12 जीबी रैम और सबसे ताकतवर प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ वीवो का आइको गेमिंग फोन

Join Us icon

वीवो ने हाल ही में अपने नए सब-ब्रांड आइको को पेश किया था। इसी सब-ब्रांड के अंदर कंपनी ने अपना पहला गेमिंग स्मार्टफोन वीवो आइको लॉन्च किया है। हालांकि, यह डिवाइस फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है और भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं है। कंपनी इस स्मार्टफोन के जरिए मोबाइल गेमर्स और फोटोग्राफी लवर्स को लुभाना चाहती है। कंपनी का दावा है “डिवाइस 15 मिनट में चार्ज होने के बाद 50 फीसदी बैटरी का पावर बैकअप देगा।”

वीवो आइको की कीमत
कंपनी ने डिवाइस को चार अलग-अलग रैम और स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,998 चीनी युआन (लगभग 31,700 रुपए) है। वहीं, 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,298 चीनी युआन (लगभग 34,900 रुपए) और 8 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,598 चीनी युआन (लगभग 38,100 रुपए) है। इसके अलावा फोन के टॉप-वेरिएंट में 12 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज दी गई है, जिसकी कीमत 4,298 चीनी युआन (लगभग 45,500 रुपए) है।

4,030एमएएच बैटरी, डुअल कैमरे और हैलो नॉच वाले वीवो वाई91 की कीमत हुई कम, ​सिर्फ 9,990 रुपये में मिलेगा यह फोन

वीवो आइको की स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
स्मार्टफोन में 6.41-इंच का फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) एमोलेड डिसप्ले दिया गया है जो कि वाटरड्रॉप नॉच और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। इसके अलावा हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर शामिल है।

8जीबी रैम और 48-एमपी ट्रिपल कैमरे के साथ सामने आया वीवो एक्स27

इसके अलावा पिछले हिस्से पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से में 13-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स263 सेंसर वाला वाइड एंगल लेंस, 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 12-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आने वाला हैंडसेट एंडरॉयड 9.0 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है। कनेक्टिविटी फीचर के तौर पर फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए- जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here