
ओप्पो साल 2026 में अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को बड़े स्तर पर अपडेट करने की तैयारी में है। कंपनी की अपकमिंग लाइनअप में परफॉर्मेंस-फोकस्ड K-सीरीज से लेकर प्रीमियम Find X और कैमरा-सेंट्रिक Reno सीरीज तक कई नए स्मार्टफोन्स आ सकते हैं। लीक्स और सर्टिफिकेशन रिपोर्ट्स के मुताबिक, Oppo 2026 में K14 Turbo Series, Find N6 फोल्डेबल, Find X10 Pro Series, Find X9 Ultra, Reno 16 Series के साथ-साथ K14x व K15 Series जैसे मॉडल्स लॉन्च कर सकता है। इन फोन्स में एडवांस MediaTek और Snapdragon चिपसेट, 200MP कैमरा, बड़ी बैटरी, एक्टिव कूलिंग फैन और फोल्डेबल डिस्प्ले जैसी हाई-एंड टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है। अगर आप 2026 में नया Oppo फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस आर्टिकल में हमने Oppo के अपकमिंग स्मार्टफोन्स (Oppo Upcoming Phones 2026), उनकी संभावित लॉन्च डेट और खास फीचर्स की जानकारी दी है, जिसे आप नीचे देख सकते हैं।
ओप्पो अपकमिंग फोन लिस्ट (2026)
| फोन का नाम | लॉन्च डेट |
|---|---|
| Oppo K14x | 10 फरवरी, 2026 (भारत) |
| Oppo K14 Turbo Series | अप्रैल, 2026 (संभावित, चीन) |
| Oppo Find N6 | मार्च, 2026 (संभावित, ग्लोबल) |
| Oppo Find X10 Pro Series | अक्टूबर, 2026 (संभावित, चीन) |
| Oppo Find X9s / Find X9 Ultra | दूसरी तिमाही, 2026 (संभावित, ग्लोबल) |
| Oppo K15 Series | फरवरी, 2026 (संभावित, भारत) |
| Oppo K15 Turbo Series | दूसरी तिमाही, 2026 (संभावित, चीन) |
| Oppo Reno 16 Series | मिड-2026 (संभावित) |
Oppo K14x
लॉन्च डेटः 10 फरवरी, 2026 (इंडिया)
Oppo K14x भारतीय बाजार में 10 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है और यह Oppo K13x 5G का सक्सेसर होगा। कंपनी ने इसके लॉन्च डेट के साथ कई अहम फीचर्स भी कन्फर्म कर दिए हैं। फोन में 6.75-इंच का HD+ डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1125 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा। डिजाइन के मामले में यह फोन मौजूदा K-सीरीज की तरह फ्लैट एजेस, फ्लैट बैक और पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल के साथ आएगा। परफॉर्मेंस के लिए Oppo K14x में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया जाएगा और यह ColorOS 15 पर रन करेगा। कैमरा सेक्शन में फोन को 50MP का रियर कैमरा मिलने की पुष्टि हुई है, जिसमें AI-आधारित इमेजिंग फीचर्स भी दिए जाएंगे। इसकी सबसे बड़ी खासियत 6,500mAh की बैटरी होगी, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कंपनी के मुताबिक, यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर 17 घंटे से ज्यादा YouTube प्लेबैक और 12 घंटे से ज्यादा वीडियो कॉलिंग का बैकअप दे सकती है।
Oppo K14 Turbo Series
लॉन्च डेटः अप्रैल, 2026 (संभावित, चीन)
ओप्पो के14 टर्बो सीरीज (Oppo K14 Turbo Series) को कंपनी की अगली परफॉर्मेंस-सेंट्रिक लाइनअप माना जा रहा है। इस सीरीज में Oppo K14 Turbo और Oppo K14 Turbo Pro जैसे मॉडल शामिल हो सकते हैं। लीक्स के मुताबिक, इन फोन्स को अप्रैल 2026 के आसपास चीन में लॉन्च किया जा सकता है। Oppo K14 Turbo में 6.59-इंच का डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जबकि K14 Turbo Pro में बड़ा 6.78-इंच का स्क्रीन साइज दिया जा सकता है। दोनों फोन्स में एक्टिव कूलिंग फैन मिलने की बात सामने आई है, जो लंबे समय तक गेमिंग और हैवी यूज के दौरान फोन को ठंडा रखने में मदद करेगा। परफॉर्मेंस की बात करें, तो Oppo K14 Turbo Series में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया जा सकता है, जो 3nm प्रोसेस पर आधारित होगा। रैम और स्टोरेज के लिए 12GB + 256GB, 12GB + 512GB और 16GB + 512GB जैसे ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। डिजाइन के मामले में ये फोन White, Gray, Pink और Forged Carbon जैसे यूनिक कलर ऑप्शंस में आ सकते हैं।
Oppo Find N6
लॉन्च डेटः मार्च, 2026 (संभावित, ग्लोबल)
Oppo Find N6 कंपनी का अगला बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है, जिसे Oppo Find N5 के सक्सेसर के तौर पर देखा जा रहा है। यह फोन हाल ही में थाईलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है, जिससे इसके जल्द लॉन्च के संकेत मिलते हैं। लीक्स के मुताबिक, Oppo Find N6 मार्च 2026 में कुछ ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च हो सकता है। स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो Oppo Find N6 में 8.12-इंच का LTPO UTG इनर डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रिजॉल्यूशन 2K हो सकता है। इसके साथ 6.62-इंच का कवर डिस्प्ले भी दिया जा सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जिसे 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा जा सकता है। कैमरा सेक्शन इस फोन की सबसे बड़ी खासियत हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50MP, 50MP और 200MP का कैमरा शामिल हो सकता है। इसके अलावा, 2MP का मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर भी दिया जा सकता है। बैटरी की बात करें तो Oppo Find N6 में 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो फोल्डेबल फोन के लिहाज से काफी दमदार मानी जा रही है।
Oppo Find X10 Pro Series
लॉन्च डेटः अक्टूबर, 2026 (चीन, संभावित)
Oppo Find X10 Pro Series कंपनी की अगली फ्लैगशिप लाइनअप होगी, जिसमें Oppo Find X10, Find X10 Pro और Find X10 Pro Max जैसे मॉडल शामिल हो सकते हैं। लीक्स के मुताबिक, यह सीरीज कुछ महीनों बाद लॉन्च हो सकती है और इसमें अब तक के सबसे एडवांस MediaTek चिपसेट देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, Oppo Find X10 Pro और Find X10 Pro Max में MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट दिया जा सकता है, जो 2nm प्रोसेस पर आधारित होगा। वहीं स्टैंडर्ड Oppo Find X10 में Dimensity 9500+ प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जो 3nm प्रोसेस पर बना होगा। यह अपग्रेड परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी दोनों के मामले में बड़ा बदलाव ला सकता है। कैमरा डिपार्टमेंट में भी Find X10 Pro Series काफी चर्चा में है। लीक्स के मुताबिक, Oppo Find X10 Pro में दो 200MP कैमरा सेंसर दिए जा सकते हैं, जिसमें एक 200MP प्राइमरी कैमरा और एक 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। इससे साफ है कि ओप्पो इस सीरीज को मोबाइल फोटोग्राफी के नए लेवल पर ले जाने की तैयारी में है।
Oppo Find X9s/ Find X9 Ultra
लॉन्च डेटः दूसरी तिमाही, 2026 (संभावित, ग्लोबल)
Oppo Find X9s और Find X9 Ultra को कंपनी के अगले कैमरा-सेंट्रिक फ्लैगशिप के तौर पर देखा जा रहा है। लीक्स के मुताबिक, ये दोनों फोन 2026 की दूसरी तिमाही में ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च हो सकते हैं। Oppo Find X9s में 6.3-इंच का 1.5K फ्लैट डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है और इसे MediaTek Dimensity 9500+ चिपसेट पावर दे सकता है। कैमरा की बात करें, तो Find X9s में 200MP का प्राइमरी कैमरा, 200MP का टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलने की संभावना है। वहीं Oppo Find X9 Ultra को और भी प्रीमियम पोजिशन किया जा सकता है। इसमें 6.82-इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। Ultra मॉडल में चार रियर कैमरा सेंसर मिलने की उम्मीद है, जिनमें दो 200MP कैमरा भी शामिल हो सकते हैं।
Oppo K15 Series
लॉन्च डेटः फरवरी, 2026 (संभावित)
Oppo ने भारत में अपनी K-सीरीज को आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। कंपनी ने संकेत दिए हैं कि वह जल्द ही Oppo K15 सीरीज को लॉन्च करेगी, जो पिछले साल आई Oppo K13 लाइनअप का अपग्रेड होगी। इस नई सीरीज में Oppo K15 और Oppo K15x जैसे मॉडल शामिल हो सकते हैं। लॉन्च से पहले Oppo की ओर से एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इसका माइक्रोसाइट भी लाइव कर दिया गया है, जिससे फोन की उपलब्धता और डिजाइन से जुड़ी पहली झलक सामने आई है। Oppo ने कन्फर्म किया है कि आने वाला K-सीरीज स्मार्टफोन भारत में Flipkart के जरिए बेचा जाएगा। माइक्रोसाइट पर फोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ दिखाया गया है, जो पिल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल में दिया गया है। इसके साथ LED फ्लैश मौजूद है। फोन में फ्लैट बैक पैनल और फ्लैट साइड्स देखने को मिलती हैं। फिलहाल कंपनी ने मॉडल का नाम कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन इसे Oppo K15 या Oppo K15x के तौर पर लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
Oppo K15 Turbo Series
लॉन्च डेट: दूसरी तिमाही, 2026 (संभावित, चीन)
Oppo K15 सीरीज के साथ-साथ कंपनी K15 Turbo सीरीज पर भी काम कर रही है। एक टिप्स्टर के मुताबिक, Oppo K15 Turbo Pro में 6.78-इंच का फ्लैट LTPS डिस्प्ले मिल सकता है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन सपोर्ट करेगा। यह फोन MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर के साथ आ सकता है। लीक में यह भी दावा किया गया है कि Oppo K15 Turbo Pro के स्पेसिफिकेशंस Redmi Turbo 5 Max से काफी मिलते-जुलते हो सकते हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों फोन एक ही प्राइस सेगमेंट में उतरेंगे। Oppo K15 Turbo सीरीज को खास तौर पर गेमिंग यूजर्स के लिए डिजाइन किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Oppo K15 Turbo और K15 Turbo Pro में इन-बिल्ट वाटरप्रूफ एक्टिव कूलिंग फैन दिया जा सकता है। स्टैंडर्ड K15 Turbo में 6.59-इंच का थोड़ा छोटा डिस्प्ले मिलने की बात कही जा रही है।
Oppo Reno 16 Series
लॉन्च डेटः मिड-2026 (संभावित)
Oppo Reno 16 Series को लेकर शुरुआती लीक्स सामने आने लगे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सीरीज मिड-2026 में लॉन्च हो सकती है और इसमें Oppo Reno 16, Reno 16 Pro और Reno 16 Pro Max जैसे मॉडल शामिल हो सकते हैं। Oppo इस सीरीज में फ्लैट AMOLED डिस्प्ले, मेटल फ्रेम और स्लिम डिजाइन पर फोकस कर सकता है। लीक्स के अनुसार, Reno 16 Series में MediaTek Dimensity 8500 सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है। कैमरा डिपार्टमेंट इस लाइनअप की सबसे बड़ी हाइलाइट बन सकता है, क्योंकि इसमें 200MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 50MP का टेलीफोटो सेंसर मिलने की संभावना है। स्क्रीन साइज Reno 15 Series जैसा ही रह सकता है, जिसमें 6.3-इंच और 6.78-इंच के ऑप्शन मिलें। Oppo ने अभी आधिकारिक तौर पर Reno 16 Series की पुष्टि नहीं की है, लेकिन टेस्टिंग फेज शुरू होने की खबरें इसके लॉन्च को मजबूत इशारा देती हैं।
नोटः इस आर्टिकल में बताए गए स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स लीक्स और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। Oppo द्वारा आधिकारिक घोषणा किए जाने के बाद इनमें बदलाव संभव है। कंपनी की ओर से कन्फर्म जानकारी सामने आते ही इस आर्टिकल को अपडेट किया जाएगा।





























