अपकमिंग मोबाइल फोन: इस सप्ताह इंडिया में लॉन्च होंगे लो बजट मोबाइल से लेकर नए फ्लैगशिप फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/08/realme-p4-pro-launch.jpg

आने वाला सप्ताह इंडियन मोबाइल यूजर्स के लिए स्पेशल होगा। इस वीक लो बजट मोबाइल से लेकर नए फ्लैगशिप फोन भारत में लॉन्च होने जा रहे हैं। एक ओर जहां लंबे समय बाद realme और Redmi की सीधी टक्कर देखने को मिलेगी। वहीं दूसरी ओर से Google अपनी तकनीक के साथ Apple और Samsung को पछाड़ने की कोशिश करेगा। 18 अगस्त से 24 अगस्त के बीच कई नए स्मार्टफोन भारत में अनाउंस होने जा रहे हैं। इस हफ्ते इंडिया में लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Honor X7c

लॉन्च डेट – 18 अगस्त

इस सप्ताह की शुरुआत ऑनर एक्स7सी के साथ होगी। यह स्मार्टफोन 18 अगस्त को भारतीय बाजार में एंट्री लेगा जो Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर पर काम करेगा। मोबाइल यूजर इसे 256GB तक की स्टोेरेज पर खरीद सकेंगे। कंपनी ने बता दिया है कि फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP AI dual रियर कैमरा सिस्टम दिया जाएगा। वहीं इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.8-इंच की FHD+ स्क्रीन मिलेगी। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,200mAh battery के साथ 35W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जाएगी।

Redmi 15

लॉन्च डेट – 19 अगस्त

लंबे समय बाद रेडमी अपनी नंबर सीरीज का स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लेकर आ रही है। यह डिवाइस बीते दिनों ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुआ है जो अब 19 अगस्त को इंडिया में एंट्री ले रहा है। यह बड़ी बैटरी वाला 5जी फोन है जिसमें 7,000mAh battery दी गई है। यह मोबाइल 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.9-इंच की बड़ी स्क्रीन सपोर्ट करता है। प्रोसेसिंग के लिए जहां इसमें Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है वहीं फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेंसर लगाया गया है। यह 5जी रेडमी फोन 8GB RAM पर खरीदा जा सकेगा।

realme P4

लॉन्च डेट – 20 अगस्त

रियलमी पी4 सीरीज 20 अगस्त को इंडिया में लॉन्च होगी जिसमें पी4 और पी4 प्रो मॉडल लाए जाएंगे। realme P4 5G फोन मीडियाटेक के Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट पर काम करेगा जिसके 8जीबी रैम पर परचेज किया जा सकेगा। पावर बैकअप के लिए इसमें तगड़ी 7,000mAh Battery दी जाएगी जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग तकनीक मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP+8MP रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस रियलमी 5जी फोन में 4500nits पीक ब्राइटनेस वाली AMOLED स्क्रीन मिलेगी।

realme P4 Pro

लॉन्च डेट – 20 अगस्त

सीरीज के ‘प्रो’ मॉडल को इंडिया में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर के साथ लाया जा रहा है जिसके साथ Hypervision AI चिप भी लगाई गई है। यह फोन गेमिंग के लिए खास होगा जिसमें 144Hz पर मोबाइल गेमिंग की जा सकेगी। इस स्मार्टफोन में 4D curve+ डिस्प्ले दी गई है जो 6500nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह बड़ी बैटरी बैटरी वाला रियलमी का फोन 7,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP रियर और 50MP Selfie कैमरा दिया गया है। यह रियलमी 5जी फोन एआई फीचर्स से लैस है।

Google Pixel 10

लॉन्च डेट – 20 अगस्त

पिक्सल 10 सीरीज 20 अगस्त की रात ग्लोबल मंच पर एंट्री ले रही है और साथ ही इसे भारतीय बाजार में भी उतारा जाएगा। अभी तक सामने आई डिटेल्स के अनुसार इसे Tenson G5 चिपसेट पर लॉन्च किया गया जा सकता है जिसके साथ 256GB और 512GB स्टोरेज मिलेगी। यह कॉम्पैक्ट डिजाइन वाला फोन होगा जिसमें 6.3-इंच की स्क्रीन दी जा सकती है। लीक के अनुसार गूगल पिक्सल 10 में 48MP मेन सेंसर और 13MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ 20x Pro Res Zoom की क्षमता वाला टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है।

Google Pixel 10 Pro और Pro XL

लॉन्च डेट – 20 अगस्त

गूगल पिक्सल 10 प्रो को 6.3-इंच स्क्रीन पर और पिक्सल 10 प्रो एक्स मॉडल को 6.8-इंच डिस्प्ले पर लॉन्च किए जाने की बात लीक में सामने आ चुकी है। इन दोनों ही मॉडल्स में 50MP मेन कैमरा और 48MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस मिल सकता है। इसके साथ ही प्रो और प्रो एक्सएल में 100x Pro Res Zoom की ताकत वाला 48MP टेलीफोटो लेंस देखने को मिल सकता है। फिलहाल बैटरी कैपेसिटी तो सामने नहीं आई है लेकिन लीक्स की मानें तो ये दोनों फोन अपने पावर सेविंग मोड के साथ 100 घंटे तक का बैकअप दे सकते हैं।