
टेक कंपनी वीडियोकॉन ने भारत में अपनी बजट स्मार्टफोन सीरीज़ को बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन मैटल प्रो 2 लॉन्च कर दिया है। वीडियोकॉन मैटल प्रो 2 को कंपनी की ओर से 6,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है जो ई-कॉमर्स साइट्स के साथ ही रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध होगा।
वीवो 7 सितंबर को लॉन्च करेगी अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन वी7 प्लस
वीडियोकॉन मैटल प्रो 2 की बात की जाए तो जैसा की नाम से ही पता चलता है यह एक मैटल बॉडी पर बना स्मार्टफोन है। कंपनी द्वारा इसे 5-इंच की एचडी डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 1.2गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट पर रन करता है।
कपंनी की ओर से इसमें 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है तथा सेल्फी के लिए इसमें 3.2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
एलजी ने कम कीमत पर पेश किया के8 (2017) स्मार्टफोन, देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
4जी वोएलटीई तथा डुअल सिम सपोर्ट के साथ ही इसमें बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 2,000एमएएच की बैटरी मौजूद है। वीडियोकॉन मैटल प्रो 2 गोल्ड और स्पेस ग्रे कलर में 6,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।






















