अपकमिंग फोन: ये मोबाइल फरवरी में होंगे इंडिया में लॉन्च

Join Us icon

फरवरी का महीना इंडियन स्मार्टफोन मार्केट के लिए काफी खास साबित होगा। इस महीने Samsung अपनी फ्लैगशिप Galaxy S series लेकर आ रही है जिसका इंतजार पूरे साल किया जाता है। इस मोबाइल के अलावा Vivo V70 series लॉन्च होगी और POCO X8 series सहित realme, OPPO, Infinix और Motorola के नए फोन भी आएंगे। फरवरी में इंडिया में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोंस की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं। यहां अपकमिंग मोबाइल की ऑफिशियल और लीक्ड स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स भी मौजूद हैं।

OPPO K14x 5G

ओपो के14एक्स 5जी फोन फरवरी के पहले सप्ताह में इंडिया में लॉन्च होगा। यह लो बजट स्मार्टफोन होगा जिसकी कीमत 15 हजार रुपये से 20 हजार रुपये के बीच रखी जा सकती है। पावर बैकअप के लिए ओपो के14एक्स को 7000mAh या इससे भी बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मिल सकती है। यह नया ओपो मोबाइल MediaTek Dimensity प्रोसेसर पर लाया जा सकता है जिसके साथ 8जीबी रैम दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल कैमरा मिल सकता है और फोन में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली फुलएचडी+ स्क्रीन दी जा सकती है।

Samsung Galaxy F70e

सैमसंग पहली बार ‘e’ मॉडल वाला स्मार्टफोन लेकर आ रही है। इसे 2 फरवरी को अनाउंस किया जाएगा। यह मोबाइल गैलेक्सी ‘एफ’ सीरीज में जोड़ा जाएगा जिसे Galaxy F70e नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। लीक्स की मानें तो इस स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर पर पेश किया जा सकता है। इंडियन मार्केट में इस मोबाइल को 6GB RAM और 8GB RAM पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। मोबाइल में सुपर एमोलड स्क्रीन और 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

Samsung Galaxy S26 Ultra

मोस्ट अवेटेड सैगसंग ‘एस’ स्मार्टफोन सीरीज 25 फरवरी को पेश होने जा रही है। गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा सीरीज का सबसे बड़ा और पावरफुल मोबाइल होगा। इसे Snapdragon 8 Elite Gen 5 पर लाया जा सकता है। इस फोन में एडवांस Galaxy AI मिलेगा और S-Pen भी नए फीचर्स से लैस होगा। लीक्स की मानें तो फोटोग्राफी के लिए इसमें 200MP + 50MP + 50MP + 10MP क्वॉड रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 45वॉट वायर्ड, वायरलेस और रिवर्स चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच तक की बैटरी दी जा सकती है।

Samsung Galaxy S26

सीरीज के बेस मॉडल गैलेक्सी एस26 की बात करें तो लीक्स में कहा जा रहा है कि यह मोबाइल Samsung Exynos 2600 प्रोसेसर पर लॉन्च हो सकता है। फिलहाल कोई ऑफिशियल डिटेल तो नहीं है लेकिन चर्चा है कि यह दुनिया का पहला 2नैनोमीटर मोबाइल चिपसेट हो सकता है। Galaxy S26 कॉम्पैक्ट फोन के रूप में आ सकता है जिसमें 6.3-इंच तक की फ्लैट ओएलइडी डिस्प्ले दी जा सकती है। लीक्स के अनुसार फोटोग्राफी के लिए 50एमपी ट्रिपल रियर और 12एमपी फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इस फोन में 25W वायर्ड और 15W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के साथ 4,300mAh बैटरी दी जा सकती है।

Samsung Galaxy A07 5G

सैमसंग ने गैलेक्सी ए07 की अनाउंसमेंट कर दी है और फरवरी के पहले सप्ताह में इसे इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा। यह 15 से 18 हजार रुपये का फोन हो सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा के साथ 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए 6,000एमएएच बैटरी के साथ 25W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह मोबाइल 6.7-इंच की एचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करता है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट मिलती है। उम्मीद है कि कंपनी इस नए मोबाइल को MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर लॉन्च करेगी।

Vivo V70

वीवो वी70 5जी फोन इसी महीने इंडिया में लॉन्च होने वाला है। इस फोन को Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट पर लाया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले साल Vivo V60 भी स्नेपड्रैगन जेन 4 पर आया था। यानी परफॉर्मेंस के मामले में वीवो फैंस को निराशा हो सकती है। 50MP सेल्फी सेंसर मिलेगा और बैक पर 50MP Sony सेंसर + 50MP 3x periscope telephoto लेंस वाला रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसे 90W फास्ट चार्जिंग और 6500mAh बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है।

Vivo V70 Elite

वीवो वी70 एलिट फरवरी में इंडिया में लॉन्च होगा। यह ब्रांड का पहला फोन होगा जो इस टाइटल के साथ लाया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने किसी भी मोबाइल में ‘Elite’ शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है। ब्रांड की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि वीवो वी70 एलिट को भारतीय बाजार में क्वालकॉम के Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। इस मोबाइल में 12GB RAM के साथ 1.5K AMOLED स्क्रीन और 6500एमएएच या इससे बड़ी बैटरी दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें Zeiss लेंस का इस्तेमाल किया गया है।

realme 16 5G

realme 16 Pro और realme 16 Pro+ के बाद अब realme 16 5G फोन इंडिया में लॉन्च होने वाला है। इस स्मार्टफोन में Selfie Mirror वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप ​लगाया जा सकता है और 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। प्रोसेसिंग के लिए Dimensity 6400 Turbo ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और पावर बैकअप के लिए 7000mAh बैटरी दी जा सकती है। फोन में 4200nits पीक ब्राइटनेस वाली 6.57 इंच की फुलएचडी+ flexible AMOLED स्क्रीन देखने को मिल सकती है। यह रियलमी का फोन IP69K रेटिंग के साथ आ सकता है।

iQOO 15R

आइकू 15आर 24 फरवरी को इंडिया में लॉन्च होगा। यह मोबाइल फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर पर लाया जाएगा जिसकी कीमत 50 हजार रुपये के करीब रहने की उम्मीद है। आइकू 15आर 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन बनकर आ सकता है। वहीं फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 7,600mAh battery के साथ 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है। यह अपकमिंग आइकू मोबाइल 144Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits पीक ब्राइटनेस वाली 6.59-इंच 1.5K OLED स्क्रीन पर इंडिया में लॉन्च हो सकता है।

POCO X8 Pro

पोको एक्स8 प्रो स्मार्टफोन इसी महीने यानी फरवरी में इंडिया में लॉन्च हो सकता है। इसे MediaTek Dimensity 8500 पर लाया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए 8,000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। यह अपकमिंग पोको मोबाइल 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.6 इंच की फुलएचडी+ फ्लैट ओएलइडी डिस्प्ले पर आ सकता है। इंडियन मार्केट में यह 12GB RAM पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।

POCO X7 Pro Launch In India

POCO X8 Pro Max

पोको एक्स8 प्रो मैक्स इंडिया में लॉन्च होने वाला पहला MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर वाला फोन बन सकता है। भारतीय बाजार में इसे 9000mAh बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक्स के अनुसार इसमें 6.83-इंच की 1.5K OLED स्क्रीन दी जाएगी जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 2560Hz टच सैंपलिंग रेट, 3840Hz PWM डिमिंग और 3500nits पीक ब्राइटनेस मिलेगी। वहीं फोटोग्राफी के लिए 50-मेगापिक्सल डुअल रियर और 20 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगाया जा सकता है।

Motorola Edge 70 Fusion

मोटोरोला 70 फ्यूजन भी फरवरी महीने में इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है। लीक्स की मानें तो इसे IP68 + IP69 रेटिंग और MIL-STD-810 मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ पेश किया जाएगा। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200nits पीक ब्राइटनेस वाली 6.78-इंच की 1.5K क्वॉड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। प्रोसेसिंग के​ लिए Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट, फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा और 32MP सेल्फी सेंसर मिल सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 7,000एमएएच बैटरी लगाई जा सकती है।

Infinix Note Edge

इनफिनिक्स नोट ऐज जनवरी में टेक मंच पर पेश हो चुका है और अब फरवरी में इंडियन मार्केट में उतारा जा सकता है। यह दुनिया का पहला MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर वाला फोन है। इसमें 6.78-इंच की 1.5K 3D curved स्क्रीन दी गई है जिसपर 4500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है। यूजर्स को इसमें पावर बैकअप के लिए 6,500एमएएच बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग और 10W reverse टेक्नोलॉजी भी मिलेगी। यह मोबाइल 15 हजार से 20 हजार रुपये की रेंज में आ सकता है।

Vivo T5 Lite 5G

वीवो फरवरी महीने में अपना नया टी-सीरीज स्मार्टफोन भी इंडियन मार्केट में उतार सकती है। पावर बैकअप के​ लिए 8000mAh तक की बैटरी दी जा सकती है और चार्जिंग के लिए 44W का सपोर्ट दिया जा सकता है। इस फोन को MediaTek Dimensity प्रोसेसर पर लाया जा सकता है जिसके साथ 8GB RAM भी मिल सकती है। लीक की मानें तो यह मोबाइल 6.7-इंच एफएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हो सकता है और फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा मिल सकता है। वीवो टी5 लाइट को 15 हजार रुपये तक की रेंज में भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here