले चाहते हैं लेकिन थोड़ा कम बजट में।

Infinix Note 60 Ultra

लॉन्च डेटः 2026 (इंडिया, संभावित)

Note 60 Ultra इस सीरीज का सबसे प्रीमियम और एक्सपेरिमेंटल मॉडल माना जा रहा है। FCC लिस्टिंग (मॉडल नंबर X6877) और लीक रेंडर्स से पता चलता है कि यह फोन डिजाइन के मामले में बड़ा बदलाव ला सकता है। इसमें पीछे की तरफ एक सेकेंडरी डिस्प्ले (Glyph-स्टाइल) देखने को मिल सकता है, जो नोटिफिकेशन, टाइम या रियर कैमरा सेल्फी के लिए उपयोगी होगा। कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन काफी प्रीमियम होगा, जिसकी तुलना कुछ लीक में iPhone 17 Pro से की गई है। फोन में 6.78-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और 2.5D कर्व डिजाइन के साथ आएगा। कैमरा सेटअप में 200MP का OIS प्राइमरी सेंसर, 8MP सेकेंडरी और 50MP तीसरा कैमरा शामिल हो सकता है। सेल्फी के लिए 32MP कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8400 Ultimate मिलने की संभावना है, साथ में 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज विकल्प हो सकता है। बैटरी के मामले में यह फोन दो वैरियंट में आ सकता है- 6,000mAh और 7,000mAh। चार्जिंग 100W वायर्ड, 50W वायरलेस और 10W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ हो सकती है। सबसे खास बात यह है कि यह Infinix का पहला फोन होगा जिसे इटालियन डिजाइन हाउस Pininfarina के साथ को-डिजाइन किया गया है। साथ ही, इसमें सैटेलाइट कम्युनिकेशन सपोर्ट भी मिल सकता है, जो इसे 2026 का सबसे अलग और एडवांस्ड Infinix स्मार्टफोन बना सकता है।

Infinix GT 50 Pro

लॉन्च डेटः 2026 (इंडिया, संभावित)

Infinix अपनी GT सीरीज को गेमिंग यूजर्स के बीच खास पहचान दिला चुकी है और अब GT 50 Pro उसी विरासत को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। लीक रेंडर्स के अनुसार यह फोन ब्लैक शेड में ग्रीन LED लाइट्स और कार्बन-फाइबर जैसे टेक्सचर वाले बैक पैनल के साथ आएगा, जो इसे एक फ्यूचरिस्टिक Cyber Gaming लुक देता है। डिस्प्ले की बात करें, तो इसमें 6.78-इंच फ्लैट AMOLED पैनल मिल सकता है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। स्मूद गेमिंग और हाई फ्रेम रेट एक्सपीरियंस के लिए यह कॉम्बिनेशन काफी पावरफुल माना जा रहा है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8400 Ultimate चिपसेट दिए जाने की चर्चा है, जो 12GB तक रैम और 256GB/512GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आ सकता है। कैमरा सेटअप में 50MP का OIS सपोर्टेड प्राइमरी सेंसर (0.8µm पिक्सल साइज), 8MP अल्ट्रा-वाइड और एक अन्य 8MP सेंसर शामिल हो सकता है। फ्रंट में 13MP कैमरा दिया जा सकता है। बैटरी 6,500mAh की हो सकती है, जो 45W वायर्ड, 30W वायरलेस और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। Android 16 आधारित UI और AI फीचर्स इसे और एडवांस बना सकते हैं।

Infinix Hot 70

लॉन्च डेटः 2026 (इंडिया, संभावित)

Infinix की Hot सीरीज हमेशा से किफायती दाम में 5G फोन देने के लिए जानी जाती है। अब IMEI लिस्टिंग (मॉडल नंबर X6895) के जरिए Hot 70 के आने के संकेत मिल चुके हैं । हालांकि स्पेसिफिकेशंस सामने नहीं आए हैं, लेकिन उम्मीद है कि यह फोन 15,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च हो सकता है। माना जा रहा है कि यह बेहतर 5G कनेक्टिविटी, बड़ी बैटरी और अपग्रेडेड प्रोसेसर के साथ आएगा। पिछले साल कंपनी ने Infinix Hot 60 को 5G+ टेक्नोलॉजी के साथ भारत में 10,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। यह Dimensity 7020 चिपसेट पर काम करता है। Hot 70 में इससे बेहतर परफॉर्मेंस और कैमरा अपग्रेड देखने को मिल सकता है।

Infinix Hot 70 Pro+

लॉन्च डेटः 2026 (इंडिया, संभावित)

Infinix Hot 60 Pro

Hot 70 Pro+ (मॉडल नंबर X6898) भी IMEI डाटाबेस में स्पॉट हो चुका है, जो इसके जल्द लॉन्च की ओर इशारा करता है। यह मॉडल 25,000 रुपये की रेंज में आ सकता है। संभावना है कि इसमें कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, बेहतर कैमरा सेटअप और ज्यादा पावरफुल चिपसेट देखने को मिले। Infinix इस फोन को उन यूजर्स के लिए टारगेट कर सकती है जो बजट में प्रीमियम डिजाइन और दमदार 5G एक्सपीरियंस चाहते हैं। ग्लोबल मार्केट में पहले कंपनी Infinix Hot 60 Pro+ लॉन्च कर चुकी है, ऐसे में Hot 70 Pro+ उससे बेहतर स्पेसिफिकेशंस के साथ आ सकता है।

नोट: ऊपर दी गई जानकारी लीक, IMEI लिस्टिंग और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। आधिकारिक लॉन्च के बाद स्पेसिफिकेशंस और कीमत में बदलाव संभव है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here