
मई का अंतिम सप्ताह मोबाइल मार्केट के लिए कई खास तोहफे लेकर आ रहा है। इस महीने के आखिरी हफ्ते में दर्जन भर नए स्मार्टफोन टेक मंच पर पेश होंगे। हालांकि इस सप्ताह इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में कोई नया फोन लॉन्च नहीं किया जाएगा लेकिन, विदेशी बाजारों में कई बड़े फोन आएंगे। 25 मई से 31 मई के बीच चीन, मलेशिया और यूरोप में नए स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं। इस दौरान Honor, vivo, OPPO, Xiaomi और Infinix जैसे ब्रांड्स के मोबाइल लॉन्च होंगे। इन अपकमिंग स्मार्टफोंस की लिस्ट आप आगे पढ़ सकते हैं।
Honor 600 series
लॉन्च डेट – 25 मई
इस सीरीज में ऑनर 600 और ऑनर 600 प्रो स्मार्टफोन 25 मई की शाम 7 बजे चीन में लॉन्च होंगे। डिजाइन की बात करें तो इसमें आईफोन एयर जैसी लुक देने वाला पिल शेप कैमरा मॉड्यूल लगाया गया है। कंपनी द्वारा बताया जा चुका है कि चाइना में ऑनर 600 सीरीज को पावरफुल 8600mAh battery पर लॉन्च किया जाएगा। दोनों में 80W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है और Honor 600 Pro में 50W wireless चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।
Honor 600 और Honor 600 Pro दोनों स्मार्टफोंस को क्वालकॉम के Snapdragon प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। ये 200MP कैमरा वाले फोन होंगे जिसमें 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इन्हें 1.5K AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 8000nits पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। ये ऑनर फोन IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग के साथ आ सकते हैं।
vivo Y600 Turbo
लॉन्च डेट – 25 मई
वीवो वाई600 टर्बो 5जी फोन इस हफ्ते चीन में लॉन्च होगा। यह ब्रांड का बड़ी बैटरी वाला फोन तो होगा ही, वहीं साथ ही चर्चा है कि Y600 Turbo कंपनी का पहला स्मार्टफोन हो सकता है जिसमें 165Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन दी जाएगी। यानी इस अपकमिंग वीवो फोन में स्मूथ गेमिंग और स्क्रॉलिंग एक्सपीरियंस प्राप्त होगा। इस मोबाइल को OLED पैनल पर बनी 6.83 इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है।
vivo Y600 Turbo को मार्केट में MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ LPDDR5X RAM टेक्नोलॉजी दी जा सकती है। यह मोबाइल 9020mAh बैटरी पर लॉन्च हो सकता है जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है।
Infinix Hot 70 series
लॉन्च डेट – 25 मई
इनफिनिक्स कंपनी इस सप्ताह अपनी नई हॉट 70 सीरीज को ग्लोबल मार्केट में उतारेगी। इस सीरीज में Infinix Hot 70 और Hot 70 Pro 5G लाए जा सकते हैं। अपकमिंग इनफिनिक्स फोन कलर चेंजिंग बैक पैनल पर लाया जाएगा जो धूप या गर्मी में रंग बदलेगा। स्मार्टफोन में RGB halo lighting सिस्टम वाला रियर कैमरा दिया जाएगा जिसमें नोटिफिकेशन्स के हिसाब से लाइट्स अपना रंग बदलेगी।
Infinix Hot 70 series के स्मार्टफोंस को MediaTek प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है और इनमें LPDDR4X RAM मिल सकती है। इनफिनिक्स हॉट 70 में 6000एमएएच बैटरी लगाई जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है। लीक्स के अनुसार यह मोबाइल 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला एचडी+ एलसीडी स्क्रीन पर आएगा। बहरहाल कंफर्म स्पेक्स के लिए 25 मई का इंतजार करना होगा।
OPPO Reno 16 series
लॉन्च डेट – 25 मई
ओपो रेनो 16 सीरीज 25 मई को चीन में लॉन्च होगी। इस सीरीज के तहत कंपनी OPPO Reno 16 और OPPO Reno 16 Pro स्मार्टफोन पेश कर सकती है। चाइना के बाद ये ओप्पो रेनो फोन इंडियन मार्केट में भी उतारे जा सकते हैं। चर्चा है कि ओपो रेनो 16 को MediaTek Dimensity 8550 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है और रेनो 16 प्रो 5जी फोन को MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर पर लाया जा सकता है। दोनों में 12GB RAM मिल सकती है।
लीक्स के अनुसार OPPO Reno 16 में 6.32 इंच की फ्लैट 1.5K OLED LTPS डिस्प्ले मिल सकती है। वहीं, Reno 16 Pro को 6.78 इंच 1.5K OLED LTPO स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। ये 200 मेगापिक्सल कैमरा वाले ओपो फोन होंगे जिनमें 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50MP सेल्फी कैमरा मिल सकता है। रेनो 16 सीरीज 7000एमएएच तक की बैटरी पर लॉन्च हो सकती है और प्रो मॉडल में 50W वायरलेस चार्जिंग भी दी जा सकती है।
Xiaomi 17T Series
लॉन्च डेट – 28 मई
शाओमी 17टी 4 जून को इंडिया में लॉन्च होगा। इससे पहले सीरीज को ग्लोबल मार्केट में 28 मई को पेश कर दिया जाएगा। इस सीरीज में Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro 5G फोन लाए जा सकते हैं जो सबसे पहले मलेशिया में बिकेंगे। शाओमी 17टी को MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर और शाओमी 17टी प्रो को MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। इनमें 16GB RAM मिल सकती है।
पावर बैकअप के लिए यह अपकमिंग शाओमी 17टी में 6500mAh और शाओमी 17टी प्रो में 7000mAh battery दी जा सकती है। बेस मॉडल को 6.59-इंच 1.5K स्क्रीन और प्रो मॉडल को 6.83-इंच डिस्प्ले पर लाया जा सकता है। दोनों में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K OLED स्क्रीन मिल सकती है। वहीं फोटोग्राफी के लिए Leica कैमरा लगाया जाएगा।
vivo S60 series
लॉन्च डेट – 29 मई
वीवो एस60 सीरीज इस हफ्ते लॉन्च होगी जिसे 29 मई को चाइना में पेश किया जाएगा। इस सीरीज के तहत vivo S60 और vivo S60 Vitality Edition स्मार्टफोन लाए जाएंगे। हालांकि हो सकता है कि कंपनी कोई तीसरा मॉडल भी लॉन्च कर दे। वीवो एस60 सीरीज में एक नया Live Photo फीचर दिया जाएगा जिसे कंपनी इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन लाइव इमेजिंग एक्सपीरियंस में से एक बता रही है।
वीवो एस60 सीरीज को Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है और फोन में 16जीबी तक की रैम मेमोरी दी जा सकती है। लीक के अनुसार स्मार्टफोन में 6.59 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले मिल सकती है। वहीं पावर बैकअप के लिए बड़ी 7200mAh बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए vivo S60 series सीरीज में Sony IMX8 सीरीज का पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर दिया जा सकता है। वहीं अपकमिंग वीवो 5जी फोन IP68 + IP69 रेटिंग रेटिंग के साथ पेश किए जा सकते हैं।
Lava Shark 2 5G
लॉन्च डेट – तय नहीं
इंडियन मोबाइल कंपनी लावा ने कुछ ही दिनों पहले अनाउंस किया था कि वह मई महीने के अंतिम सप्ताह में Lava Shark 2 5G इंडिया में लॉन्च कर देगी। फिलहाल तारीख सामने नहीं आई है लेकिन इस सप्ताह यह सस्ता 5जी फोन भारतीय बाजार में अनाउंस किया जा सकता है। कंपनी के अनुसार यह अपकमिंग 5जी फोन 15,000 रुपये के सेग्मेंट में लाया जाएगा। लावा की ओर से कंफर्म कर दिया गया है कि शार्क 2 5जी फोन को 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.75-इंच की बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा।
फिलहाल फोन प्रोसेसर का खुलासा तो नहीं किया गया है लेकिन लावा का दावा है कि मोबाइल 5,00,000 से ज्यादा का AnTuTu score अचीव कर सकता है। इंडियन मार्केट में इसे 4GB RAM पर लॉन्च किया जा सकता है। लावा का कहना है कि फुल चार्ज के बाद Lava Shark 2 5G फोन की बैटरी 13 घंटे से भी ज्यादा का YouTube playback प्लेबैक टाइम दे सकती है। इस अपकमिंग 5जी फोन में यूजर्स को IP64 रेटिंग भी मिलेगी जो मोबाइल को धूल और पानी से बचाने में मदद करेगी।




























