Realme के आने वाले नए स्मार्टफोन्स (2026), जानें कौन-कौन से मॉडल होंगे लॉन्च?

Join Us icon

स्मार्टफोन ब्रांड Realme साल 2026 में भारतीय बाजार में अपने पोर्टफोलियो को और मजबूत करने की तैयारी में है। कंपनी बजट से लेकर प्रीमियम और गेमिंग सेगमेंट तक कई नए स्मार्टफोन्स लॉन्च कर सकती है। इनमें P सीरीज, Note सीरीज, नंबर सीरीज और Neo सीरीज के डिवाइस शामिल हैं। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर और बेहतर कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स इन अपकमिंग फोन्स की खासियत हो सकते हैं। आइए जानते हैं 2026 में Realme के आने वाले नए स्मार्टफोन्स के बारे में विस्तार सेः

2026 में Realme के आने वाले मोबाइल फोन

स्मार्टफोन का नामलॉन्च डेट
Realme P4 Lite20 फरवरी, 2026 (भारत)
Realme Note 802026 (भारत, संभावित)
Realme 16 5G2026 (भारत, संभावित)
Realme P52026 (भारत, संभावित)
Realme Neo 82026 (भारत, संभावित)

नोट: जिन स्मार्टफोन्स के सामने ‘संभावित’ लिखा है, उनकी लॉन्च डेट कंपनी द्वारा आधिकारिक रूप से घोषित नहीं की गई है।

Realme P4 Lite

लॉन्च डेटः 20 फरवरी, 2026 (इंडिया)

realme-p4-lite-4g-india-launch-date-20-feb-6300mah-battery-ai-features

Realme P4 Lite को भारत में 20 फरवरी, 2026 को लॉन्च किया जाएगा। यह Beach Gold, Obsidian Black और Sea Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। डिजाइन की बात करें, तो इसमें फ्लैट फ्रेम और डुअल रियर कैमरा मॉड्यूल मिलता है, जिसके साथ रिंग-स्टाइल Pulse Light दी गई है। यह लाइट कई इंटरैक्शन और ग्लोइंग मोड सपोर्ट करती है। फोन में 6.74-इंच का Eye Comfort डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और 563 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट मिलने की उम्मीदहै। इसमें Smart Touch फीचर भी मिलेगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें 18GB तक डायनामिक रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिल सकता है। कैमरा सेक्शन में 13MP का AI रियर कैमरा मिल सकता है। ऑडियो के लिए 300 प्रतिशत तक Ultra Volume, AI Call Noise Reduction 2.0 और Speaker Cleaner फीचर शामिल है। इस स्मार्टफोन में 6,300mAh की बड़ी बैटरी और 15W फास्ट चार्जिंग मिलने की उम्मीद है। ड्यूरेबिलिटी के लिए यह MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन और IP54 रेटिंग मिल सकता है।

Realme Note 80

लॉन्च डेटः 2026 (इंडिया, संभावित)

realme-note-70-with-6300mah-battery-up-to-12gb-ram-6-74-inch-screen-launched-globally

Realme इस साल बजट फोन Realme Note 80 भी लॉन्च कर सकती है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन हालिया सर्टिफिकेशन लिस्टिंग्स इसके जल्द लॉन्च की ओर इशारा कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मॉडल नंबर RMX5388 को मलेशिया की सर्टिफिकेशन वेबसाइट SIRIM पर Realme Note 80 नाम से लिस्टेड किया गया है। इससे संकेत मिलता है कि यह डिवाइस दक्षिण-पूर्व एशियाई बाजारों में जल्द लॉन्च हो सकता है। इससे पहले यही मॉडल EEC (यूरोप) और TKDN (इंडोनेशिया) पर भी देखा गया था, हालांकि वहां इसके मार्केटिंग नाम का खुलासा नहीं हुआ था। सर्टिफिकेशन साइट्स पर फोन के हार्डवेयर स्पेसिफिकेशंस की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन एक अन्य लिस्टिंग के अनुसार, इसमें 15W चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। फिलहाल प्रोसेसर, डिस्प्ले, कैमरा या बैटरी क्षमता से जुड़ी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि कंपनी के पिछले ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए यह एक एंट्री-लेवल डिवाइस होने की संभावना है। वहीं पिछले साल लॉन्च हुए Realme Note 70 को बेसिक फीचर्स के साथ पेश किया गया था। इसमें 6.74-इंच HD+ डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट, Unisoc T7250 प्रोसेसर, 13-मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि Realme Note 80 भी इसी तरह के या थोड़ा अपग्रेडेड स्पेसिफिकेशन के साथ बाजार में उतारा जा सकता है।

Realme 16 5G

लॉन्च डेटः 2026 (इंडिया, संभावित)

Realme 16 5G को वियतनाम में लॉन्च किया गया है और यह जल्द ही भारत सहित अन्य बाजारों में भी आ सकता है। यह स्मार्टफोन प्रीमियम डिजाइन और मजबूत स्पेसिफिकेशंस के साथ आता है। इसमें 6.57-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग और 4,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट है। फोन MediaTek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर पर चलता है, जिसमें 12GB तक LPDDR4x रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP मोनोक्रोम कैमरा शामिल है, जबकि फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 60W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। ड्यूरेबिलिटी के मामले में यह IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आता है। साथ ही इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है।

Realme P5

लॉन्च डेटः 2026 (इंडिया, संभावित)

Realme-P5

Realme ने भारत में एक नए P सीरीज स्मार्टफोन के लॉन्च को टीज किया है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर इसका माइक्रोसाइट लाइव हो चुका है, जिससे साफ है कि यह फोन जल्द ही देश में लॉन्च होगा और Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अपकमिंग डिवाइस को Realme P5 नाम से पेश किया जा सकता है। लीक्स के अनुसार, Realme P5 में 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन्स में से एक होगा। हाल ही में RMX5107 मॉडल नंबर वाला एक फोन BIS सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था, जिसे इसी डिवाइस से जोड़ा जा रहा है। कैमरा सेटअप की बात करें, तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिलने की संभावना है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का सेकेंडरी सेंसर और 2MP का तीसरा सेंसर शामिल हो सकता है। डिजाइन के मामले में फोन में कर्व्ड बैक पैनल, प्लास्टिक फ्रेम और स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Realme P4 5G का सक्सेसर होगा। Realme P4 5G को अगस्त 2025 में भारत में 7,000mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग, 6.77-इंच AMOLED डिस्प्ले (144Hz) और MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि Realme P5 बैटरी और परफॉर्मेंस के मामले में बड़ा अपग्रेड लेकर आएगा।

Realme Neo 8

लॉन्च डेटः 2026 (इंडिया, संभावित)

Realme ने चीन में Realme Neo 8 को लॉन्च कर दिया है। फिलहाल इसके भारत लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इस साल फोन को भारत में भी पेश किया जा सकता है। डिजाइन की बात करें, तो Neo 8 में ट्रांसपेरेंट लुक, ग्लास और मेटल बॉडी दी गई है। फ्रंट में Crystal Armour Glass प्रोटेक्शन मिलता है। फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी के साथ-साथ गर्म पानी के जेट से भी सुरक्षित रहता है। इसमें 6.78-इंच का Samsung M14 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन, 165Hz रिफ्रेश रेट और 6,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 16GB तक LPDDR5X रैम और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। यह Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है और कंपनी ने 3 साल के OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है। कैमरा सेटअप में 50MP Sony प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ), 50MP 3.5x पेरिस्कोप टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा है। वहीं फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग सपोर्ट करती है।

नोटः इस आर्टिकल में बताए गए स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स लीक्स और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित हैं और इस्तेमाल किए गए फोटो प्रतीकात्मक हैं। रियलमी द्वारा आधिकारिक घोषणा किए जाने के बाद इनमें बदलाव संभव है। कंपनी की ओर से कन्फर्म जानकारी सामने आते ही इस आर्टिकल को अपडेट किया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here