अपकमिंग फोन: 15 हजार से 50 हजार रुपये तक के मोबाइल इस सप्ताह होंगे इंडिया में लॉन्च

इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में इस सप्ताह सैमसंग, वीवो, रियलमी और पोको ब्रांड के नए स्मार्टफोन आएंगे। एक ओर जहां लो बजट सेग्मेंट के सस्ते 5जी फोन realme P4 Lite और Samsung Galaxy M17e आएंगे। वहीं मिड बजट सेग्मेंट वाला Vivo T5x 5G फोन और फ्लैगशिप कैटेगरी वाली POCO X8 Pro series इंडिया में दस्तक देगी। 16 मार्च से 22 मार्च के बीच इस हफ्ते इंडिया में लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Samsung Galaxy M17e 5G
सैमसंग गैलेक्सी एम17ई 17 मार्च को इंडिया में लॉन्च होगा। यह 15 हजार से कम का 5जी फोन बनकर आ सकता है जिसका लॉन्च प्राइस 13,999 रुपये लीक हुआ है। कंपनी ने बता दिया गया है कि यह मोबाइल MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करेगा। सामने आई जानकारी के अनुसार पावर बैकअप के लिए इसमें 6000mAh बैटरी दी जाएगी। यह मोबाइल 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7-इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50-मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा और फ्रंट पर 8-मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिलेगा।
Vivo T5x 5G
वीवो टी5एक्स 5जी फोन 17 मार्च को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। इस मोबाइल को MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर पर लाया जाएगा जिसके साथ 8GB RAM मिलेगी। यह वीवो 5जी फोन एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करेगा। पावर बैकअप के लिए इसमें तगड़ी 7200mAh बैटरी दी जाएगी। फोन में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.8-इंच की फुलएचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दी जा सकती है जिसपर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और वेट-हैंड टच जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। वहीं वीवो बता चुकी है कि टी5एक्स 5जी फोन को IP68 + IP69 रेटिंग के साथ पेश किया जाएगा।
POCO X8 Pro
पोको एक्स8 प्रो 17 मार्च को इंडिया में लॉन्च होगा। इसे MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट पर लाया जाएगा जिसमें LPDDR5X RAM और UFS 4.0 storage तकनीक दी जा सकती है। लीक की मानें तो पोको एक्स8 प्रो 5जी फोन को 6.59-इंच 1.5K AMOLED स्क्रीन पर लाया जा सकता है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा कंपनी ने बता दिया गया है कि POCO X8 Pro 6500mAh बैटरी सपोर्ट करेगा। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा।
POCO X8 Pro Max
पोको एक्स8 प्रो मैक्स इंडिया का पहला MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर वाला फोन बनकर आएगा। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट 3.73GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। यह ब्रांड का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन होगा जिसमें 9000mAh बैटरी लगाई गई है। फोन में 100वॉट फास्ट चार्जिंग भी दी गई है। इस स्मार्टफोन को 6.83-इंच की 1.5K OLED स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर सेटअप मिल सकता है। POCO X8 Pro Max प्राइस 50 हजार रुपये के करीब हो सकता है।
realme P4 Lite 5G
अभी अनाउंस तो नहीं हुआ है लेकिन चर्चा है कि इसी सप्ताह रियलमी पी4 लाइट 5जी फोन 19 मार्च को इंडिया में लॉन्च हो सकता है। यह पहले आए realme P4 Lite 4G स्मार्टफोन का ही 5G मॉडल होगा। कंपनी इसे तगड़ी 7,000mAh बैटरी के साथ लेकर आ रही है जिसे 6 साल तक बैटरी हेल्थ के साथ पेश किया जाएगा। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7-इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। ग्राहकों को इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड बॉडी मिल सकती है।
OPPO Find N6 (चाइना)
ओपो का फोल्डेबल फोन फाइंड एन6 17 मार्च को चाइना में लॉन्च किया जाएगा। इसमें titanium alloy hinge के साथ मेमोरी ग्लास लेयर भी चढ़ाई जाएगी जो डिस्प्ले को अधिक फ्लैट करने और क्रीज़ को कम करने का काम करेगी। इसमें 8.12-इंच की मेन डिस्प्ले और 6.6-इंच की कवर स्क्रीन मिल सकती है। 200MP hasselblad ट्रिपल रियर कैमरा मिल सकता है और मेन व कवर स्क्रीन पर 20MP सेल्फी सेंसर लगाया जा सकता है। यह फोल्डेबल फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए 6000mAh battery मिल सकती है।